×

चेन्नई के खिलाफ जीत की हैट्रिक, 5वीं बार IPL फाइनल में पहुंची मुंबई

मुंबई ने पांचवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। यह इस सीजन में चेन्नई के खिलाफ मुंबई की लगातार तीसरी जीत है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - May 7, 2019 11:48 PM IST

इंडियन टी20 लीग के पहले क्वालीफायर में मुंबई की टीम चेन्नई को मात देकर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। मुंबई ने पांचवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। यह इस सीजन में चेन्नई के खिलाफ मुंबई की लगातार तीसरी जीत है।

टॉस जीतकर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने इसे गलत साबित कर दिया। राहुल चाहर और क्रुणाल पांड्या की किफायती गेंदबाजी के आगे चेन्नई की टीम 131 रन ही बना पाई। चाहर ने 4 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए तो क्रुणाल ने 21 रन देकर 1 बल्लेबाज को आउट किया।

पढ़ें:- सूर्यकुमार का शानदार अर्धशतक, चेन्नई को हरा फाइनल में पहुंची मुंबई

लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव और इशान किशन की 80 रन की शानदार साझेदारी के दम पर मुंबई ने 18.3 ओवर में आसानी से जीत दर्ज कर ली। यादव ने 54 गेंद पर नाबाद 71 जबकि इशान ने 31 गेंद पर 28 रन की पारी खेली।

पांचवीं बार फाइनल में मुंबई

तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई का यह पांचवां फाइनल होगा। टीम ने साल 2010, 2013, 2015 और 2017 में टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। इसमें से 2010 को छोड़कर टीम ने तीनों फाइनल में जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया था। 2010 में चेन्नई ने यह खिताब जीता था।

सीजन में चेन्नई पर लगातार तीसरी जीत

TRENDING NOW

मुंबई ने इस सीजन में लगातार तीसरी बार चेन्नई की टीम को हराया है। टूर्नामेंट की पहली भिड़ंत में मुंबई में खेलते हुए टीम ने 37 रन से जीत हासिल की थी। वहीं चेन्नई में मुंबई की टीम ने 46 रन से मुकाबला जीता था। क्वालीफायर में भी मुंबई की टीम ने अपना दबदबा कायम किया और जीत की हैट्रिक बनाई।