×

सचिन-विराट ने धोनी को दी जन्मदिन की बधाई, वीरेंद्र सहवाग ने किया अनोखा ट्वीट

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - July 7, 2018 5:57 PM IST

दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर और सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 37वें जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने कैप्टन कूल को जन्मदिन के साथ 500 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे करने पर बधाई दी। सचिन के अलावा सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, वीवीएस लक्ष्मण और ड्वेन ब्रावो ने भी धोनी को बधाई दी लेकिन वीरेंदर सहवाग का ट्वीट सबसे अनोखा रहा।

ट्विटर किंग सहवाग ने धोनी का वो फोटो पोस्ट किया जिसमें वो स्टंप आउट होने से बचने की कोशिश कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान का ये फोटो काफी वायरल भी हुआ था। सहवाग ने फोटो के साथ ट्वीट कर लिखा, “भगवान करे आपकी जिंदगी उतनी ही लंबी हो जितना लंबा आप स्ट्रेच कर रहे हो। ओम फिनिश्याय नम:”

भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी धोनी को उनके 37वें जन्मदिन की बधाई दी।

 

धोनी के साथी खिलाड़ी और करीबी दोस्त सुरेश रैना ने लिखा, “भारत के लिए आपके खेले 500वें मैच से निकलकर भारत के लिए शुभ रहे इस दिन में पहुंचे हैं, जब एक दिग्गज का जन्म हुआ था। भाई आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रहे हैं और रहेंगे। आपके साथ बिताए अच्छे समय को हमेशा याद रखूंगा।”

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने धोनी को क्रिकेट योगी बताया वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी के साथ लंबे समय तक खेल चुके ड्वेन ब्रावो ने उन्हें अपना खास साथी, दोस्त और भाई कहा।

 

 

 

A post shared by Dwayne Bravo (@djbravo47) on