×

LIVE BLOG

Womens T20 World Cup 2024: भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराया, सेमीफाइनल की तरफ बढ़ाया कदम

INDW VS SLW: भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच होने वाले मैच के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.

Indian women team
(Image credit- @BCCIWomen X)

India Women vs Sri Lanka Women Womens T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय़ महिला टीम ने श्रीलंका को 82 रन से हरा दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी है.

INDW VS SLW Womens T20 World Cup 2024: भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराया

INDW VS SLW Womens T20 World Cup 2024: भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराया. टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम.

INDW VS SLW Womens T20 World Cup 2024: श्रीलंका को लगा चौथा झटका, संजीवनी आउट

भारतीय टीम को चौथी सफलता मिल गई है. श्रीलंका को संजीवनी के रूप में चौथा झटका लगा है.

INDW VS SLW Womens T20 World Cup 2024: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, हर्षिता आउट

भारतीय टीम ने श्रीलंका को तीसरा झटका दे दिया है. श्रीलंका को तीसरा बड़ा झटका हर्षिता समरविक्रमा के रूप में लगा.

INDW VS SLW Womens T20 World Cup 2024: श्रीलंका को लगा पहला झटका, रेणुका को मिली पहली सफलता

श्रीलंकाई टीम को पहला झटका लग चुका है. टीम की सलामी बल्लेबाज विश्मी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई हैं. विश्मी रेणुका की शिकार बनीं.

INDW VS SLW Womens T20 World Cup 2024: भारत का बड़ा स्कोर, श्रीलंका को दिया 173 रनों का लक्ष्य

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बना दिए हैं. भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्ले से तूफानी पारी खेलते हुए 27 गेंद में 52 रन बनाए. अपनी पारी में हरमन ने 8 चौके और 1 छक्के लगाए.

INDW VS SLW Womens T20 World Cup 2024: भारत को लगा तीसरा झटका, जेमिमा आउट

भारतीय टीम को तीसरा झटका लग चुका है. टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा 16 रन बनाकर कंचना की शिकार बनीं.

INDW VS SLW Womens T20 World Cup 2024: भारत की सलामी जोड़ी लौटी पवेलियन, श्रीलंका की वापसी

भारत की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गई है. स्मृति मंधाना के बाद शेफाली वर्मा 43 रन बनाकर चमारी अट्टापट्टू की गेंद पर आउट हुई.

INDW VS SLW Womens T20 World Cup 2024: भारत की ताबड़तोड़ बैटिंग, स्मृति ने जड़ा पचासा

भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया है.

INDW VS SLW Womens T20 World Cup 2024: भारत की ताबड़तोड़ बैटिंग, स्मृति और शेफाली ने बोला हमला

भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रही हैं. दोनों के धमाके के दमपर भारतीय टीम ने 10 ओवर में 78 रन बना लिए हैं. फिलहाल स्मृति 42 रन और शेफाली 35 रन बनाकर नाबाद हैं.

INDW VS SLW Womens T20 World Cup 2024: भारत की सधी शुरुआत, शेफाली और स्मृति क्रीज पर

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ अच्छी शुरुआत मिल गई है. टीम ने पहले 5 ओवर में 30 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि भारत के दोनों सामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर बनी हुई हैं.

INDW VS SLW Womens T20 World Cup 2024: भारत की बल्लेबाजी शुरू, स्मृति और शेफाली क्रीज पर

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम की ओर से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा अभी क्रीज पर बनी हुई हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (WK), अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (WK), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह

भारत ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला

भारत ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला.

महिला टी-20 विश्व कप में आज भारत-श्रीलंका की टक्कर

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में आज भारतीय महिला टीम का सामना एशिया की चैंपियन श्रीलंका से होगा. भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें ना सिर्फ जीत चाहिए, बल्कि नेट रन रेट भी सुधारना होगा.

trending this week