×

IPL 2018: जब धोनी के छक्के ने रोक दी थी प्रीति जिंटा की सांसे

19 वें ओवर में धोनी ने एंड्रू टाई की तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका लगाया। छठी गेंद पर जैसे ही माही ने छक्का लगाया प्रीति चिंता में पड़ गई। उनके चेहरे पर धोनी के छक्के का असर दिख रहा था।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Updated on - April 16, 2018 2:53 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए आईपीएल के मुकाबले में पूरे रंग में दिखे। भले ही इस मैच को वह अपने हक में नहीं कर पाए लेकिन जोरदार बल्लेबाजी से पंजाब टीम की सांसें जरूर रोक दी थी।

धोनी को पीठ में दर्द के कारण बल्लेबाजी में परेशानी हो रही थी, लेकिन वह क्रीज पर डटे रहे। चेन्नई के कप्तान की आतिशी पारी देख कुछ देर के लिए तो पंजाब की फ्रेंजाइजी मालकिन प्रीति जिंटा की भी सांसे रुक गई थी। 19 वें ओवर में धोनी ने एंड्रू टाई की तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका लगाया। छठी गेंद पर जैसे ही माही ने छक्का लगाया तो प्रीति चिंता में पड़ गई। उनके चेहरे पर धोनी के छक्के का असर दिख रहा था।

मैदान पर आखिरी गेंद तक रहने के बावजूद धोनी अपनी टीम की नैया पार नहीं करा सके। उन्होंने 44 गेंद का सामना करते अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के जड़े।

TRENDING NOW

अंतिम पांच ओवर में चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत के लिये 76 रन की दरकार थी जो धोनी की परेशानी को देखते हुए असंभव ही दिख रहा था। 18वें और 19वें ओवर में 19-19 रन जोड़ने के बावजूद उन्हें अंतिम छह गेंद में 17 रन चाहिए थे जिसमें वह 12 रन ही बना सके।