लेम्बोर्गिनी से एस्टन मार्टिन बन गए हैं महेंद्र सिंह धोनी: माइकल क्लार्क
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने महेंद्र सिंह धोनी को अविश्वसनीय कहा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 87 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को हर तरफ से तारीफें मिल रही हैं। लेकिन पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने कुछ अलग ही तरीके से धोनी की तारीफ की।
ये भी पढ़ें: मेलबर्न में जीत के बाद धोनी ने कहा ‘गेंद ले लो वर्ना लोग कहेंगे कि संन्यास ले रहा है’
मेलबर्न वनडे के दौरान कमेंट्री कर रहे क्लार्क ने कहा, “धोनी लेम्बोर्गिनी से एस्टन मार्टिन तक पहुंच गए हैं। वो अब भी अविश्वसनीय हैं। उन्होंने कुछ समझौता किया है। वो अब और ज्यादा अनुभवी हैंस उन्हें अपने खेल की अच्छी समझ है। वो अब दूसरे छोर पर खड़े साथी को ज्यादा महत्व देते हैं।”
अपने बयान को विस्तार से समझाते हुए क्लार्क ने कहा, “जब धोनी ने शुरुआत की थी तो उन्हें साथी बल्लेबाज की जरूरत नहीं पड़ती थी। चाहे उनका साथी शून्य पर हो, अर्धशतक बना चुका हो या शतक, अगर टीम को 20 गेंदो 50 रन चाहिए होंगे तो ये उनके पार्टनर की जिम्मेदारी होगी की वो धोनी को स्ट्राइक दे। अब धोनी को पता है कि उनके पार्टनर का बाउंड्री ढूंढना कितना जरूरी है। पिछले दोनों मैचों में उन्हें ये मिला।”
ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी को वनडे में नंबर 4 पर ही खेलना चाहिए: सौरव गांगुली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट कोहली, दिनेश कार्तिक और मेलबर्न में केदार जाधव के रूप में धोनी को अच्छे जोड़ीदार मिले। जिन्होंने समय पर बाउंड्री निकालकर सारा दबाव धोनी पर नहीं आने दिया।