×

IPL 2018: महज़ 36 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़, ये है पूरी लिस्ट

27-28 जनवरी को लगेगी खिलाड़ियों की बोली

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - January 15, 2018 2:30 PM IST

© BCCI
© BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवरी को बैंगलोर में होनी है जिसके लिए कुल 1122 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। 11वें सीजन की नीलामी में 778 भारतीय क्रिकेटर और 282 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वैसे हैरानी की बात ये है कि सिर्फ 36 खिलाड़ियों ने खुद का बेस प्राइस 2 करोड़ रु. रखा है। इन खिलाड़ियों में 23 विदेशी और 13 भारतीय हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि किस खिलाड़ी ने अपना क्या बेस प्राइस रखा है।

2 करोड़ रु. बेस प्राइस- रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, गौतम गंभीर, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे, के एल राहुल, करन शर्मा, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा, राशिद खान, पैट कमिंस, जेम्स फॉकनर, जोश हेजलवुड, मिचेल जॉनसन, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, मिचेल स्टार्क, कैमरन व्हाइट, ऑयन मॉर्गन, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, कोरे एंडरसन, ब्रैंडन मैक्कलम, क्विंटन डी कॉक, कॉलिन इनग्राम, एंजेलो मैथ्यूज़, ड्वेन ब्रावो, क्रिस गेल, और कायरॉन पोलार्ड।

1.5 करोड़ रु. बेस प्राइस- एरॉन फिंच, अमित मिश्रा, डेविड मिलर, एविन लुइस, फाफ डु प्लेसी, हैरी गर्ने, हाशिम आमला, जेसन होल्डर, जेसन रॉय, जयदेव उनादकट, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, कागिसो रबाडा, केन विलियमसन, कुलदीप यादव, कायल एबॉट, लेंडल सिमंस, मार्क वुड, माइकल क्लिंगर, मोइन अली, मोहित शर्मा, मोसेस हेनरीके, नाथन कूल्टर नाइल, नाथन लायन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, रवि बोपारा, शॉन मार्श, स्टीवन फिन, ट्रेविस हेड, ट्रेंट बोल्ट और वॉशिंगटन सुंदर।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/statistics-rohit-sharma-not-made-for-test-cricket-678272″][/link-to-post]

TRENDING NOW

1 करोड़ रु. बेस प्राइस- एडम जंपा, एलेक्स हेल्स, एंड्रयू टाय, बेन कटिंग, कार्लोस ब्रेथवेट, क्रिस जॉर्डन, डेल स्टेन, डेनियल क्रिस्चियन, ड्वेडन स्मिथ, जेसन बेहरनडॉर्फ, जे पी ड्युमिनी, लसिथ मलिंगा, मनीष पांडे, मिचेल मैक्लेनेघन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, इमरान ताहिर, मुस्तफिजुर रहमान, पार्थिव पटेल, पीयूष चावला, सैम बिलिंग्स, सैमुएल बद्री, संजू सैमसन, शाकिब अल हसन, शेन वॉटसन, टिम साउदी, टॉम कर्रन, टिमाल मिल्स, उमेश यादव, विनय कुमार और रिद्धिमान साहा।