This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2021 Points Table, Orange and Purple Cap list: सनराइजर्स vs रॉयल्स मैच से प्वॉइंट्स टेबल पर फर्क नहीं, लेकिन Sanju Samson ने Shikhar Dhawan से छीनी ऑरेंज कैप
सोमवार को SRH vs RR मैच से प्वॉइंटस टेबल पर भले कोई फर्क न पड़ा हो लेकिन ऑरेंज कैप पर संजू सैमसन ने अपना नाम लिख दिया है.
Written by India.com Staff
Last Published on - September 28, 2021 10:12 AM IST

Indian Premier League 2021 Points Table, Orange Cap and Purple Cap list: सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेले गए मुकाबले में भले सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली हो लेकिन इसका अंकतालिका में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है. हैदराबाद के अब 10 मैचों में 4 अंक हो गए हैं. लेकिन वह अभी 8वें स्थान पर ही मौजूद है.
दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स (RR) को भले हार मिली हो और इससे प्वॉइंट्स टेबल पर उसे कोई असर नहीं हुआ है वह अभी भी छठे स्थान पर बनी हुए है. प्लेऑफ की दौड़ में अभी भी 16-16 अंकों के साथ पहले 2 नंबर पर काबिज चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) सुरक्षित दिख रहे हैं, जबकि 12 अंकों के साथ नंबर 3 पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) भी इसके करीब दिख रही है.
इसके अलावा बाकी चार टीमों के 8-8 अंक हैं और इनमें प्लेऑफ में पहुंचने की जंग रोमांचक होती जा रही है. अब सभी टीमों के 10-10 मैच पूरे हो चुके हैं और सभी के पास लीग स्टेज में 4-4 मैच और बचे हैं. अब बहुत तेजी से अंकतालिका में फेरबदल देखने को मिलेगा.
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेट रनरेट |
चेन्नई सुपर किंग्स | 10 | 8 | 2 | 0 | 0 | 16 | +1.069 |
दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 8 | 2 | 0 | 0 | 16 | +0.711 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 10 | 6 | 4 | 0 | 0 | 12 | -0.359 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 4 | 6 | 0 | 0 | 8 | +0.322 |
पंजाब किंग्स | 10 | 4 | 6 | 0 | 0 | 8 | -0.271 |
राजस्थान रॉयल्स | 10 | 4 | 6 | 0 | 0 | 8 | -0.369 |
मुंबई इंडियंस | 10 | 4 | 6 | 0 | 0 | 6 | -0.551 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 10 | 2 | 8 | 0 | 0 | 4 | -0.501 |
सोमवार के मैच से प्वॉइंट्स टेबल पर भले कोई प्रभाव न हुआ हो. लेकिन ऑरेंज कैप पर इसका साफ असर देखने को मिला है. अब शिखर धवन (Shikhar Dhawan) नंबर एक के पायदान से नीचे खिसक गए हैं. संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 82 रनों की पारी खेलकर बल्लेबाजों की इस कैप पर अपना कब्जा जमा लिया है. संजू के अब कुल 433 रन हो गए हैं. अब वह शिखर धवन (Shikhar Dhawan) से 3 रन आगे हैं. हालांकि धवन के पास आज एक बार फिर उनसे आगे निकलने का मौका है. दिल्ली कैपिटल्स को आज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भिड़ना है.
Orange Cap Holder/Most Runs in IPL 2021:
433 रन – संजू सैमसन (10 पारियां)
430 रन – शिखर धवन (10 पारियां)
401 रन – केएल राहुल (9 पारियां)
394 रन – फाफ डु प्लेसिस (9 पारियां)
332 रन – मयंक अग्रवाल (9 पारियां)
पर्पल कैप की रेस में हर्षल पटेल (Harshal Patel) नंबर एक पर सुरक्षित नजर आ रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स या सनराइजर्स हैदराबाद का कोई भी गेंदबाज इस दौड़ में नहीं था कि वह अपने प्रदर्शन से पर्पल कैक की दौड़ में कोई असर छोड़ पाए. हालांकि राशिद खान (Rashid Khan) ने एक विकेट लेकर अपने 13 विकेट पूरे कर लिए हैं और वह बेहतर इकॉनमी के चलते 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
Purple Cap Holder/Most Wickets in IPL 2021:
23 विकेट – हर्षल पटेल (10 मैच)
15 विकेट – आवेश खान (10 मैच)
14 विकेट- जसप्रीत बुमराह (10 मैच)
14 विकेट – क्रिस मॉरिस (8 मैच)
TRENDING NOW
13 विकेट – राशिद खान (10 मैच)