This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
अंतिम वक्त में Points Table में कई फ्रेंचाइजीज का खेल बिगाड़ने को तैयार MI, देखें Orange-Purple Cap Holder List
मुंबई इंडियंस का अब प्लेऑफ में पहुंच पाना संभव नहीं है. ऐसे में यहां से वो जितने मैच जीतेंगे, बड़ी टीमों को उतनी ही ज्यादा दिक्कत हो सकती है.
Written by India.com Staff
Last Published on - May 7, 2022 8:59 AM IST

IPL 2022 Points Table, Orange-Purple Cap Holder List अंतिम पड़ाव की ओर आगे बढ़ रहे आईपीएल 2022 में अब टॉप-4 में जगह बनाने को लेकर फ्रेंचाइजीज के बीच जद्दोजहद और तेज हो गई है. शुक्रवार को गुजरात की टीम को एक दम आसान जीत वाले मैच में मुंबई के हाथों अंतिम ओवरों में पांच रन से शिकस्त झेलनी पड़ी. रोहित शर्मा एंड कंपनी की टूर्नामेंट में बैक टू बैक दूसरी जीत है. हालांकि इस मैच से ना तो मुंबई को अंकतालिका में कोई फायदा हुआ है और ना ही गुजरात को कोई नुकसान. हार्दिक की टीम पहले स्थान पर अब भी बनी हुई है जबकि मुंबई अब भी आखिरी स्थान पर ही काबिज है. मुंबई जिस तरह से प्रदर्शन कर रही है उसे देखकर समझा जा सकता है कि लीग स्तर के अंतिम मैचों के दौरान वो कई बड़ी फ्रेंचाइजियों का खेल बिगाड़ सकते हैं.
वाइंट्स टेबल (IPL 2022 Points Table)
नंबर. | टीम | कुल मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
1 | गुजरात टाइटन्स | 11 | 8 | 3 | 0 | 16 | +0.120 |
2 | लखनऊ सुपर जायन्ट्स | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.397 |
3 | राजस्थान रॉयल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.340 |
4 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 11 | 6 | 5 | 0 | 12 | -0.444 |
5 | दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | +0.641 |
6 | सनराइजर्स हैदराबाद | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | +0.325 |
7 | पंजाब किंग्स | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.229 |
8 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 4 | 6 | 0 | 8 | +0.060 |
9 | चेन्नई सुपर किंग्स | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -0.431 |
10 | मुंबई इंडियंस | 10 | 2 | 8 | 0 | 4 | -0.725 |
ऑरेंज कैप होल्डर लिस्ट (Orange Cap Holder List)
मुंबई बनाम गुजरात मैच से ऑरेज कैप होल्डर लिस्ट के टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जोस बटलर अभी भी केएल राहुल से 107 रन के बड़े अंतर के साथ पहले स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं. छठे स्थान पर मुंबई के तिलक वर्मा हैं जो पांचवें नंबर पर मौजूद अभिषेक शर्मा से मौजूद तिलक वर्मा से महज तीन रन आगे हैं.
- जोस बटलर (10 पारियों में 558 रन)
- केएल राहुल (10 पारियों में 451 रन)
- शिखर धवन (10 पारियों में 369 रन)
- डेविड वार्नर (8 पारियों में 356 रन)
- अभिषेक शर्मा (10 पारियों में 331 रन)
पर्पल कैप होल्डर लिस्ट (Purple Cap Holder List)
TRENDING NOW
ऑरेंज कैप की तर्ज पर पर्पल कैप में भी टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं है. युजवेंद्र चहल को महज एक विकेट से कुलदीप यादव से टक्कर मिल रही है. शीर्ष-5 में तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज हैं.
- युजवेंद्र चहल (10 मैचों में 19 विकेट)
- कुलदीप यादव (10 मैचों में 18 विकेट)
- कगिसो रबाडा (9 मैचों में 17 विकेट)
- टी नटराजन (9 मैचों में 17 विकेट)
- वनिन्दू हसरंगा (11 मैचों में 16 विकेट)