This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL Points Table 2022, Purple Cap and Orange Cap Holder List: दिल्ली कैपिटल्स को मिली तीसरी जीत, पंजाब और कोलकाता को अंकतालिका में भी दी मात
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को एकतरफा मुकाबले में रौंदकर रख दिया. उसने सिर्फ 63 गेंदों में लक्ष्य अपने नाम कर अपनी रन रेट में जबरदस्त इजाफा किया है.
Written by India.com Staff
Last Published on - April 21, 2022 9:47 AM IST

IPL Points Table 2022, Purple Cap and Orange Cap Holder List: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने बुधवार को पंजाब किंग्स (PBKS) को 9 विकेट से मात देकर अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली. दिल्ली का यह छठा ही मुकाबला था और अब वह अंकतालिका में छठे पायदान पर पहुंच गई है. दिल्ली की टीम इस जीत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) से नीचे पहले वह 8वें पायदान पर थी.
आज शाम को इस लीग की दो सबसे सफल और चैंपियन टीमें मुंबई इंडियन्स (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकेंगी. लेकिन इस मैच में किसी भी टीम को जीत मिले इससे अंकतालिका के शीर्ष 8 स्थानों पर कोई बदलाव नहीं होगा. चेन्नई की टीम इस सीजन एक ही जीत दर्ज कर पाई है और वह 2 अंकों के साथ 9वें पायदान पर है, जबकि लगातार 6 मैच हार चुकी मुंबई की टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है.
आईपीएल 2022 टीम अंकतालिका:
नंबर. | टीम | कुल मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
1 | गुजरात टाइटन्स (GT) | 6 | 5 | 1 | 0 | 10 | +0.395 |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | +0.251 |
3 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +0.380 |
4 | लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | +0.124 |
5 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +0.142 |
6 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 6 | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.942 |
7 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | +0.160 |
8 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | -0.562 |
9 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 6 | 1 | 5 | 0 | 2 | -0.638 |
10 | मुंबई इंडियंस (MI) | 6 | 0 | 6 | 0 | 0 | -1.048 |
आईपीएल 2022 ऑरेंज कैप:
इस लीग में बल्लेबाजों की फेवरेट ऑरेंज कैप की सूची की अगर बात करें तो गुरुवार को खेले गए मुकाबले से ऑरेंज कैप के टॉप 5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि बल्लेबाजों की इस सूची में 20 गेंदों में 41 रन ठोकने वाले पृथ्वी शॉ ने इस सीजन पहली बार टॉप 10 में एंट्री जरूर कर ली है.
- जोस बटलर (RR)- 375 रन (6 मैच, 6 पारियां)
- केएल राहुल (LSG)- 265रन (7 मैच, 7 पारियां)
- फाफ डुप्लेसी (RCB)- 250 रन (7 मैच, 7 पारियां)
- श्रेयस अय्यर (KKR)- 236 रन (7 मैच, 7 पारियां)
- हार्दिक पांड्या (GT)- 228 रन (5 मैच, 5 पारियां)
आईपीएल 2022 पर्पल कैप:
TRENDING NOW
गेंदबाजों की पर्पल कैप में दिल्ली के लिए अच्छी बात है कि पंजाब के खिलाफ 2 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. अब उनके नाम 13 विकटे हैं और वह सिर्फ 17 विकेट झटक चुके युजवेंद्र चहल से पीछे हैं.
- युजवेंद्र चहल (RR)- 17 विकेट (6 मैच, 6 पारियां)
- कुलदीप यादव (DC)- 13 विकेट (6 मैच, 6 पारियां)
- टी. नटराजन (SRH)- 12 विकेट (6 मैच, 6 पारियां)
- आवेश खान (LSG)- 11 विकेट (6 मैच, 6 पारियां)
- वनिंदु हसरंगा (RCB)- 11 विकेट (7 मैच, 7 पारियां)