×

सचिन के लिए नहीं देश के लिए जीतना चाहता था विश्व कप: गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने कहा भारतीय टीम अच्छे फॉर्म में लेकिन विश्व कप 2016 में न्यूजीलैंड से मिल सकती है कड़ी टक्कर

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 7, 2016 5:26 PM IST

गौतम गंभीर ने विराट कोहली को महेन्द्र सिंह धोनी से बेहतर फिनिशर बताया
गौतम गंभीर ने विराट कोहली को महेन्द्र सिंह धोनी से बेहतर फिनिशर बताया

टी20 विश्व कप 2007 और विश्व कप 2011 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे गौतम गंभीर ने आज तक द्वारा आयोजित ‘सलाम क्रिकेट’ कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट के विभिन्न पहलूओं पर बात की। गंभीर ने कहा कि भारतीय टीम अच्छी फॉर्म में है लेकिन भारत को अपने ग्रुप में न्यूजीलैंड जैसी टीम से कड़ी टक्कर मिल सकती है। 2011 विश्व कप के बारे में गंभीर ने कहा कि मैं ये विश्व कप भारत के लिए जीतना चाहता था सचिन तेंदुलकर के लिए नहीं। मौजूदा भारतीय रन मशीन विराट कोहली के बारे में बात करते हुए गंभीर ने कहा कि विराट कोहली एक सच्चे मैच फिनिशर हैं। ALSO READ: टेस्ट क्रिकेट में 400 रन बनाना चाहता था: वीरेन्द्र सहवाग

गंभीर ने कहा कि 2011 विश्व कप के दौरान टीम का हर खिलाड़ी सचिन के लिए विश्व कप जीतना चाहता था, जबकि मैंने विश्व कप भारत के लिए खेला और देश के लिए ही विश्व कप जीतना चाहता था सचिन तेंदुलकर के लिए नहीं। गंभीर ने कहा कि जब आप देश के लिए खेलते हैं तो आप ज्यादा समर्पित और प्रेरित होते हैं। देश किसी भी एक खिलाड़ी से बड़ा होता है। गंभीर ने 2015 विश्व कप के बारे में कहा कि विश्व कप टीम से बाहर होना मुश्किल पल था और घर बैठ कर टीवी पर मैच देखना और भी मुश्किल था। ALSO READ: धोनी को नंबर 4 पर खेलना चाहिए: वीरेन्द्र सहवाग

TRENDING NOW

विराट कोहली को धोनी से बेहतर मैच फिनिशर बताते हुए गंभीर ने कहा कि विराट सच्चे मैच फिनिशर हैं। धोनी को अपना बल्लेबाज क्रम निर्धारित कर लेना चाहिए। उनको नंबर 6 या पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। एक कप्तान के बारे में गंभीर ने कहा कि एक अच्छी टीम एक सफल कप्तान बनाती है। एक कप्तान सिर्फ प्लान बना सकता है लेकिन टीम उसको कितनी सफलतापूर्वक अमल कर पाती है ये मैटर करता है।