×

बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर के निधन पर क्रिकेट जगत गमगीन

अभिनेता शशि कपूर का आज 79 साल की उम्र में बीमारी के चलते निधन हो गया।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - December 4, 2017 10:27 PM IST

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का आज 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके देहांत पर बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने अकाउंट से ट्वीट कर शशि कपूर को श्रद्धांजलि दी। सहवाग ने शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार का एक फोटो ट्वीट कर लिखा, ” आपका डायलॉग ‘मेरे पास मां है’ हिंदी फिल्मों का एक यादगार डायलॉग रहेगा। आप अभिनेताओं की आने वाली पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”

 

 

TRENDING NOW

सहवाग के साथी और पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। कैफ ने लिखा, “महान अभिनेता शशि कपूर के निधन से काफी दुखी हूं। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।” 18 मार्च 1938 को कोलकाता में जन्मे शशि कपूर ने अपने करियर में 160 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और इसी के चलते आज मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन पर सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई। अपने पसंदीदा अभिनेता के जाने के गम में फैंस काफी भावुक हैं।