×

महज 25 गेंद पर शतक ठोक मचाई सनसनी, जानिए कौन हैं विल जैक्स

सर्रे की तरफ से खेलने वाले विल ने 30 गेंद पर 8 चौके और 11 छक्‍के लगाते हुए 105 रन की पारी खेली।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 22, 2019 12:02 PM IST

गुरुवार को दुबई में प्री-सीजन टी10 मैच में लंकाशायर के खिलाफ महज 25 गेंद पर विल जैक्स ने शतक जड़ हंगामा मचा दिया। विल ने पारी में सिर्फ 30 गेंद खेले और 105 रन बनाए।

विल ने गुरुवार को क्रिकेट में 25 गेंद पर सैंकड़ा जड़ सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया हालांकि इस मैच को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं था। सर्रे की तरफ से खेलने वाले विल ने 30 गेंद पर 8 चौके और 11 छक्‍के लगाते हुए 105 रन की पारी खेली।

एक ओवर में लगाए लगातार छह छक्के

टी20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम इंग्लैंड के खिलाफ छह गेंद पर लगातार छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। विल ने टी10 मैच में लंकाशायर के खिलाफ एक ओवर में लगातार छह छक्‍के लगाने का कारनामा किया।

14 गेंद पर बनाया अर्धशतक

विल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए महज 14 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। एक ही ओवर में छह छक्के लगाते हुए वह 62 से 98 रन के स्‍कोर तक पहुंच गए।

क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

वैसे इस मुकाबले को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं था लेकिन विल जैक्स ने इस मुकाबले में विंडीज बल्लेबाज क्रिस गेल के सबसे तेज शतक को पीछे छोड़ दिया। गेल ने आईपीएल 2013 में 30 गेंद पर शतक पूरा किया था।

कौन हैं विल जेक्स

TRENDING NOW

20 साल के जैक्स का पूरा नाम विलियम जॉर्ज जैक्स हैं। यह एक इंग्लिश क्रिकेटर हैं जो सर्रे काउंटी क्लब की तरफ से खेलते हैं। 18 मई 2018 में उन्होंने सोमरसेट के खिलाफ अपना लिस्ट ए डेब्यू किया था।