×

आईपीएल 2017 नीलामी में क्या खरीदना चाहेगी मुंबई इंडियंस, जानें

मुंबई इंडियंस इस सीजन में कुछ विदेशी बल्लेबाज और ऑलराउंडर खरीदना चाहेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 17, 2017 12:56 PM IST

मंबई इंडियंस © IANS
मंबई इंडियंस © IANS

आईपीएल 2017 के लिए नीलामी की तारीख 20 फरवरी निर्धारित की गई है। मुंबई इंडियंस जो पिछले आईपीएल सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। उसने इस सीजन में कुल 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। लेकिन नीलामी के पहले उनके स्क्वाड में अभी भी 20 खिलाड़ी बाकी हैं। मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ी पिछले सालों के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा नहीं रहे हैं। वहीं कुछ चोट से परेशान रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद मुंबई ने ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज नहीं किया है। वर्तमान परिदृश्य को देखें तो उनकी सबसे बड़ी मजबूती अच्छे घरेलू क्रिकेटरों का टीम में होना है।

मुंबई इंडियंस की बेंच स्ट्रेंथ? श्रेयस गोपाल(लेग स्पिनर), विनय कुमार(तेज गेंदबाज), मिचेल मेकलेनिघन(विदेशी तेज गेंदबाज), नीतीश राणा(मध्यक्रम के बल्लेबाज), सिद्धेश लाड(मध्य क्रम के बल्लेबाज), जम्मू सुचिथ(ऑलराउंडर), टिम साउदी(विदेशी तेजी गेंदबाज), जितेश शर्मा(सलामी बल्लेबाज), दीपक पूनिया(ऑलराउंडर)

वर्तमान में मुंबई की संभावित अंतिम एकादश: 1 लेंडल सिमंस, 2 पार्थिव पटेल(विकेटकीपर), 3 रोहित शर्मा(कप्तान), 4 अंबाती रायुडू, 5 कीरोन पोलार्ड, 6 जोस बटलर, 7 हार्दिक पंड्या, 8 क्रुनल पांड्या, 9 हरभजन सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 लसिथ मलिंगा। [ये भी पढ़ें: आईपीएल 2017: गेंदबाजों पर रहेगी रॉयल चैलेंजर बैंगलौर की नज़र]

टीम को मजबूती देने के लिए और क्या चाहिए? मुंबई इंडियंस को अच्छे विदेशी ओपनर बल्लेबाज की जरूरत है। क्योंकि वर्तमान में उनके पास सिर्फ दो ओपनिंग बल्लेबाज स्क्वाड में हैं और बटलर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के चलते बीच आईपीएल में ही चले जाएंगे। इसके अलावा किरोन पोलार्ड का बैक- अप भी मुंबई टीम को ढूंढना होगा। उल्लेखनीय है कि पोलार्ड पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इसके अलावा गौर करने वाली बात ये भी है कि उनकी टीम के दो तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और मैकलेनिघन चोट से हाल- फिलहाल में ही उबरे हैं। ऐसे में उनके बैक- अप के लिए उन्हें कुछ तेज गेंदबाजों का चुनाव करना होगा।

TRENDING NOW

किनको खरीदने पर होगी नजरें? मुंबई टीम के वर्तमान रुझानों को देखते हुए वे जेसन रॉय और कॉलिन मुनरो को विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा ऑलराउंडरों में वे एंजलो मैथ्यूज, कॉलिन डी ग्रांडहोमे और ड्वेन प्रिटोरियस पर दांव खेल सकते हैं। तेज गेंदबाजों की बात करें तो ईशांत शर्मा और बासिल थांपि पर उनकी नजर गड़ी होंगी। वर्तमान में मुंबई कुल 7 खिलाड़ियों को खरीद सकती है। जिसमें वे 3 विदेशी खिलाड़ी खरीद सकते हैं। उनके पास खर्च करने के लिए कुल धन 11.555 करोड़ रुपए है।