This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ICC T20 World Cup 2021 Points Table: श्रीलंका-बांग्लादेश SF की रेस से बाहर, इन देशों के पास बचा है आखिरी मौका
ICC T20 World Cup 2021 Points Table: अगर आज भारत अफगानिस्तान से हार जाता है कि सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगा.
Written by India.com Staff
Last Published on - November 3, 2021 9:14 AM IST

ICC T20 World Cup 2021 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत की टीम की सेमीफाइनल की राहें भले ही थोड़ी मुश्किल नजर आ रही हों लेकिन पड़ेसी देश पाकिस्तान को नॉकआउट स्टेज का टिकट मिल गया है. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की एक के बाद एक शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान की टीम खिताब जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है. आज अफगानिस्तान के खिलाफ मैच लगभग साफ हो जाएगा कि भारत सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा या नहीं. हालांकि इस दौरान कुछ देश ऐसे भी हैं जो या तो पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं या फिर उनके अगले चरण में पहुंची की संभावनाएं ना के बराबर हैं.
महमूदुल्लाह की कप्तान वाली बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अबतक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है. उसने कुल चार मैच खेले हैं. ऐसे में अब बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है. ग्रुप-1 में ही श्रीलंका की टीम चार में से एक मैच जीतकर बाहर हो गया है. अगर वो अगला मैच जीत भी जाते हैं तो भी चार अंक ही प्राप्त कर पाएंगे. फिलहाल इस ग्रुप की टॉप-2 टीमों में शुमार इंग्लैंड के पास चार मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक और साउथ अफ्रीका के पास चार में से तीन जीत के साथ छह अंक हैं.
वेस्टइंडीज को इस समीकरण से मिल सकती है SF में जगह
ऐसे में श्रीलंका तो पूरी तरह बाहर हो चुकी है. वेस्टइंडीज के पास कागजी तौर पर तो सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बचा है लेकिन टॉप-2 टीमों के मुकाबले उनकी नेट रन रेट इतनी खराब है कि ऐसा हो पाना असंभव सा लगता है. विंडीज ने तीन में से एक मैच में जीत दर्ज की है. अगर वे अगले दो मैच जीत जाती है तो उसके पास साउथ अफ्रीका के बराबर छह अंक हो जाएंगे. अगर साउथ अफ्रीका अपना अगला मैच हार जाए और ऑस्ट्रेलिया भी अपने दोनों मैचा हार जाए तो बेहतर रन रेट के आधार पर विंडीज के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है.
ICC T20 World Cup 2021 Points Table: Super-12, Group-1
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेटरनरेट |
इंग्लैंड | 4 | 4 | 0 | 0 | 0 | 8 | +3.183 |
साउथ अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +0.742 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.627 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | +0.590 |
वेस्टइंडीज | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -1.598 |
बांग्लादेश | 4 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.435 |
ICC T20 World Cup 2021 Points Table: Super-12, Group-2
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेटरनरेट |
पाकिस्तान | 4 | 4 | 0 | 0 | 0 | 8 | +0.638 |
अफगानिस्तान | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +3.097 |
न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.765 |
नामीबिया | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.600 |
भारत | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.609 |
स्कॉटलैंड | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -3.562 |