This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2022 Points Table: लखनऊ की जीत से दिल्ली को हुआ नुकसान, Check Orange-Purple Cap Holder List
आईपीएल 2022 में 12 मैच हो चुके हैं. टूर्नामेंट अभी शुरुआती स्तर पर है. कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाएंगी इसपर कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगा.
Written by India.com Staff
Last Published on - April 5, 2022 8:56 AM IST

आईपीएल 2022 में सोमवार रात खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद (LSG vs SRH) पर 12 रन से कीरीबी जीत दर्ज की. अगर प्वाइंट्स टेबल (IPL 2022 Points Table Latest) की तरफ नजर डालें तो इस मैच का असर दिल्ली कैपिटल्स पर भी पड़ा है. लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर आ गई है जबकि दिल्ली पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गई है. लखनऊ ने दिल्ली से उसके स्थान को रिप्लेस किया है. उधर, हैदराबाद की बात की जाए तो वो अभी भी प्वाइंट्स टेबल में 10वें और अंतिम स्थान पर बरकरार हैं. केन विलियमसन की टीम को अबतक खेले गए सभी दो मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है. टॉप-4 टीमों में राजस्थान, कोलकाता, गुजरात और पंजाब शामिल हैं. इसी तरह आखिरी (Orange-Purple Cap Holder List) चार टीमों में हैदराबाद से ऊपर चेन्नई, मुंबई और बैंगलोर का नंबर आता है. अबतक आईपीएल में कुल 12 मैच ही खेले गए हैं. टूर्नामेंट अभी भी शुरुआती स्तर पर ही है. ऐसे में आने वाले दिनों में प्वाइंट्स टेबल में अगर बड़े फेरबदल हुए तो कोई हैरानी नहीं होगी.
आईपीएल 2022 प्वाइंट्स टेबल (IPL 2022 Points Table)
रैंकिंग | टीम | मैच | जीत | नेट रन रेट | प्वॉइंट्स |
1 | राजस्थान रॉयल्स | 2 | 2 | +2.100 | 4 |
2 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 3 | 2 | +0.843 | 4 |
3 | गुजरात टाइटंस | 2 | 2 | +0.495 | 4 |
4 | पंजाब किंग्स | 3 | 2 | +0.238 | 4 |
5 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 3 | 2 | +0.193 | 4 |
6 | दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 1 | +0.65 | 2 |
7 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2 | 1 | -0.048 | 2 |
8 | मुंबई इंडियंस | 2 | 0 | -1.029 | 0 |
9 | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 0 | -1.251 | 0 |
10 | सनराइजर्स हैदराबाद | 1 | 0 | -1.825 | 0 |
ऑरेंज कैप Orange Cap 2022
- ईशान किशन (दो पारी 135 रन)
- जोस बटलर (दो पारी 135 रन)
- दीपक हुड्डा तीन पारी 119
- शिवम दुबे (तीन पारी 109 रन)
- केएल राहुल (तीन पारी 108 रन)
TRENDING NOW
पर्पल कैप (Purple Cap 2022)
- उमेश यादव (तीन मैच आठ विकेट)
- आवेश खान तीन मैच सात विकेट
- राहुल (तीन मैच छह विकेट)
- युजवेंद्र चहल (दो मैच पांच विकेट)
- मोहम्मद शमी (दो मैच पांच विकेट)