×

हार्दिक पांड्या बने रिपोर्टर, महेंद्र सिंह धोनी ने निकाली उनकी हवा

इंग्लैंड पहुंचने से पहले उन्होंने फ्लाइट में एक-एक खिलाड़ी को जाकर सवाल किए और उनको परेशान किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Updated on - June 26, 2018 4:47 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या टीम के साथ काफी मस्ती करते दिखाई देते हैं। इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने के बाद भी उनकी मस्ती जारी थी। इंग्लैंड पहुंचने से पहले उन्होंने फ्लाइट में एक-एक खिलाड़ी को जाकर सवाल किए और उनको परेशान किया।

नई दिल्ली से लंदन रवाना होने के बाद लगभग 10 घंटे लंबी फ्लाइट में हार्दिक को मस्ती सूझी और वो रिपोर्टर बनकर हर किसी के पास जाकर दौरे को लेकर सवाल करने लगे। हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ की गई इस मस्ती का वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पेज पर अपलोड किया है।

पांड्या के सबसे पहले शिकार बने कप्तान विराट कोहली। हार्दिक ने कप्तान को बोला, लंदन दौरे पर पहले भी जा चुके हैं तो आपको सारी अच्छी जगह का पता होगा हमें घुमाना। कोहली ने हां में जवाब दिया और लंदन घुमाने का वादा कर उनसे पीछा छुड़ाया।

हार्दिक ने कुलदीप यादव, रोहित शर्मा से लेकर दिनेश कार्तिक तक को परेशान किया लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास जाकर वह बिल्कुल सीधे हो गए।

महेंद्र सिंह धोनी से सवाल करने पहुंचे थे हार्दिक

 

TRENDING NOW

रोहित शर्मा को परेशान करने के बाद जैसे ही हार्दिक ने धोनी को हाय बोला उन्होंने आगे बढ़ने का इशारा कर दिया।धोनी के पास बड़ी उम्मीद देकर उनसे दो चार सवाल कर मस्ती करने का इरादा लेकर हार्दिक पहुंचे थे। उन्होंने धोनी को कहा हाय माही भाई ! धोनी ने पास रखी प्लेट से चिप्स उठाकर उनको दिखा और आगे बढ़ने का इशारा कर दिया। हार्दिक भी बेचारे अपनी फजीहत होता देख बाय माही भाई ! कहकर निकल गए।