×

न्यूजीलैंड से सावधान रहे भारतीय टीम

अब तक खेले गए T20I मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराने में नाकाम रही है भारतीय टीम

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Published on - March 11, 2016 2:40 PM IST

भारतीय टीम अभी तक न्यूजीलैंड को टी20 में हराने में नाकाम रही है ©Getty Images
भारतीय टीम अभी तक न्यूजीलैंड को टी20 में हराने में नाकाम रही है ©Getty Images

भारतीय टीम साल 2016 में जीत के रथ पर सवार है भारत ने इस साल खेले गए तीनों सीरीज में विपक्षी टीमों को करारी मात दी है। लेकिन भारतीय टीम को एक टीम से सबसे बड़ा खतरा है और वो टीम है न्यूजीलैंड। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ ही विश्व कप में अपना अभियान शुरू करेगी। न्यूजीलैंड टी20 की एक बेहतरीन टीम है साथ ही साथ भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में रिकॉर्ड भी न्यूजीलैंड के पक्ष में हैं। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें T20I में 5 बार आमना सामना हुआ है, इनमें से एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। बाकि चार मौकों पर न्यूजीलैंड ने भारत को शिकस्त दी है। तो कुल मिलाकर देखें तो भारतीय टीम न्यूजीलैंड को अभी तक T20I में हरा नहीं सकी है। ये बात कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जेहन में जरूर होगी। ALSO READ: टी20 विश्व कप 2016: इन 5 विदेशी खिलाड़ियों से सावधान रहे टीम इंडिया

इस साल दोनों टीमों के प्रदर्शन की समीक्षा करें तो दोनों टीमें लगभग बराबरी पर दिखती है। भारत ने इस साल खेले तीनों सीरीज पर कब्जा जमाया है तो न्यूजीलैंड ने भी इस साल खेली गई दो सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को परास्त कर खिताब पर कब्जा जमाया है। मौजूदा समय में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली लगातार रन बना रहे हैं तो न्यूजीलैंड के लिए रन बनाने की जिम्मेदारी केन विलियमसन और मार्टिन गप्टिल ने उठा रखी है। प्रदर्शन के लिहाज से भी दोनों टीमें बराबरी पर दिखती है। दोनों टीमों ने विश्व कप से पहले अपने पहले अभ्यास मैच में शानदार जीत हासिल की। ALSO READ: सट्टा बाजार में भारत बना चैंपियन, विराट कोहली सबसे सफल बल्लेबाज

TRENDING NOW

न्यूजीलैंड टीम की ताकत की बात करें तो केन विलियमसन, मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, कोरी एंडरसन जैसे बल्लेबाज किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। वही गेंदबाजी में उनके पास ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, एडम मिलेन जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। तो अगर गौर करें तो भारतीय टीम को न्यूजीलैंड की टीम कड़ी चुनौती दे सकती है। प्रदर्शन और ताकत के आधार पर दोनों टीमें बराबर की दिख रही है लेकिन पिछला रिकॉर्ड न्यूजीलैंड को मनोवैज्ञानिक बढ़त दे रहा है। इसलिये भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से सावधान रहने की जरूरत है।