×

शुभमन गिल का बड़ा कारनामा, ODI में दोहरा शतक ठोकने वाले बने भारत के 5वें बल्लेबाज

शुभमन गिल दुनिया के 8वें बल्लेबाज हैं जिसने 50 ओवर क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का कमाल किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 18, 2023 8:40 PM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ने का बड़ा कारनामा कर दिया है। शुभमन गिल भारत की ओर से वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, गिल दुनिया के 8वें बल्लेबाज हैं जिसने 50 ओवर क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का कमाल किया। युवा बल्लेबाज ने 19 चौके और 8 छक्कों की मदद से ये दोहरा शतक लगाया।

शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने 23 साल और 132 दिन की उम्र में ये बड़ा कारनामा किया।

 

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

  • 23 साल 132 दिन – शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, 2023
  • 24 साल 145 दिन – ईशान किशन बनाम बांग्लादेश, 2022
  • 26 साल 186 दिन – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2013
  • 27 साल 197 दिन – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, 2014
  • 28 साल 101 दिन – फखर जमान बनाम जिम्बाब्वे, 2018

वनडे में दोहरा शतक:-

  • भारतीय- 7 (रोहित शर्मा 3, सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, इशान किशन, क्रिस गिल)
  • अन्य सभी- 3 (क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल, फखर जमान)

ODI में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

TRENDING NOW

  • 264- रोहित शर्मा
  • 237*- मार्टिन गुप्टिल
  • 219- वीरेंदर सहवाग
  • 215- क्रिस गेल
  • 210*- फखर जमान
  • 208- इशान किशन
  • 200*- सचिन तेंदुलकर