कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली बैंगलुरू टीम को आखिरकार मौजूदा आईपीएल में पहली जीत मिल ही गई। लगातार छह मैच हारने के बाद कोहली के लिए पंजाब के खिलाफ मुकाबला करो या मरो वाला था। इस मैच में बाजी बैंगलुरू के हाथ लगी। बैंगलुरू ने पंजाब को 8 विकेट से हराकर जीत का स्वाद चखा। इस जीत से कोहली राहत की सांस ले रहे होंगे।
बैंगलुरू 174 /2 ओवर 19.2
सरफराज खान की पहली गेंद को स्टोइनिस ने चौके लिए बाउंड्री की सैर करवा दी। इसके बाद स्टोइनिस ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर दो रन लेकर बैंगलुरू को मौजूदा सीजन में पहली जीत दिलाई।
बैंगलुरू 168 /2 ओवर 19
शमी की पहली गेंद पर डीविलियर्स ने दो रन ले लिए। दूसरी गेंद पर एक रन लेकर डीविलियर्स ने स्ट्राइक स्टोइनिस को दे दी। तीसरी गेंद पर स्टोइनिस रन नहीं ले सके। चौथी गेंद को स्टोइनिस ने चौके के लिए खेल दिया। अब दबाव शमी पर आ गया है। पांचवीं गेंद पर स्टोइनिस ने एक रन लेक डीविलियर्स को स्ट्राइक दे दी। आखिरी गेंद को डीविलियर्स ने फुलटॉस बनाकर छक्का जड़ दिया है। अब बैंगलुरू को जीत के लिए 6 गेंदों पर 6 रन चाहिए।
बैंगलुरू 154 /2 ओवर 18
एंड्रयू टाई अपना आखिरी ओवर करने के लिए आए हैं। स्टोइनिस ने पहली गेंद पर बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग पर चौका जड़ दिया है। दूसरी गेंद भी डीप बैकवर्ड प्वाइंट से चौके के लिए बाउंड्री को पार कर गई है। तीसरी गेंद पर स्टोइनिस का कैच मुरुगन अश्विन ने टपका दिया है। डीविलियर्स ने चौथी गेंद पर छक्का जड़ा। डीविलियर्स ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
बैंगलुरू 136 /2 ओवर 17
आर अश्विन अपने कोटे का अंतिम ओवर डाल रहे हैं। उन्होंने इस ओवर में कुल 5 रन दिए। बैंगलुरू को अब 18 गेंद पर 38 रन की दरकार है जबकि आठ विकेट बाकी हैं।
बैंगलुरू 130 /2 ओवर 16
शमी की पहली गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर डीविलियर्स और कोहली ने तेजी से एक रन दौड़ लिए। तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कोहली अपना कैच मुरुगन अश्विन को थमा बैठे। कोहली ने 53 गेंदों पर 67 रन बनाए। नए बल्लेबाज मार्कन स्टोइनिस आए हैं।
बैंगलुरू 126 /1 ओवर 15
मुरुगन अश्विन अपने कोटे का अंतिम ओवर डाल रहे हैं। पहली गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर डीविलियर्स ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कोहली कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद को कोहली ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट की ओर खेलकर एक रन लिया। इस ओवर से चार रन आए।
बैंगलुरू 122 /1 ओवर 14
एंड्रयू टाई काफी नपी तुली गेंदबाजी कर रहे हैं। बैंगलुरू ने चार गेंदों पर चार रन बना लिए हैं। इस ओवर में बैंगलुरू ने महज 5 रन ही बनाए। बैंगलुरू को जीत के लिए 36 गेंदों पर 52 रन की जरूरत है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं।
बैंगलुरू 117 /1 ओवर 13
सैम कर्रन की स्लोअर बाउंसर पर कोहली ने दो रन लिए। दूसरी गेंद पर एक रन बना। पांचवीं गेंद को डीविलियर्स ने चौके के लिए सीमा रेखा के बाहर पहुंचा दिया। इस ओवर से कुल 10 रन आए।
बैंगलुरू 107 /1 ओवर 12
एंड्रयू टाई अपने दूसरे ओवर की दो गेंदों पर दो रन दे चुके हैं। तीसरी गेंद पर कोहली ने शानदार चौका जड़ा। चौथी गेंद पर कोहली ने दौड़कर दो रन पूरा कर लिया। आखिरी गेंद पर डीविलियर्स ने कोई रन नहीं लिया। इस ओवर से 9 रन आए।
बैंगलुरू 98/1 ओवर 11
अश्विन ने वाइड के साथ शुरुआत की है। कोहली ने पहली ही गेंद को चौका के लिए भेज दिया है। अंतिम गेंद पर एक रन लेकर कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने 37 गेंदों पर 50 रन बनाए।
बैंगलुरू 88/1 ओवर 10
मुरुगन अश्विन अपना तीसरा ओवर डाल रहे हैं। पहली ही गेंद पर डीविलियर्स ने चौका जड़ दिया है। दूसरी गेंद पर एक रन मिले। तीसरी गेंद लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर कोहली ने दो रन ले लिए। अंतिम गेंद को कोहली ने स्वीपर कवर की ओर खेलकर एक रन लिया। इस ओवर से आए कुल आठ रन।
बैंगलुरू 80/1 ओवर 9
अश्विन ने इस ओवर में बैंगलुरू के बल्लेबाजों को बड़ा शॉट नहीं खेलने दिया। इस ओवर में बने कुल 6 रन।
बैंगलुरू74/1 ओवर 8
मुरुगन अपना दूसरा ओवर डाल रहे हैं। इस ओवर में मुरुगन ने काफी किफायती गेंदबाजी की और सिर्फ तीन रन ही दिए।
बैंगलुरू71/1 ओवर 7
कप्तान अश्विन ने एंड्रयू टाई को आक्रमण पर बुलाया है। टाई की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर डीविलियर्स ने एक रन लिया। कोहली ने आखिरी गेंद डीप एक्सट्रा कवर की ओर खेलकर चार रन बटोर लिए। इस ओवर से आठ रन आए।
बैंगलुरू63/1 ओवर 6
स्पिनर मुरुगन अश्विन की तीसरी गेंद पर कोहली बाल-बाल बच गए। हालांकि चौथी गेंद पर कोहली ने चौका जड़कर खुद के उपर से दबाज जरूर कम किया। पांचवीं गेंद पर मयंक अग्रवाल से मिसफील्ड हुई और गेंद चार रन के लिए बाउंड्री को छू गई।
बैंगलुरू54/1 ओवर 5
पेसर शमी को आक्रमण पर लगाया गया है। शमी की दूसरी गेंद पर डीविलियर्स ने चौका जड़ दिया है। चौथी गेंद को भी डीविलियर्स ने चौके के लिए सीमा रेखा के बाहर भेज दिया। इस ओवर से कुल 10 रन आए।
बैंगलुरू 44/1 ओवर 4
पंजाब की ओर से चौथा ओवर खुद कप्तान आर अश्विन लेकर आए हैं। कोहली ने मिडऑन की ओर खेलकर पहली गेंद पर एक रन ले लिया। दूसरी गेंद पर पार्थिव ने एक रन चुराया। तीसरी गेंद पर कोहली ने गेंदबाज की ओर सीधा जोरदार प्रहार किया और गेंद अश्विन को छकाते हुए चार रन के लिए निकल गई। पांचवीं गेंद पर अश्विन और पंजाब को विकेट मिल गया। पार्थिव बड़े शॉट लगाने के प्रयास में में बाउंड्री के नजदीक मयंक के हाथों लपके गए। पार्थिव ने 19 रन का योगदान दिया। नए बल्लेबाज एबी डीविलियर्स आए हैं।
बैंगलुरू 36/0 ओवर 3
कोहली ने सैम कर्रन की पहली गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर चार रन बटोर लिए हैं। तीसरी गेंद पर दो रन बने। कर्रन की पांचवींं गेंद को पार्थिव ने चौके के लिए बाउंड्री की सैर कराई। आखिरी गेंद को पार्थिव ने चौके के िलिए भेजकर टीम के स्कोर को 36 रन तक पहुंचा दी।
बैंगलुरू 21/0 ओवर 2
मोहम्मद शमी की पहली गेंद पर कोहली ने शानदार चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद भी कोहली ने डीप मिडविकेट पर सीमा रेखा के बाहर चार रन के लिए पहुंचा दी। तीसरी गेंद पर कोहली ने एक रन ले लिया। पार्थिव ने चौथी गेंद को चार रन के लिए सीमा रेखा से बाहर भेज दिया। छठी गेंद पर कोहली ने एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा है। इस ओवर से आए कुल 15 रन।
बैंगलुरू 6/0 ओवर 1
सैैैम कर्रन पंजाब की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। कर्रन की पहली ही गेंद पर पार्थिव पटेल ने चौका जड़ दिया है। दूसरी गेंद पर पार्थिव ने एक रन लेकर स्ट्राइक कप्तान विराट कोहली को सौंप दी है। कोहली ने कर्रन की तीसरी गेंद को फाइन लेग की ओर धकेल भर दिया। चौथी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर कोहली ने एक रन से अपना खाता खोला। छठी गेंद पर कोई रन नहीं बना।
——————————————————-
पंजाब ने बैंगलुरू के सामने 174 रन का लक्ष्य रखा है। पंजाब की ओर से गेल ने सबसे अधिक नाबाद 99 रन की पारी खेली।
पंजाब 173/4 ओवर 20
सिराज की पहली गेंद पर मनदीप ने एक रन ले लिया। गेल 90 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। गेल ने एक रन लिया और अब स्ट्राइक मनदीप के पास है। मनदीप ने एक रन लेकर अब गेल को स्ट्राइक दी है। गेल ने बैकवर्ड प्वाइंट पर चौका जड़कर अपने स्कोर की संख्या 95 पहुंचा दिया है। सिराज ने पांचवीं गेंद डॉट फेंक दी। अब एक गेंद पर गेल को शतक के लिए 5 रन की जरूरत है। गेल यहां शतक जड़ने से चूक गए। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका जड़ा जिससे उनके रनों की संख्या 99 तक ही पहुंच पाई। गेल ने इस दौरान 64 गेंदों पर 10 चौके और 5 छक्के लगाए।
पंजाब 162/4 ओवर 19
उमेश को आक्रमण पर लगाया गया है। पहली गेंद पर गेल ने चौका जड़ दिया है। दूसरी गेंद पर गेल ने टहलते हुए एक रन ले लिया। चौथी गेंद पर गेल को आउट करने का कोहली के पास अच्छा मौका था लेकिन कोहली ने इसे गंवा दिया। कोहली ने हाथ में आए कैच को ड्रॉप कर दिया। इस तरह से गेल को 84 रन पर जीवनदान मिल गया। छठी गेंद को गेेल नेे छक्के के लिए बाउंड्री का सैर करा दिया ।
पंजाब 146/4 ओवर 18
नवदीप सैनी ने ओवर की शुरुआत वाइड से की है। चौथी गेंद को मनदीप ने चौके के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया है। पांचवीं गेंद पर मनदीप बीट हुए। गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ और बाकी का काम विकेटकीपर ने किया। छठी गेंद पर दो रन बनेेे।
पंजाब 138/4 ओवर 17
सिराज की स्लोअर गेंद पर गेल ने दौड़कर एक रन ले लिया है। तीसरी गेंद को गेल ने डिप मिडविकेट के उपर से छह रन के लिए बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया है। इस ओवर से पंजाब के बल्लेबाजों ने 11 रन जुटाए।
पंजाब 127/4 ओवर 16
नवदीप सैनी को कोहली ने आक्रमण पर लगाया है। सैनी अपना तीसरा ओवर डाल रहे हैं। शुरुआती तीन गेंदों पर दो रन बने हैं। चौथी गेंद पर गेल बीट हुए। गेल इस गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाना चाहते थे लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ और बाकी का काम किया विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने। इस ओवर से पांच रन बने।
पंजाब 122/4 ओवर 15
चहला अपना आखिरी ओवर लेकर आए हैं। पहली गेंद पर मनदीप ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर गेल ने चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर भी एक रन ले लिया। इस ओवर से 8 रन आए।
पंजाब 114/4 ओवर 14
मोइन अली अपने कोटे का चौथा और अंतिम ओवर डालने आए हैं। गेल ने एक रन लेकर नए बल्लेबाज सैम कर्रन को स्ट्राइक दे दिया है। कर्रन ने एक रन से अपना खाता खोला। मोइन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं जिससे पंजाब के बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं लगा पा रहे हैं। पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई और अंपायर की अंगुली हवा में उठ गई। इस तरह से सैम कर्रन को एक रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। नए बल्लेबाज मनदीप सिंह आए हैं।
पंजाब 110/3 ओवर 13
अपने पहले ओवर में 24 रन लुटाने वाले सिराज को कोहली फिर अटैक पर लेकर आए हैं। पांचवीं गेंद को सरफराज ने फाइन लेग की ओर छक्के के लिए भेज दिया। लेकिन अगली ही गेंद पर सरफराज आउट हो गए। सिराज की छठी गेंद पर सरफराज विकेटकीपर पार्थिव पटेल को कैच थमा बैठे। सरफराज ने 13 गेंदों पर 15 रन बनाए।
पंजाब 102/2 ओवर 12
मोइन अली अपना तीसरा ओवर डाल रहे हैं। शुरुआती तीन गेंदों पर सरफराज ने उन्हें सम्मान दिया लेकिन चौथी गेंद पर एक रन लेने से नहीं हिचकिचाए। पांचवीं गेंद पर भी रन मिल गया। छठी गेंद को सरफराज ने बड़े शॉट के लिए कोशिश की लेकिन गेंद सही से बल्ले पर नहीं आई। सरफराज को एक रन से ही संतोष करना पड़ा।
पंजाब 99/2 ओवर 11
चहल के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर गेल ने दो रन ले लिए। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद को सरफराज ने चार रन के लिए सीमा रेखा के बाहर भेज दिया। चहल के इस ओवर से आए नौ रन।
पंजाब 90/2 ओवर 10
मोइन अली ने अपने दूसरे ओवर की तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बनने दिए। हालांकि चौथी गेंद वाइड फेंक दी। इस ओवर से आए चार रन।
पंजाब 86/2 ओवर 9
गेल ने चहल की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 28 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वापसी कर रहे मयंक ने चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद मयंक को चहल ने बोल्ड कर उन्हें पवेलियन की रहा दिखा दी। मयंक ने नौ गेंदों पर 15 रन की पारी खेली। नए बल्लेबाज सरफराज खान क्रीज पर आए हैं।
पंजाब 77/1 ओवर 8
कप्तान कोहली ने अटैक पर मोइन अली को लगाया है। मोइन की पहली गेंद पर मयंक ने एक रन लिया। मोइन की पांचवीं गेंद को मयंक ने फाइन लेग की ओर भेजकर चार रन बटोर लिए। छठी गेंद पर दो रन बनेेे। इस ओवर से आए आठ रन।
पंजाब 69/1 ओवर 7
राहुल ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पहली गेंद को लॉन्ग ऑन के उपर से छह रन के लिए भेज दिया। दूसरी गेंद पर चहल ने वापसी की और राहुल को स्टंप आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा। उन्हें पार्थिव पटेल ने स्टंप किया। राहुल ने 15 गेंदों पर 18 रन बनाए। नए बल्लेबाज मयंक अग्रवाल क्रीज पर आए हैं। मयंक ने एक रन से अपना खाता खोला।
पंजाब 60/0 ओवर 6
गेल ने मोहम्मद सिराज का स्वागत चौके के साथ किया है। गेल ने पहली ही गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर चार रन बटोरे। दूसरी गेंद को लॉन्ग ऑन पर छक्के के लिए बाउंड्री के दर्शन करा दिए। सिराज अब काफी दबाव में हैं। तीसरी गेंद पर भी गेल ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर सिराज ने गेल को बीट किया। गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ और गेंद विकेटकीपर पार्थिव पटेल के दास्ताने में जाकर समा गई। गेल ने पांचवीं गेंद पर भी डिप मिडविकेट की ओर शानदार छक्का जड़ दिया। छठी गेंद पर भी गेल ने चौका लगा दिया। इस ओवर से पंजाब ने 24 रन बटोरे।
पंजाब 36/0 ओवर 5
उमेश अपना तीसरा ओवर कर रहे हैं और शुरुआती दो गेंदों पर राहुल ने दो चौके जड़ दिए हैं। तीसरी गेंद पर राहुल ने एक रन लिया। चौथी गेंद को बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग की ओर खेलकर गेल ने एक रन ले लिया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। छठी गेंद पर गेल का कैच एबी डिविलियर्स ने ड्रॉप कर दिया। इस ओवर से कुल 10 रन आए।
पंजाब 26/0 ओवर 4
नवदीप सैनी अपना दूसरा ओवर कर रहे हैं। पहली तीन गेंदो पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद मिड ऑफ पर खेलकर राहुल ने एक रन लिया। छठी गेंद को गेल ने मिड ऑफ के उपर से बाउंड्री के बाहर चार रन के लिए भेज दिया। इस ओवर से पंजाब के बल्लेबाजों ने 5 रन जुटाए।
पंजाब 21/0 ओवर 3
उमेश यादव की पहली गेंद को गेल ने चौके के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया जबकि दूसरी गेंद छक्के के लिए बाउंड्री से बाहर चली गई। गेल ने तीसरी गेंद पर दौड़कर दो रन ले लिए। चौथी गेंद पर एक रन बना। पांचवीं गेंद पर राहुल कोई रन नहीं ले सके। छठी गेंद को राहुल ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया। उमेश के इस ओवर से 14 रन आए।
पंजाब 7/0 ओवर 2
नवदीप सैनी ने अपने ओवर की शुरुआत शानदार तरीके से की है। उन्होंने शुरुआती तीन गेंदों पर गेल को रन लेने का मौका नहीं दिया। चौथी गेंद नवदीप ने 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से की और गेल ने उसे चौके के लिए बाउंड्री के बाहर भेजने में देर नहीं लगाई। पांचवीं गेंद पर गेल ने एक रन लिया। स्ट्राइक राहुल के पास है। राहुल ने आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं लिया। इस ओवर से पंजाब ने 5 रन जोड़े।
पंजाब 2/0 ओवर 1
बैंगलुरू की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव कर रहे हैं। उमेश की पहली गेंद पर केएल राहुल ने एक रन दौड़कर ले लिया। लेकिन इसके बाद अगली चार गेंदों पर क्रिस गेल कोई रन नहीं ले सके। हालांकि ओवर की छठी और आखिरी गेंद पर गेल ने मिडऑन की ओर गेंद को धकेल कर एक रन चुरा लिया। इस ओवर से दो रन आए।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल के 28वें मैच में टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पंजाब ने अपने प्लेइंग इलेवन में हार्डस विलजोएन की जगह पर एंड्रयू टाई को शामिल किया है। विलजोएन को फ्लू है। मयंक अग्रवाल की वापसी हुई है वहीं अंकित राजपूत की जगह मुरुगन अश्विन पंजाब की टीम में शामिल किए गए हैं।
बैंगलुरू ने टिम साउदी की जगह उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.