×

लगातार दूसरी बार चैंपियन बन मुंबई इंडियंस ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने साल 2010 और 2011 में लगातार दो बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया था

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Published on - November 10, 2020 11:47 PM IST

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को फाइनल में 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार जबकि ओवरऑल रिकॉर्ड 5वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2020) खिताब जीत लिया.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गए खिताबी मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली मुंबई ने दिल्ली (IPL 2020 Final MI vs DC) की ओर से रखे गए 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 गेंद बाकी रहते 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर मैच और ट्रॉफी अपने कब्जे में कर लिया .

आईपीएल के इतिहास में मुंबई (2019, 2020) दूसरी ऐसी टीम है जिसने लगातार 2 खिताब अपने नाम किए हैं. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी (Mahender Singh Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने साल 2010 और 2011 में आईपीएल के फाइनल पर कब्जा किया था.

रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार मुंबई बनी आईपीएल चैंपियन

TRENDING NOW

बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई को चैंपियन बनाया. रोहित आईपीएल जीतने वाली टीम के 6 बार सदस्य रहे हैं. रोहित 5 बार मुंबई के साथ जबकि एक बार डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers) के लिए खिताब जीता है. साल 2019 में मुंबई ने चेन्नई को हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया था वहीं 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना खिताब बचाया.