
भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. भारत की कमान कप्तान कोहली के हाथों में है. वहीं, अब इंग्लैंड को सीमित ओवरों की सीरीज में इयोन मोर्गन के नेतृत्व में खेलना है. नए फॉर्मेट में होने वाली इस सीरीज की शुरुआत के साथ ही फैन्स के मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर भारत और ब्रिटिश टीम के बीच टी20 में रिकॉर्ड्स कैसा है. आइये हम आपको इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं.
अजेय है भारत
भारतीय फैन्स को ये जानकार खुशी जरूर होगी कि इंग्लैंड कभी भारत को कोई टी20 सीरीज नहीं हरा पाया है. भारत का रिकॉर्ड सीरीज जीत के मामले में इंग्लैंड के सामने अजेय है. हालांकि केवल एक मैच की सीरीज के दौरान इंग्लैंड भारत का जरूर मात दे चुका है.
मैच जीत के मामले में दोनों देश हैं बराबर
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मुकाबलों में जीत की बात की जाए तो दोनों देश इस मामले में बराबरी पर खड़े हैं. भारत और इंग्लैंड दोनों ही एक दूसरे को सात-सात बार हरा चुके हैं. ऐसे में आज जो भी टीम मुकाबला जीतती है उसका रिकॉर्ड बेहतर होगा.
सीरीज |
मैचों की संख्या |
परिणाम |
भारत का इंग्लैंड दौरा 2018 |
3 |
भारत की 2-1 से जीत |
इंग्लैंड का भारत दौरा 2017 |
3 |
भारत की 2-1 से जीत |
भारत का इंग्लैंड दौरा 2014 |
1 |
इंग्लैंड की जीत |
इंग्लैंड का भारत दौरा 2012 |
2 |
सीरीज 1-1 से ड्रॉ |
टी20 वर्ल्ड कप 2012 |
1 |
भारत की जीत |
इंग्लैंड का भारत दौरा 2011 |
1 |
इंग्लैंड की जीत |
भारत का इंग्लैंड दौरा 2011 |
1 |
इंग्लैंड की जीत |
टी20 वर्ल्ड कप 2009 |
1 |
इंग्लैंड की जीत |
टी20 वर्ल्ड कप 2007 |
1 |
भारत की जीत |