×

दिलीप ट्रॉफी : प्रियंक पांचाल का शतक, इंडिया रेड ने पहले दिन बनाए 232 रन

इंडिया रेड ने प्रियंक पांचाल (105) के शतक की बदौलत दलीप ट्रॉफी के पहले मैच के पहले दिन गुरुवार को इंडिया ग्रीन के खिलाफ स्टम्प्स तक पांच विकेट खोकर 232 रन बनाए। टूर्नामेंट लगातार दूसरे साल डे-नाइट और गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है। दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान दिनेश कार्तिक 15...

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - September 7, 2017 10:34 PM IST

प्रियंक पांचाल © क्रिकेट कंट्री
प्रियंक पांचाल © क्रिकेट कंट्री

इंडिया रेड ने प्रियंक पांचाल (105) के शतक की बदौलत दलीप ट्रॉफी के पहले मैच के पहले दिन गुरुवार को इंडिया ग्रीन के खिलाफ स्टम्प्स तक पांच विकेट खोकर 232 रन बनाए। टूर्नामेंट लगातार दूसरे साल डे-नाइट और गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है। दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान दिनेश कार्तिक 15 और गौतम 10 रन बनाकर क्रीज पर थे। इंडिया रेड के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसे पांचाल और सिद्धार्थ चटर्जी (52) ने सही ठहाराया और पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े।

अनिरुद्ध चौधरी ने सिद्धार्थ को आउट कर इंडिया ग्रीन को पहली सफलता दिलाई। इशांक जग्गी 23 रनों का योगदान दे सके और 158 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। प्रियंक ने इसके बाद अपना शतक पूरा किया, लेकिन फिर वो ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सके। 199 के कुल स्कोर पर करुण नायर ने उनकी पारी का अंत किया। उन्होंने 228 गेंदों का सामना किया और 12 चौके लगाए।  युवराज सिंह के करियर पर सवालिया निशान? बोर्ड प्रेसिडेंट टीम में भी नहीं मिली जगह


राहुल सिंह (4) और ऋषभ पंत (11) विकेट पर अपने पैर नहीं जमा सके। इसके बाद कार्तिक और गौतम ने दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। इंडिया ग्रीन की तरफ से करुण नायर और मुरली विजय ने दो-दो विकेट लिए। देखा जाता है कि पिंक गेंद से विकेट लेना गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होता लेकिन करुण नायर और मुरली विजय जैसे पार्ट टाइम गेंदबाजों ने इंडिया रेड के खिलाफ 2-2 विकेट लेकर सभी को हैरान कर दिया। (IANS के इनपुट के साथ)