×

हरमनप्रीत ने 150वें T20I में रचा इतिहास, विराट-रोहित के बाद ऐसा करने वाली बनी तीसरी भारतीय

हरमनप्रीत कौर T20I क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई।

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - February 20, 2023 9:16 PM IST

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2023 में भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय सलामी जोड़ी शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। 10वें ओवर में शैफाली के आउट होने के बाद हरमनप्रीत कौर मैदान पर उतरी लेकिन सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। हरमनप्रीत को लॉरा डेलनी ने अपना शिकार बनाया। हालांकि इस 13 रन की पारी के दौरान भारतीय कप्तान ने इतिहास रच दिया।

दरअसल, हरमनप्रीत कौर इस छोटी सी पारी की मदद से T20I क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई। यही नहीं, वह पुरुष और महिला दोनों मिलाकर T20I में ये उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की तीसरी क्रिकेटर हैं। इससे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ये कारनामा अपने नाम कर चुके हैं।

हरमनप्रीत T20I में 3000 रन का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की चौथी महिल क्रिकेटर हैं। इससे पहले सूजी बेट्स, मैग लेनिंग और सारा टेलर ये बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं।

T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर 

  • सूजी बेट्स- 3820
  • मैग लेनिंग- 3346
  • सारा टेलर- 3166
  • हरमनप्रीत कौर- 3006

हरमनप्रीत ने अपने 150वें T20I में ये कमाल किया। इसके साथ ही वह 150 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली  क्रिकेटर बन गई हैं। रोहित और विराट भी ये मुकाम अभी तक नहीं छू पाए हैं।

सबसे ज्यादा T20I मैच (पुरुष & महिला)

  • हरमनप्रीत कौर- 150
  • रोहित शर्मा- 148
  • सूजी बेट्स- 143
  • डेनियल वायट- 141
  • एलिसा हीली- 139
  • एलिस पेरी- 137

 

TRENDING NOW