×

IPL 11 में खेलेंगे अफगानिस्तान के 'मिस्ट्री स्पिनर' मुजीब जादरान, 4 करोड़ रु. में बिके

किंग्स इलेवन पंजाब ने जादरान को खरीदा

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - January 28, 2018 11:47 AM IST

मुजीब जादरान
मुजीब जादरान

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में अफगानिस्तान के तीन खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। राशिद खान, मोहम्मद नबी के बाद अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब जादरान ने भी आईपीएल में एंट्री कर ली है। मुजीब जादरान को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ की बड़ी कीमत देकर खरीदा। जादरान को दिल्ली डेयरडेविल्स भी खरीदना चाहती थी लेकिन आखिर में प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी ने जादरान को खरीद लिया।

मुजीब जादरान को क्यों मिले 4 करोड़ रु.
मुजीब जादरान महज 16 साल के हैं और वो एक ऑफ स्पिनर हैं। मुजीब जादरान को 4 करोड़ रु. इसलिए दिए गए क्योंकि वो ऑफ स्पिन के अलावा गेंद को लेग स्पिन भी कराते हैं। उनका एक्शन दूसरे गेंदबाजों से हटकर है। उन्हें अफगानिस्तान का नया राशिद खान बताया जाता है, जिसकी झलक उन्होंने अंडर 19 एशिया कप में दी। जादरान ने अंडर 19 एशिया कप में महज 5 मैच में 20 विकेट झटके और अपने देश को चैंपियन बनाया। अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी जादरान कुल 6 विकेट झटक चुके हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-auction-jaydev-unadkat-becomes-the-highest-paid-indian-pacer-ever-in-ipl-history-681702″][/link-to-post]

TRENDING NOW

कौन-कौन से दूसरे विदेशी खिलाड़ी बिके
आईपीएल 11 की बोली के दूसरे दिन नाथन कूल्टर नाइल को 2.20 करोड़ में बैंगलोर ने खरीदा। ट्रेंट बोल्ट भी इतनी ही रकम में दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा बने। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज एविन लुइस को 3 करोड़ 80 लाख रु. में मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 1 करोड़ रु. में सनराइजर्स की टीम का हिस्सा बने। बेन कटिंग को 2 करोड़ 20 लाख रु. में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। डेन क्रिश्चियन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1 करोड़ 50 लाख रु. में खरीदा।