×

आईपीएल 2018: चोटिल पैट कमिंस की जगह मुंबई इंडियंस से जुड़े एडम मिल्ने

न्यूजीलैंड के मिल्ने पिछले सीजन चैलेंजर्ल बैंगलोर से आईपीएल खेले थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - April 14, 2018 7:10 PM IST

आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने आज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस के विकल्प का ऐलान कर दिया है। इस चोटिल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की जगह न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने मुंबई टीम से जुड़े हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल के 11वें सीजन में दो मैच खेल चुकी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर मुंबई फ्रेंचाइजी ने मिल्ने ने टीम के साथ जुड़ने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन उम्मीद है मिल्ने आज वानखेड़े में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में टीम में शामिल हो गए हैं। मिल्ने को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-suryakumar-yadav-ishan-kishan-takes-mumbai-indians-to-1947-against-delhi-daredevils-701446″][/link-to-post]

बता दें कि मिल्ने पिछले सीजन विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। मिल्ने ने 70 टी20 मैचों में कुल 83 विकेट लिए हैं। टी20 में उनकी इकॉनामी रेट 7.77 है और औसत 23.21 का है। मुंबई इंडियंस में मिल्ने न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शेन बांड के साथ खेलेंग, जो फ्रेंचाइजी के गेंदबाजी कोच हैं।

TRENDING NOW

मिल्ने के आने से जसप्रीत बुमराह, मुस्ताफिजुर रहमान और मिचेल मैक्लेनाघन से सजा मुंबई का पेस अटैक और भी मजबूत हो जाएगा। मिल्ने इस सीजन ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जिसे मुंबई इंडियंस ने विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया है। सीजन शुरू होने से पहले ही टीम को चोटिल जेसन बेहरेन्डॉर्फ की जगह मैक्लेनाघन को टीम में शामिल करना पड़ा था।