×

पत्नी साक्षी ने दिया एम एस धोनी की 'बेइज्जती' करने वाले को करारा जवाब

पुणे सुपरजायंट के मालिक संजीव गोयनका के भाई ने किए थे धोनी के खिलाफ ट्वीट

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - April 11, 2017 12:10 PM IST

एम एस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी  © AFP
एम एस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी © AFP

महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ लगातार ट्वीट कर रहे पुणे सुपरजायंट के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका को करारा जवाब मिला है। जवाब दिया है एम एस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जो काफी कुछ बयां करती है। साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स की ड्रेस और हेलमेट पहना हुआ है। साक्षी ने तस्वीर पोस्ट करने के साथ हर्ष गोयनका के खिलाफ कुछ लिखा तो नहीं लेकिन उनकी तस्वीर से जाहिर हो रहा है कि धोनी की असली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स है जिसे वो दो बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं।

#throwback !!

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on

क्या है मामला

दरअसल पुणे सुपरजायंट के मालिक के भाई हर्ष गोयनका लगातार धोनी के खिलाफ ट्विटर पर ट्वीर कर रहे हैं। हर्ष गोयनका ने पहले मैच में पुणे सुपरजायंट की जीत और नए कप्तान स्टीवन स्मिथ की अर्धशतकीय पारी के बाद एम एस धोनी पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा था ‘ ‘स्टीवन स्मिथ ने साबित कर दिया कि जंगल का राजा कौन है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को अपने प्रदर्शन से पूरी तरह ढक दिया। स्मिथ को कप्तान बनाना सही फैसला था।’

kela (1)

इस ट्वीट के बाद धोनी के फैंस ने हर्ष गोयनका को काफी खरी-खोटी सुनाई जिसके बाद उन्होंने अपना ट्वीट हटा दिया। लेकिन पुणे सुपरजायंट के दूसरे मैच के बाद हर्ष गोयनका ने एक बार फिर ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पुणे के बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट साझा किया, जिसमें धोनी 5वें नंबर पर थे। इसके बाद एक बार फिर धोनी के फैंस भड़क गए और हर्ष गोयनका को जवाब दिए। फैंस के बाद अब धोनी की पत्नी साक्षी ने हर्ष गोयनका को करारा जवाब दिया है। ये भी पढ़ें-एम एस धोनी से कई बेहतर कप्तान हैं स्टीवन स्मिथ !

TRENDING NOW

आपको बता दें कि आईपीएल में ये पहला मौका है, जब महेंद्र सिंह धोनी किसी और खिलाड़ी की कप्तानी में खेल रहे हैं. इससे पहले धोनी ने आईपीएल में अपने सभी 143 मैच बतौर कप्तान खेले थे. इस बार धोनी की जगह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी सौंपी गई है।