×

शिखर धवन ने सिर्फ 71 गेंदों में ठोका शतक, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

शिखर धवन श्रीलंका में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Updated on - August 20, 2017 8:16 PM IST

शिखर धवन © Getty Images
शिखर धवन © Getty Images

भारत और श्रीलंक के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शिखर धवन की शानदार फॉर्म जारी रही। धवन ने टेस्ट सीरीज के अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए पहले वनडे में शानदार शतक ठोका। धवन सिर्फ 71 गेंदों में शतक लगाकर श्रीलंका में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। धवन ने शानदार खेल दिखाते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की और अपने वनडे करियर का 7वां शतक ठोका। धवन ने 71 गेंदों में 140 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। धवन ने शतक लगाने के दौरान 16 चौके और 2 छक्के ठोके। रोहित के साथ पारी का आगाज करने उतरे शिखर ने आते ही तेजी से रन बनाए और आक्रामक बल्लेबाजी की।

रोहित के जल्दी आउट होने के बाद भी धवन तेजी से रन बनाते रहे। इस दौरान धवन को कोहली का अच्छा साथ मिला और दोनों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोल दिया। धवन ने मलिंगा की गेंदों पर जमकर प्रहार किया और गेंदों को लगातार सीमारेखा के बाहर भेजा। धवन ने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और अर्धशतक लगाने के बाद वो और तेजी से खेलने लगे। धवन के सामने श्रीलंका का कोई भी गेंदबाद अपना असर नहीं छोड़ पा रहा था और धवन हक गेंदबाद के खिलाफ प्रहार कर रहे थे।

TRENDING NOW

इसी बीच धवन ने सिर्फ 71 गेंदों पर शतक ठोककर भारत की जीत तय कर दी। इससे पहले श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका की टीम अपने कोटे के 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और सिर्फ 43.2 ओवर में ऑल आउट हो गई। श्रीलंका ने 216/10 का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन निरोशन डिकवेला (64) ने बनाए। मैथ्यूज (36) पर नाबाद रहे। वहीं भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने (3), केदार जाधव ने (2), युजवेंद्र चहल ने (2) और जसप्रीत बुमराह ने (2) विकेट हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को डिकवेला और करुणारत्ने ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने मैदान पर आते ही तेज गति से रन बनाए और श्रीलंका को तेज शुरुआत दी।