This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2022 Points Table में कोलकाता का दबदबा, जाने Orange Cap और Purple Cap पर किसका है कब्जा ?
आईपीएल 2022 में पहले आठ मैचों के बाद श्रेयस अय्यर की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स लीड बनाती हुई नजर आ रही है. चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स अबतक जीत का खाता भी नहीं खोल पाए हैं.
Written by India.com Staff
Last Published on - April 2, 2022 9:01 AM IST

IPL 2022 Points Table, Orange Cap And Purple Cap Holder: आईपीएल 2022 में अबतक कुल आठ मुकाबले खेले जा चुके हैं. शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने पंजाब किंग्स पर छह विकेट से जीत दर्ज की. इसके साथ ही श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की केकेआर अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है. केकेआर अबतक सर्वाधिक तीन मैच खेल चुकी है जिसमें अभिनेता शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की. राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ने एक-एक मैच खेला है, जिसमें उन्हें जीत मिली. नेट रन रेट के आधार पर राजस्थान दूसरे, दिल्ली तीसरे और गुजरात चौथे स्थान पर काबिज है. वैसे देखा जाए तो लखनऊ सुपर जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के हाथ भी एक-एक जीत लग चुकी है लेकिन ये तीन फ्रेंचाइजी दो मैच खेल चुकी हैं. चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है. चेन्नई दो मैच खेल चुकी है जबकि मुंबई और हैदराबाद का अभी एक-एक मैच ही हुआ है.
आईपीएल प्वाइंट्स टेबल (IPL 2022 Points Table)
रैंकिंग | टीम | मैच | जीत | नेट रन रेट | प्वॉइंट्स |
1 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 3 | 2 | +0.843 | 4 |
2 | राजस्थान रॉयल्स | 1 | 1 | +3.050 | 2 |
3 | दिल्ली कैपिटल्स | 1 | 1 | 0.914 | 2 |
4 | गुजरात टाइटन्स | 1 | 1 | 0.286 | 2 |
5 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 2 | 1 | -0.011 | 2 |
6 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2 | 1 | -0.048 | 2 |
7 | पंजाब किंग्स | 2 | 1 | -1.183 | 2 |
8 | चेन्नई सुपर किंग्स | 2 | 0 | -0.528 | 0 |
9 | मुंबई इंडियन्स | 1 | 0 | -0.914 | 0 |
10 | सनराइजर्स हैदराबाद | 1 | 0 | -3.050 | 0 |
ऑरेंज कैच (IPL Orange Cap 2022)
TRENDING NOW
- आंद्रे रसेल (2 पारी, 95 रन)
- फाफ डु प्लेसिस (2 पारी, 93 रन)
- ईशान किशन (1 पारी, 81 रन)
- रॉबिन उथप्पा (2 पारी 78 रन)
- भानुका राजपक्षे (2 पारी 74 रन)
पर्पल कैप (IPL Purple Cap 2022)
- उमेश यादव (3 मैच, 8 विकेट)
- टिम साउदी (2 मैच, 5 विकेट)
- वनिन्दू हसरंगा (2 मैच, 5 विकेट)
- ड्वेन ब्रावो (2 मैच, 4 विकेट)
- अक्षदीप (2 मैच, 4 विकेट)