…आपने जरूर अपने आंसुओं को रोका होगा, धोनी के रिटायरमेंट पर साक्षी का भावुक मैसेज

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बावजूद धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे.

By Cricket Country Staff Last Updated on - August 16, 2020 4:12 PM IST

भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। संन्यास लेने के बाद धोनी की पत्नी साक्षी ने उनके लिए एक खास और भावुक मैसेज लिखा है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ” आपने जो कुछ भी हासिल किया उसपर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना बेस्ट देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और आप जिस तरह के इंसान हैं, उसपर गर्व है।”

‘अगर टी20 वर्ल्‍ड कप होता तो धोनी जरूरत उसमें हिस्‍सा लेते’

साक्षी ने कहा, “मुझे पता है कि आपने अपने पैशन को गुडबाय कहते समय आंसुओं को रोका होगा। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। साक्षी ने साथ ही अमेरिकी पोएट माया एंजेलो का एक कोट भी धोनी के लिए शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ” लोग भूल जाएंगे कि आपने क्या कहा, लोग भूल जाएंगे आपने क्या किया, लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा अहसास कराया।-माय एंजेलो।”

Powered By 

धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ” आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत शुक्रिया। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझिए।”

भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे महेंद्र सिंह धोनी : रोहित शर्मा

धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप (2007), क्रिकेट विश्व कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीता। इसके अलावा भारत 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बना था। दिसंबर 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा कर दी थी।