×

इंग्लैंड के खिलाफ धोनी तोड़ सकते हैं युवराज सिंह का ये बड़ा रिकॉर्ड

इस वनडे सीरीज में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के निशाने पर उनके साथ रहे युवराज सिंह का एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Updated on - July 12, 2018 12:09 PM IST

आज नॉटिंघम के ट्रेंडब्रिज में भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा। तीन मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। इस वनडे सीरीज में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के निशाने पर उनके साथी रहे युवराज सिंह का एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ms-dhoni-likely-to-cross-10000-odi-runs-725664″][/link-to-post]

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में जहां विकेट के पीछे 50 कैच लपककर इतिहास रचा तो वनडे में भी वह एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे सफल बल्लेबाज बनने का मौका

धोनी इस वनडे सीरीज के दौरान सिक्सर किंग युवराज सिंह के इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। पूर्व कप्तान सीरीज में पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को पीछे छोड़ सकते हैं।

सचिन और युवराज का रिकॉर्ड निशाने पर

दोनों देशों के बीच खेले गए वनडे मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में सबसे उपर युवराज सिंह का नाम है। युवी ने 37 मुकाबलों में चार शतक और सात अर्धशतक की मदद से कुल 1523 रन बनाए हैं। इतने ही मैचों में सचिन तेंदुलकर ने 1455 रन बनाए हैं उनके नाम 2 शतक और 10 अर्धशतक है। धोनी ने 44 वनडे में 1425 रन बनाए हैं इस दौरान 1 शतक जबकि 10 अर्धशतक बनाया है।

इंग्लैंड में धोनी का प्रदर्शन

TRENDING NOW

इंग्लैंड की सरजमीं पर धोनी ने अब तक कुल 26 वनडे खेले हैं जिसमें नाबाद 78 रन के सर्वाधिक स्कोर के साथ कुल 586 रन बनाए हैं।