Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Published on - September 27, 2022 9:14 PM IST
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले दिनों एक फेसबुक पोस्ट के जरिए काफी सुर्खियां बटोरी। धोनी ने 24 सितंबर को अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि वह 25 सितंबर को लाइव आकर एक बड़ा ऐलान करेंगे। इस पोस्ट के बाद फैंस को लगा कि धोनी IPL से रिटायरमेंट का ऐलान करेंगे। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। धोनी 25 सितंबर को लाइव आए और ओरियो बिस्कुट कंपनी की कुकीज लॉन्च कर अपने संन्यास की अटकलों पर विराम लगा दिया।
धोनी ने ओरियो कुकीज के लॉन्च पर 2011 वर्ल्ड कप में मिली टीम इंडिया की जीत का जिक्र करते हुए कहा, “2011 में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। ओरियो भारत में पहले 2011 में ही लॉन्च हुआ था। तो भारत ने 2011 में वर्ल्ड कप जीता और ओरियो बिस्कुट 2011 में लॉन्च हुआ। आप कनेक्शन समझ रहे हो ना।”
Oreo launched in 2011 – India won the World Cup.
Oreo launched again in India by MS Dhoni in 2022. pic.twitter.com/wXIMWusNcw
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 25, 2022
इस बीच गौतम गंभीर का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गंभीर के इस वीडियो को धोनी के ओरियो कैंपेन से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, धोनी ओरियो कैंपेन के बाद पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह और उनके बच्चे उनके कुत्ते से खेल रहे हैं। फैंस अब इस वीडियो को धोनी के ओरियो कैंपेन से जोड़कर देख रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में गौतम गंभीर अपने बच्चे और डॉग के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में गंभीर की बेटी कुर्सी पर चढ़कर एक डॉग को ओरियो कहकर बुलाती दिख रही है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे धोनी के ओरियो कैंपेन का मजाक उड़ाया जा रहा है। ये वीडियो सामने आने के बाद धोनी और गंभीर के फैंस आमने-सामने आ गए हैं और कई मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
Gambhir Right now 🤣 pic.twitter.com/Bc6lYDtzvD
— Ctrl C Ctrl Memes 45 (@Ctrlmemes_) September 27, 2022
Ghambhir be like ….#Dhoni #gautamgambhir #OREO 😀 pic.twitter.com/t2KVbF1YsQ
— CrikFrik (@Mithunyaligar) September 27, 2022
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.