This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
आईपीएल 2018: टूर्नामेंट के 10 सालों के पहले रिकॉर्ड की जानकारी
आईपीएल के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स की टीमें भिड़ेंगी
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - April 1, 2018 6:17 PM IST


आईपीएल-10 में पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम जहां पिछले सीजन की विजेता है तो वहीं बैंगलोर की टीम पिछले सीजन की उपविजेता है। जब दोनों टीमें आपस में भिड़ेंगी तो दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। जब दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाएगा तो शुरुआत से ही कई रिकॉर्ड बनेंगे। आज हम आपको बताएंगे उन रिकॉर्डों के बारे में जो शायद ही आपको पता है। हम आपको बताएंगे हर सीजन में पहली गेंद पर चौका जड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में, हर सीजन में पहला विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में। तो आइए जानते हैं आईपीएल के हर सीजन में पहली गेंद पर बने रिकॉर्डों के बारे में। ये भी पढ़ें: जानिए आईपीएल के सभी रिकॉर्डों के बारे में
हर सीजन की पहली गेंद: आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और इस सीजन में प्रवीण कुमार ने पहली गेंद फेंकी थी। जबकि बल्लेबाज थे सौरव गांगुली। 2009 में पहली गेंद मनप्रीत गोनी ने फेंकी थी, जिसका सामना सनथ जयसूर्या ने किया था।
हर सीजन की पहली गेंद | ||
गेंदबाज | बल्लेबाज | सीजन |
प्रवीण कुमार | सौरव गांगुली | 2008 |
मनप्रीत गोनी | सनथ जयसूर्या | 2009 |
चामिंडा वास | मनोज तिवारी | 2010 |
इकबाल अब्दुल्ला | श्रीकांत अनिरुद्ध | 2011 |
लसिथ मलिंगा | फैफ डुप्लेसी | 2012 |
ब्रेट ली | उनमुक्त चंद | 2013 |
जहीर खान | गौतम गंभीर | 2014 |
उमेश यादव | रोहित शर्मा | 2015 |
आरपी सिंह | लेंडल सिमंस | 2016 |
टाइमल मिल्स | डेविड वॉर्नर | 2017 |
आईपीएल के हर सीजन का पहला रन: साल 2008 में एक्सट्रा के जरिए सीजन का पहला रन प्रवीण कुमार की गेंद पर बना था, जबकि बल्ले से पहला रन ब्रेंडन मैकलम से निकला था।
हर सीजन का पहला रन | ||
एक्सट्रा के जरिये | बल्लेबाज के जरिये | सीजन |
लेग बाई- प्रवीण कुमार | ब्रेंडन मैक्कलम | 2008 |
लेग बाई- तुसारा | सनथ जयसूर्या | 2009 |
लेग बाई- चामिंडा वास | चेतेश्वर पुजारा | 2010 |
बाई- लक्ष्मीपति बालाजी | श्रीकांत अनिरुद्ध | 2011 |
वाइड- लसिथ मलिंगा | फैफ डुप्लेसी | 2012 |
बाई- ब्रेट ली | महेला जयवर्धने | 2013 |
वाइड- जहीर खान | जैक्स कैलिस | 2014 |
लेग बाई- उमेश यादव | रोहित शर्मा | 2015 |
वाइड- ईशांत शर्मा | लेंडल सिमंस | 2016 |
चौका-टाइमल मिल्स | डेविड वॉर्नर | 2017 |
हर सीजन का पहला चौका: हर बल्लेबाज कोशिश करता है कि हर नये सीजन में उसके बल्ले से पहला चौका निकले। पहले सीजन में ब्रेंडन मैक्कलम के बल्ले से पहला चौका निकला था, जबकि गेंदबाज थे जहीर खान।
हर सीजन का पहला चौका | ||
गेंदबाज | बल्लेबाज | सीजन |
जहीर खान | ब्रेंडन मैक्कलम | 2008 |
थिलन तुषारा | सनथ जयसूर्या | 2009 |
आर पी सिंह | चेतेश्वर पुजारा | 2010 |
इकबाल अब्दुल्ला | मुरली विजय | 2011 |
अबी नीशम | मुरली विजय | 2012 |
ब्रेट ली | महेला जयवर्धने | 2013 |
कोरे एंडरसन | मनीष पांडे | 2014 |
मॉर्ने मॉर्केल | ऐरॉन फिंच | 2015 |
आर पी सिंह | रोहित शर्मा | 2016 |
टाइमल मिल्स | डेविड वॉर्नर | 2017 |
हर सीजन का पहला छक्का: आईपीएल के पहले सीजन में छक्का लगाना की बात करें तो, ये उपलब्धि ब्रेंडन मैक्कलम के नाम है। मैक्कलम ने साल 2008 में जहीर खान की गेंद पर सीजन का पहला छक्का जड़ा था।
हर सीजन का पहला छक्का | ||
गेंदबाज | बल्लेबाज | सीजन |
जहीर खान | ब्रेंडन मैक्कलम | 2008 |
एंड्रू फ्लिन्टफ | अभिषेक नायर | 2009 |
आर पी सिंह | ब्रैड हॉज | 2010 |
सरबजीत लाड्डा | श्रीकांत अनिरुद्ध | 2011 |
अबू नीशम | सुरेश रैना | 2012 |
ब्रेट ली | महेला जयवर्धने | 2013 |
कोरे एंडरसन | मनीष पांडे | 2014 |
शाकिब अल-हसन | रोहित शर्मा | 2015 |
आर पी सिंह | लेंडल सिमंस | 2016 |
अनिकेत चौधरी | डेविड वॉर्नर | 2017 |
हर सीजन का पहला अर्धशतक: आईपीएल के पहले सीजन का अर्धशतक ब्रेंडन मैक्कलम के बल्ले से निकला था। मैक्कलम ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 158 रन ठोक दिए थे और वह अंत तक आउट नहीं हुए थे।
हस सीजन का पहला अर्धशतक | ||
बल्लेबाज | रन बनाए | सीजन |
ब्रेंडन मैक्कलम | 158* | 2008 |
सचिन तेंदुलकर | 59* | 2009 |
एंजेला मैथ्यूज | 65* | 2010 |
श्रीकांत अनिरुद्ध | 64 | 2011 |
रिचर्ड लेवी | 50 | 2012 |
महेला जयवर्धने | 66 | 2013 |
मनीष पांडे | 64 | 2014 |
रोहित शर्मा | 98* | 2015 |
अजिंक्य रहाणे | 66* | 2016 |
मोइसिस हैनरीकेज | 52 | 2017 |
हर सीजन का पहला शतक: पहले सीजन के शतकवीर भी ब्रेंडन मैक्कलम ही थे। मैक्कलम ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 158 रनों की पारी खेली थी। जिसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया था।
हर सीजन का पहला शतक | ||
बल्लेबाज | Run scored | Season |
ब्रेंडन मैक्कलम | 158* | 2008 |
एबी डिविलियर्स | 105* | 2009 |
यूसुफ पठान | 100 | 2010 |
महेला जयवर्धने | 110* | 2011 |
अजिंक्य रहाणे | 103* | 2012 |
शेन वॉटसन | 101 | 2013 |
लेंडल सिमंस | 100* | 2014 |
ब्रेंडन मैक्कलम | 100* | 2015 |
विराट कोहली | 109 | 2016 |
संजू सैमसन | 102 | 2017 |
हर सीजन का पहला विकेट: किसी भी गेंदबाज के लिए विकेट लेना बहुत बड़ी बात होती है और ये विकेट अगर सीजन का पहला हो तो खुशी दोगुनी हो जाती है। साल 2008 में जगहीर खान ने सीजन का पहला विकेट लिया था। जहीर ने सौरव गांगुली को आउट किया था।
हर सीजन का पहला विकेट | ||
गेंदबाज | बल्लेबाज | सीजन |
जहीर खान | सौरव गंगुली | 2008 |
थिलन तुषारा | सनत जयसूर्या | 2009 |
चामिंडा वास | मनोज तिवारी | 2010 |
इकबाल अब्दुल्ला | मुरली विजय | 2011 |
रन आउट- अंबाती रायडू | फैफ डुप्लेसी | 2012 |
ब्रेट ली | उनमुक्त चंद | 2013 |
लसिथ मलिंगा | गौतम गंभीर | 2014 |
मॉर्ने मॉर्केल | ऐरॉन फिंच | 2015 |
ईशांत शर्मा | रोहित शर्मा | 2016 |
अनिकेत चौधरी | डेविड वॉर्नर | 2017 |
हर सीजन का पहला मेडन ओवर: फटाफट क्रिकेट में वैसे तो गेंदबाजों की धुलाई ही होती है, लेकिन इस फॉर्मेट ने गेंदबाजों ने मेडन ओवर फेंककर अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है। पहले सीजन की बात करें तो ग्लेन मैक्ग्रा पहला मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बने थे।
हर सीजन का पहला मेडन ओवर | ||
गेंदबाज | टीम | सीजन |
ग्लेन मैक्ग्रा | दिल्ली डेयरडेविल्स | 2008 |
अनिल कुंबले | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2009 |
चामिंडा वाल | डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद | 2010 |
लसिथ मलिंगा | मुंबई इंडियंस | 2011 |
लसिथ मलिंगा | मुंबई इंडियंस | 2012 |
इरफान पठान | दिल्ली डेयरडेविल्स | 2013 |
वरुण ऐरॉन | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2014 |
मॉर्ने मॉर्केल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2015 |
रजत भाटिया | राइजिंग पुणे सुपरजायंट | 2016 |
सैमुअल बद्री | रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर | 2017 |
हर सीजन में पहली बार 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज: पहले सीजन में चार विकेट झटकने वाले गेंदबाज की बात करें, तो यहां बाजी ग्लेन मैक्ग्रा के हाथ लगती है। मैक्ग्रा ने साल 2008 में पहला 4 ओवरों में 29 रन देकर 4 विकेट झटके थे।
हर सीजन में पहली बार 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज | ||
गेंदबाज | आंकड़े | सीजन |
ग्लेन मैक्ग्रा | 4-0-29-4 | 2008 |
अनिल कुंबले | 3.1-1-5-5 | 2009 |
एंजेला मैथ्यूज | 4-0-19-4 | 2010 |
लसिथ मलिंगा | 3.4-1-13-5 | 2011 |
अशोक डिंडा | 4-0-18-4 | 2012 |
सुनील नारायण | 4-0-13-4 | 2013 |
लसिथ मलिंगा | 4-0-23-4 | 2014 |
इमरान ताहिर | 4-0-28-4 | 2015 |
ड्वेन ब्रावो | 4-0-22-4 | 2016 |
उमेश यादव | 4-0-33-4 | 2017 |
हर सीजन का पहला कैच: फील्डरों की फुर्ती हमेशा टीम के काम आती है। साल 2008 में सीजन का पहला कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी की बात करें तो ये उपलब्धि जैक्स कैलिस ने हासिल की थी। कैलिस ने सौरव गांगुली का कैच पकड़ा था।
हर सीजन का पहला कैच | ||
फील्डर | बल्लेबाज | Season |
जैक्स कैलिस | सौरव गांगुली | 2008 |
मैथ्यू हेडन | सनथ जयसूर्या | 2009 |
रोहित शर्मा | मनोज तिवारी | 2010 |
रजत भाटिया | मुरली विजय | 2011 |
हरभजन सिंह | जेम्स फ्रैंकलिन | 2012 |
जैक्स कैलिस | डेविड वॉर्नर | 2013 |
रोहित शर्मा | रॉबिन उथप्पा | 2014 |
उमेश यादव | ऐरॉन फिंच | 2015 |
एम एस धोनी (विकेटकीपर) | हार्दिक पांड्या | 2016 |
मनदीप सिंह | डेविड वॉर्नर | 2017 |
सीजन में पहली स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर: विकेटकीपर का टीम में सबसे अहम रोल होता है। पहले सीजन में पहली स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर कामरान अकमल बने थे। अकमल ने महेला जयवर्धने को स्टंप आउट किया था।
सीजन में पहली स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर | ||
विकेटकीपर | बल्लेबाज | सीजन |
कामरान अकमल | महेला जयवर्धने | 2008 |
रॉबिन उथप्पा | शेन वॉर्न | 2009 |
रॉबिन उथप्पा | ऐडम गिलक्रिस्ट | 2010 |
एमएस धोनी | मनविंदर बिस्ला | 2011 |
नमन ओझा | रजत भाटिया | 2012 |
पार्थिव पटेल | युवराज सिंह | 2013 |
रॉबिन उथप्पा | अंबाती रायडू | 2014 |
रॉबिन उथप्पा | एबी डिविलियर्स | 2015 |
रॉबिन उथप्पा | पवन नेगी | 2016 |
ऋषभ पंत | शेन वॉटसन | 2017 |
सीजन का पहला रन आउट: वैसे तो कोई भी खिलाड़ी सीजन में रन आउट होने वाला पहला खिलाड़ी नहीं बनना चाहता। लेकिन अनिश्तताओं से भरे खेल में कोई ना कोई इस अनचाहे रिकॉर्ड का शिकार हो ही जाता है। पहले सीजन में रन आउट होने वाले खिलाड़ी ऐश्ले नोफ्के थे।
सीजन का पहला रन आउट | ||
बल्लेबाज | फील्डर | सीजन |
ऐश्ले नोफ्के | अजीत अगरकर/रिद्धिमान साहा | 2008 |
हरभजन सिंह | जैकब ओरम | 2009 |
राजगोपाल सतीश | नमन ओझा | 2010 |
यूसुफ पठान | एम एस धोनी | 2011 |
फैफ डुप्लेसी | अंबाती रायडू | 2012 |
शहबाज नदीम | मनवीर बिस्ला/सुनील नारायण | 2013 |
लसिथ मलिंगा | युवराज सिंह | 2014 |
अमित मिश्रा | एम एस धोनी/आशीष नेहरा | 2015 |
रविंद्र जडेजा | मिचेल जॉनसन | 2016 |
केदार जाधव | बेन कटिंग | 2017 |
हर सीजन में पहला मैन ऑफ द मैच पाने वाले खिलाड़ी: मैन ऑफ द मैच का खिताब पाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। और अगर खिलाड़ी सीजन में मैन ऑफ द मैच पाने वाला पहला ही खिलाड़ी हो तो ये उसके लिए बड़ी उपलब्धि होती है। पहले सीजन में पहला मैन ऑफ द मैच पाने वाले खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्कलम थे।
हर सीजन में पहला मैन ऑफ द मैच पाने वाले खिलाड़ी | ||
खिलाड़ी | टीम | सीजन |
ब्रेंडन मैक्कलम | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2008 |
सचिन तेंदुलकर | मुंबई इंडियंस | 2009 |
एंजेला मैथ्यूज | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2010 |
श्रीकांत अनिरुद्ध | चेन्नई सुपरकिंग्स | 2011 |
रिचर्ड लेवी | मुंबई इंडियंस | 2012 |
सुनील नारायण | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2013 |
जैक्स कैलिस | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2014 |
मॉर्ने मॉर्केल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2015 |
अजिंक्य रहाणे | राइजिंग पुणे सुपरजायंट | 2016 |
युवराज सिंह | सनराइजर्स हैदराबाद | 2017 |
हर सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी: ऑरेंज कैप जीतना आईपीएल में हर खिलाड़ी का सपना होता है। पहले सीजन की बात करें तो शॉन मार्श ने सीजन की पहली ऑरेंज कैप जीती थी। साल 2008 में मार्श ने 616 रन ठेके थे।
हर सीजन में पहला ऑरेंज कैप जीतने वाला खिलाड़ी | ||
खिलाड़ी | रन | सीजन |
शॉन मार्श | 616 | 2008 |
मैथ्यू हेडेन | 572 | 2009 |
सचिन तेंदुलकर | 618 | 2010 |
क्रिस गेल | 608 | 2011 |
क्रिस गेल | 733 | 2012 |
माइक हसी | 733 | 2013 |
रॉबिन उथप्पा | 660 | 2014 |
डेविड वॉर्नर | 562 | 2015 |
विराट कोहली | 973 | 2016 |
डेविड वॉर्न | 641 | 2017 |
हर सीजन में पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाज: गेंदबाजों को मिलना वाला ये खिताब हर सीजन में अलग-अलग गेंदबाजों को मिलता हैष अब तक सिर्फ ड्वेन ब्रावो ही इस खिताब को दो बार जीत सके हैं। लेकिन पहले सीजन की बात करें तो पर्पल कैप का खिताब सोहेल तनवीर ने जीता था।
हर सीजन में पहला पर्पल कैप जीतने वाला खिलाड़ी | ||
खिलाड़ी | विकेट | सीजन |
सोहेल तनवीर | 22 | 2008 |
आर पी सिंह | 23 | 2009 |
प्रज्ञान ओझा | 21 | 2010 |
लसिथ मलिंगा | 28 | 2011 |
मॉर्ने मॉर्केल | 25 | 2012 |
ड्वेन ब्रावो | 32 | 2013 |
मोहित शर्मा | 23 | 2014 |
ड्वेन ब्रावो | 24 | 2015 |
भुवनेश्वर कुमार | 23 | 2016 |
भुवनेश्वर कुमार | 26 | 2017 |
हर सीजन में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर: किसी भी टीम के लिए विकेटकीपर का बहुत बड़ा योगदान होता है, अगर अब तक के सीजन में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपरों की बात करें तो इसमें सबसे आगे योगेश तकावले हैं। योगेश ने साल 2008 में 11 शिकार किए थे।
हर सीजन में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर | ||
विकेटकीपर | शिकार | सीजन |
योगेश तकावले | 11 | 2008 |
एडम गिलक्रिस्ट | 18 | 2009 |
एडम गिलक्रिस्ट | 13 | 2010 |
कुमार संगाकारा | 19 | 2011 |
नमन ओझा | 16 | 2012 |
एम एस धोनी | 17 | 2013 |
पार्थिव पटेल/रिद्धिमान साहा | 12 | 2014 |
दिनेश कार्तिक | 18 | 2015 |
नमन ओझा | 18 | 2016 |
रॉबिन उथप्पा | 15 | 2017 |
हर सीजन में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। खिलाड़ी इस खिताब को जीतने के लिए पूरा जा-जान लगा देंते हैं। आईपीएल के पहले सीजन में शेन वॉटसन ने पहला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।
TRENDING NOW
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट | ||
खिलाड़ी | टीम | सीजन |
शेन वॉटसन | राजस्थान रॉयल्स | 2008 |
ऐडम गिलक्रिस्ट | डेकक्न चार्जर्स हैदराबाद | 2009 |
सचिन तेंदुलकर | मुंबई इंडियंस | 2010 |
क्रिस गेल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2011 |
सुनील नारायण | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2012 |
शेन वॉटसन | राजस्थान रॉयल्स | 2013 |
ग्लेन मैक्सवेल | किंग्स इलेवन पंजाब | 2014 |
आंद्र रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2015 |
विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2016 |
बेन स्टोक्स | राइजिंग पुणे सुपरजायंट | 2017 |
हर सीजन का उभरता हुआ खिलाड़ी: किसी भी युवा खिलाड़ी के विश्वास के लिए ये उपलब्धि बहुत मायने रखती है। इस खिताब को पाकर उस युवा खिलाड़ी का विश्वास तो बढ़ता ही है, साथ ही उसे और अच्छा करने की भी प्रेरणा मिलती है। साल 2008 में श्रीवत्स गोस्वामी को पहला उभरता हुआ खिलाड़ी का खिताब मिला था।
टूर्नामेंट का उभरता हुआ खिलाड़ी | ||
खिलाड़ी | टीम | सीजन |
श्रीवत्स गोस्वामी (अंडर-19) | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2008 |
– | – | 2009 |
सौरभ तिवारी (अंडर-23) | मुंबई इंडियंस | 2010 |
इक्बाल अब्दुल्ला (राइजिंग स्टार) | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2011 |
मनदीप सिंह (राइजिंग स्टार) | किंग्स इलेवन पंजाब | 2012 |
संजू सैमसन (युवा खिलाड़ी) | राजस्थान रॉयल्स | 2013 |
अक्षर पटेल | किंग्स इलेवन पंजाब | 2014 |
श्रेयस अय्यर | दिल्ली डेयरडेविल्स | 2015 |
मुस्ताफिजुर रहमान | सनराइजर्स हैदराबाद | 2016 |
बेसिल थम्पी | गुजरात लायंस | 2017 |