×

IND vs AUS: कंगारू पर भारी पड़े कोहली और सूर्या, भारत ने 2-1 से जीती T20I सीरीज

भारत ने विराट कोहली और सूर्यकुमार के शानदार अर्धशतक की बदौलत तीसरे T20I मुकाबले में मेहमान ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - September 25, 2022 10:55 PM IST

भारत ने विराट कोहली और सूर्यकुमार के शानदार अर्धशतक की बदौलत तीसरे T20I मुकाबले में मेहमान ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 186 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में 187 रन के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 63 रनों की पारी खेली जबकि सूर्यकुमार ने 69 रन बनाए।

भारत की साल 2022 में ये 21वीं T20I जीत है। इसके साथ ही टीम इंडिया 1 साल में सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले पाकिस्तान ने साल 2021 में 20 T20I मुकाबले अपने नाम किए थे।

ऑस्ट्रेलिया के 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सूर्यकुमार (36 गेंद में 69 रन, पांच छक्के, पांच चौके) और कोहली (48 गेंद में 63 रन, चार छक्के, तीन चौके) के बीच तीसरे विकेट की 104 रन की साझेदारी की मदद से एक गेंद शेष रहते चार विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की। हार्दिक पंड्या ने भी नाबाद 25 रन की पारी खेली।.

ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले टिम डेविड (27 गेंद 54 रन, चार छक्के, दो चौके) और कैमरन ग्रीन (21 गेंद में 52 रन, सात चौके, तीन छक्के) के तूफानी अर्धशतकों से सात विकेट पर 186 रन बनाए। डेविड ने डेनियल सैम्स (20 गेंद में नाबाद 28, दो छक्के, एक चौका) के साथ सातवें विकेट के लिए 68 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।.ृ

लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत ने पहले ओवर में ही लोकेश राहुल (01) का विकेट गंवा जिनका सैम्स की गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने अच्छा कैच लपका। कप्तान रोहित शर्मा (17) ने जोश हेजलवुड पर पारी का पहला छक्का जड़ा। उन्होंने विरोधी टीम के कप्तान पैट कमिंस का स्वागत चौके के साथ किया लेकिन इसी ओवर में छक्का जड़ने की कोशिश में सैम्स को कैच दे बैठे। कोहली और सूर्यकुमार ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। सूर्यकुमार ने कमिंस पर चौके से खाता खोला जबकि कोहली ने हेजलवुड की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा। भारत ने पावर प्ले में दो विकेट पर 50 रन बनाए। सूर्यकुमार ने ग्लेन मैक्सवेल पर लगातार दो चौके मारे जबकि सैम्स पर छक्का भी जड़ा। कोहली ने भी एडम जंपा पर छक्का मारा। सूर्यकुमार ने कमिंस पर छक्के के साथ 11वें ओवर में भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने जंपा पर लगातार दो छक्कों के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।.

सूर्यकुमार ने हेजलवुड पर चौका और छक्का मारा लेकिन इसी ओवर में बाउंड्री पर फिंच को कैच दे बैठे। भारत को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 44 रन की दरकार थी। कोहली ने ग्रीन की गेंद पर एक रन के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन इस ओवर में सिर्फ पांच रन बने। सैम्स के अगले ओवर में भी सात ही रन बने। हार्दिक पंड्या ने कमिंस पर चौके के साथ दबाव को कुछ कम किया। भारत को अंतिम दो ओवर में 21 रन की जरूरत थी। हार्दिक ने 19वें ओवर में हेजलवुड की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। इस ओवर में 10 रन बने। कोहली ने अंतिम ओवर में सैम्स की पहली गेंद छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर फिंच को कैच दे बैठे। पंड्या ने हालांकि पांचवीं गेंद पर चौके के साथ भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

 

TRENDING NOW