×

IPL 11 की नीलामी में बेन स्टोक्स का धमाका, 12.50 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

आर अश्विन को 7.60 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा, बन सकते हैं कप्तान

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Updated on - January 27, 2018 10:42 AM IST

© Getty Images
© Getty Images

IPL के 11वें सीजन की नीलामी में एक बार फिर बेन स्टोक्स ने धमाका कर दिया। बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रु. की बड़ी कीमत पर खरीदा। बेन स्टोक्स के लिए सबसे पहले जंग किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुई लेकिन आखिर में राजस्थान ने इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर को 12.50 करोड़ में खरीद लिया।पिछले सीजन में स्टोक्स 14 करोड़ रु. में खरीदे गए थे।

अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन की बोली के पहले दिन किंग्स इलेवन पंजाब ने बड़ा दांव खेलते हुए आर अश्विन को खरीद लिया। आर अश्विन पर किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच जंग हुई। दोनों ने 4 करोड़ तक अश्विन पर बोली लगाई। इस बीच राजस्थान रॉयल्स भी अश्विन को खरीदने के लिए जुट गई और अश्विन पर दांव खेलने लगी। हालांकि आखिर में किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.60 करोड़ की बोली लगाकर अश्विन को खरीद लिया। माना जा रहा है कि अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब कप्तान बनाएगी।

 

सनराइजर्स हैदराबाद से ही खेलेंगे धवन शिखर धवन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 करोड़ 20 लाख में खरीदा। राइट टू मैच का इस्तेमाल किया। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच धवन के लिए जंग हुई। इसके बाद मुंबई इंडियंस भी इसमें कूदी आखिर में किंग्स इलेवन पंजाब ने धवन पर 5.20 करोड़ का दांव खेला लेकिन धवन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी में राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर धवन को खरीद लिया।

 

TRENDING NOW

कायरन पोलार्ड मुंबई से ही जुड़े ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड को खरीदने में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदने में दिलस्पी दिखाई लेकिन आखिर में मुंबई इंडियंस ने राइट टू मैच के तहत रीटेन किया। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड के लिए 5 करोड़ 40 लाख रु. चुकाए।