This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL Points Table 2022, Purple Cap and Orange Cap Holder List: लखनऊ को हराकर RCB ने राजस्थान से छीना दूसरा पायदान, ऑरेंज पर्पल कैप में बदलाव नहीं
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने कप्तान फाफ डुप्लेसी की बेहतरीन 96 रन की पारी और हेजलवुड की उम्दा बॉलिंग की बदौलत लखनऊ को मात दी.
Written by India.com Staff
Last Published on - April 20, 2022 9:00 AM IST

IPL Points Table 2022, Purple Cap and Orange Cap Holder List: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 18 रन से हराकर अंकतालिका (IPL 2022 Points Table) में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. उसने अब 7 मैच खेलकर 10 अंक जुटा लिए हैं और टूर्नामेंट में अपनी 5वीं जीत के साथ उसने दूसरे पायदान से राजस्थान रॉयल्स (RR) को हटा दिया है. आरसीबी इस सीजन अंकतालिका में दहाई अंकों तक पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है. उसके अलावा पहली बार आईपीएल में शिरकत कर रही गुजरात टाइटन्स (GT) के भी 10 अंक हैं और वह प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है.
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को इस हार के बावजूद अंकतालिका में टॉप 4 पर बना हुआ है. इस हार के बाद उसे एक पायदान का नुकसान जरूर हुआ है. इस मैच से पहले वह तीसरे पायदान पर था, जबकि बैंगलोर की टीम नंबर 4 पर थी.
आईपीएल 2022 टीम अंकतालिका:
नंबर. | टीम | कुल मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
1 | गुजरात टाइटन्स (GT) | 6 | 5 | 1 | 0 | 10 | +0.395 |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | +0.251 |
3 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +0.380 |
4 | लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | +0.124 |
5 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +0.142 |
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | +0.160 |
7 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 6 | 3 | 3 | 0 | 6 | +0.109 |
8 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 5 | 2 | 3 | 0 | 4 | 0.219 |
9 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 6 | 1 | 5 | 0 | 2 | -0.638 |
10 | मुंबई इंडियंस (MI) | 6 | 0 | 6 | 0 | 0 | -1.048 |
आईपीएल 2022 ऑरेंज कैप:
दूसरी ओर ऑरेंज कैप की अगर बात करें तो टॉप पर भले राजस्थान के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) सुरक्षित दिख रहे हों लेकिन इस सीजन आईपीएल में अपनी दूसरी फिफ्टी जड़ने वाले RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने 96 रन की पारी खेलकर टॉप 5 में धमाकेदार एंट्री की है. अब उनके 7 पारियों में 250 रन हो गए हैं.
- जोस बटलर (RR)- 375 रन (6 मैच, 6 पारियां)
- केएल राहुल (LSG)- 265रन (7 मैच, 7 पारियां)
- फाफ डुप्लेसी (RCB)- 250 रन (7 मैच, 7 पारियां)
- श्रेयस अय्यर (KKR)- 236 रन (7 मैच, 7 पारियां)
- हार्दिक पांड्या (GT)- 228 रन (5 मैच, 5 पारियां)
- शिवम दुबे (CSK)- 226 रन (6 मैच, 6 पारियां)
आईपीएल 2022 पर्पल कैप:
TRENDING NOW
पर्पल कैप में अगर गेंदबाजों की बात करें तो टॉप 5 में शुमार वनिंदु हसरंगा मंगलवार को कोई विकेट नहीं निकाल पाए और वह 11 विकेटों के साथ 5वें पायदान पर बरकरार हैं.
- युजवेंद्र चहल (RR)- 17 विकेट (6 मैच, 6 पारियां)
- टी. नटराजन (SRH)- 12 विकेट (6 मैच, 6 पारियां)
- कुलदीप यादव (DC)- 11 विकेट (5 मैच, 5 पारियां)
- आवेश खान (LSG)- 11 विकेट (6 मैच, 6 पारियां)
- वनिंदु हसरंगा (RCB)- 11 विकेट (7 मैच, 7 पारियां)