×

महेन्द्र सिंह धोनी ने लॉन्च की राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की जर्सी

धोनी ने लांच समारोह के दौरान कहा 8 साल बाद दूसरी टीम की कप्तानी करना अलग अनुभव

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 16, 2016 11:35 AM IST

Photo courtesy: Rising Pune Supergiants
Photo courtesy: Rising Pune Supergiants

महेन्द्र सिंह धोनी ने सोमवार को अपनी नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम जर्सी को लॉन्च किया। इस लॉन्च के मौके पर आईपीएल-9 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी कर रहे धोनी ने खुद को टीम में चुनने और टीम की कप्तानी का मौका देने के लिए टीम के मालिक को धन्यवाद दिया। इस साल आईपीएल-9 का आयोजन 9 अप्रैल से लेकर 29 मई तक होना है। इस साल भी टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है जिनकी जगह पर गुजरात लॉयंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम इस आईपीएल में पहली बार हिस्सा ले रही हैं। ALSO READ: तो धोनी ने इसलिए अनजान खिलाड़ी को खरीदा करोड़ों में

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की जर्सी लॉन्च के समारोह में धोनी ने कहा कि आईपीएल में 8 साल के बाद एक दूसरी टीम का नेतृत्व करना बिल्कुल अलग अनुभव है। धोनी ने आगे कहा कि टीम पूरी तरह बैलेंस है, टीम में जो छोटी-मोटी कमियां हैं उनको जल्द से जल्द दूर कर दिया जाएगा।

 

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के मालिक न्यू राइजिंग प्रमोटर्स(संजीव गोयनका ग्रुप) है। टीम ने पहले पांच खिलाड़ियों में महेन्द्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, रविचन्द्रन अश्विन के अलावा विदेशी खिलाड़ियों में फाफ डू प्लेसिस और स्टीवन स्मिथ जैसे खिलाड़ियों को टीम में चुना था। इस साल आपीएल ऑक्शन में पुणे सुपर जाइंट्स ने केविन पीटरसन, मिचेल मार्श, एडम जांपा जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ-साथ मुरुगन अश्विन जैसे नए खिलाड़ियों को अच्छी खासी रकम देकर खरीदा है। ALSO READ: IPL 2016: राईजिंग पुणे सुपरजाइंट्स पर होगा चेन्नई सुपर किंग्स का रूतबा हासिल करने का दवाब

TRENDING NOW

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की पूरी टीम इस प्रकार हैः
महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, केविन पीटरसन, फाफ डू प्लेसिस, रविचन्द्रन अश्विन, इरफान पठान, ईशांत शर्मा, ईश्वर पांडे, जसकरन सिंह, स्टीवन स्मिथ, मुरुगन अश्विन, मिचेल मार्श, पीटर हैंड्सकांब, रजत भाटिया, आर पी सिंह, स्कॉट बोलैंड, एडम जांपा, थिसारा परेरा, अंकित शर्मा, अंकुश बेन्स, अशोक डिंडा, बाबा अपराजित, दीपक चाहार।