×

टेस्ट में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बने पृथ्वी शॉ

टेस्ट करियर का आगाज पृथ्वी ने धमाकेदार अंदाज में किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 56 गेंद पर अर्धशतक जमा उन्होंने रिकॉर्ड अपने नाम किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 4, 2018 11:25 AM IST

राजकोट टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेलने उतरे पृथ्वी शॉ ने शानदार अर्धशतक बनाया है। टेस्ट करियर का आगाज पृथ्वी ने धमाकेदार अंदाज में किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 56 गेंद पर अर्धशतक जमा उन्होंने रिकॉर्ड अपने नाम किया।

पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ओपनिंग करते हुए भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। पृथ्वी ने 7 चौके की मदद से अपने करियर का पहला इंटरनेशनल टेस्ट अर्धशतक बनाया।

अर्धशतक बनाने वाले पृथ्वी सबसे युवा भारतीय

पृथ्वी गुरुवार को भारत की तरफ से टेस्ट खेलने वाले 293वें भारतीय बनें। कप्तान विराट कोहली ने उनको टेस्ट कैप दी। 18 साल 329 दिन के पृथ्वी भारत की तरफ से टेस्ट खेलने वाले दूसरे युवा बल्लेबाज बने। इस मैच में उन्होंने अर्धशतक बनाकर अब्बास अली बेग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बेग ने 20 साल 126 दिन में टेस्ट में क्रिकेट में हाफ सेंचुरी बनाई थी। 20 साल 276 दिन में गुंडप्पा विश्वनाथ ने भी अर्धशतक बनाया था।

डेब्यू पर तेज अर्धशतक

TRENDING NOW

भारत की तरफ से पृथ्वी ने ओपनिंग करते हुए पहले मैच में महज 56 गेंद पर अर्शशतक बनाया। पृथ्वी टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं।
भारत की तरफ से पहले मैच में सबसे तेज अर्धशतक युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने 42 गेंद पर हाफ सेंचुरी बनाई थी। हार्दिक पांड्या ने 48 गेंद जबकि शिखर धवन के नाम डेब्यू टेस्ट में 50 गेंद पर अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है।