×

LIVE SCORE AUS vs WI, T20 World Cup 2021: यहां देखें ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज मैच का लाइव स्कोर

Australia vs West Indies, 38th Match, Super 12 Group 1, T20 World Cup 2021.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Published: Nov 06, 2021, 03:14 PM (IST)
Edited: Nov 06, 2021, 03:14 PM (IST)

Australia vs West Indies, 38th Match, Super 12 Group 1, T20 World Cup 2021:

बांग्लादेश को पिछले मैच में रौंदने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम आज टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए सुपर 12 चरण के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी।

पिछले शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने गुरूवार को बांग्लादेश पर रिकॉर्ड आठ विकेट से जीत दर्ज कर वापसी की जिससे उसका नेट रन रेट -0.627 से +1.031 पहुंच गया।

एरोन फिंच की टीम के लिए आखिरी चार में स्थान सुनिश्चित करने के लिए ये जीत भी शायद नाकाफी हो सकती है, अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम शारजाह में होने वाले ग्रुप एक के दूसरे मैच में इंग्लैंड को हरा दे जिससे उसका नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर हो जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद भी अगर ऑस्ट्रेलिया भाग्यशाली रहता है तो वो ग्रुप ए में उप विजेता रहकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर सकता है बशर्ते इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका को हराकर सभी पांचों मैच जीत ले।

इसलिए ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के मैच नतीजों पर भी निर्भर करेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय ग्रुप एक तालिका में बेहतर नेट रन रेट की बदौलत दक्षिण अफ्रीका से आगे दूसरे स्थान पर है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम हर हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी।

AUS vs WI playing XI

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रिस गेल, एविन लुईस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, हेडन वॉल्श, अकील होसेन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

AUS vs WI Full Squad:

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, केन रिचर्डसन, एश्टन एगर, मिशेल स्वेपसन, जोश इंगलिस।

TRENDING NOW

वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रिस गेल, एविन लुईस, रोस्टन चेज़, शिमरोन हेटमायर, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, अकील होसेन, रवि रामपॉल, लेंडल सिमंस, आंद्रे फ्लेचर, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श।