This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2021 Points Table, Orange and Purple Cap list: प्ले ऑफ में शान से पहुंची चेन्नई सुपरकिंग्स, ऑरेंज कैप में नंबर 3 हुए Du Plesses
इस बार कप्तान MS धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने सबसे पहले शान से प्लेऑफ में एंट्री की है. ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट में धवन और हर्षल पटेल आगे हैं.
Written by India.com Staff
Last Published on - October 1, 2021 9:32 AM IST

Indian Premier League 2021 Points Table, Orange Cap and Purple Cap list: आईपीएल (IPL 2021) में सबसे पहले प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने एक बार फिर यह बता दिया है कि आखिर उसे टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम क्यों कहा जाता है. एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली इस टीम ने टूर्नामेंट में 11वीं बार प्ले ऑफ राउंड में एंट्री की है.
अब 11 मैच खेलने के बाद उसके 18 अंक हैं, जबकि लीग स्टेज में अभी उसके पास 3 मैच बाकी बचे हैं. सीएसके ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में शान से अपनी एंट्री की है. सीएसके की इस एंट्री के बावजूद अंकतालिका में टीमों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है क्योंकि चेन्नई की टीम पहले ही यहां 16 अंकों के साथ नंबर एक पर थी, जबकि सनराइजर्स की टीम सिर्फ 4 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर थी.
बता दें टूर्नामेंट में इस सीजन लीग स्टेज में अभी तक 44 मैच खेले जा चुके हैं और सिर्फ चेन्नई ने यहां क्वॉलीफाई किया है. उसके बाद इस रेस में दिल्ली कैपिटल्स (DC) 16 अंकों के साथ, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 14 अंकों के साथ क्वॉलीफाई करने की दिशा में बाकी टीमों से आगे दिख रही हैं. नंबर 4 के लिए भी मामला रोचक होता दिख रहा है. यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के 10-10 अंक हैं. जबकि सभी टीमों के पास अब लीग स्टेज में 3-3 मैच ही बाकी बचे हैं.
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेट रनरेट |
चेन्नई सुपर किंग्स | 11 | 9 | 2 | 0 | 0 | 18 | +1.002 |
दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 8 | 3 | 0 | 0 | 16 | +0.562 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 11 | 7 | 4 | 0 | 0 | 14 | -0.200 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 11 | 5 | 6 | 0 | 0 | 10 | +0.363 |
मुंबई इंडियंस | 11 | 5 | 6 | 0 | 0 | 10 | -0.453 |
पंजाब किंग्स | 11 | 4 | 7 | 0 | 0 | 8 | -0.288 |
राजस्थान रॉयल्स | 11 | 4 | 7 | 0 | 0 | 8 | -0.468 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 11 | 2 | 9 | 0 | 0 | 4 | -0.490 |
ऑरेंज कैप में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) 454 रनों के साथ अभी सबसे आगे बने हुए हैं. हालांकि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) उनसे सिर्फ 2 रन पीछे हैं. इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बीती रात 41 रन की शानदार पारी खेलने वाले फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) 435 रनों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा उनके जोड़ीदार रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) 407 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं.
Orange Cap Holder/Most Runs in IPL 2021:
454* रन – शिखर धवन (11 पारियां)
452* रन – संजू सैमसन (11 पारियां)
435* रन – फाफ डु प्लेसिस (11 पारियां)
422* रन – केएल राहुल (10 पारियां)
407* रन – रुतुराज गायकवाड़ (11 पारियां)
इस सीजन पर्पल कैप की अगर बात करें तो चेन्नई और हैदराबाद का कोई भी गेंदबाज इस सूची के टॉप 10 में भी शामिल नहीं है. इसलिए गुरुवार को दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच से पर्पल कैप की फेहरिस्त पर कोई फर्क नहीं पड़ा. यहां आरसीबी के हर्षल पटेल (Harshal Patel) 26 विकेटों के साथ नंबर एक के पायदान पर सुरक्षित दिख रहे हैं. उनके बाद नंबर 2 पर दिल्ली के आवेश खान (Avesh Khan) हैं, जो उनसे 8 विकेट पीछे हैं.
Purple Cap Holder/Most Wickets in IPL 2021:
26* विकेट – हर्षल पटेल (11 मैच)
18* विकेट – आवेश खान (11 मैच)
16* विकेट- जसप्रीत बुमराह (11 मैच)
14* विकेट – क्रिस मॉरिस (8 मैच)
TRENDING NOW
13* विकेट – राशिद खान (10 मैच)