This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2020 Mumbai Indians Schedule: अबू धाबी होगा शर्मा जी की टीम का होम ग्राउंड, 5वीं बार खिताब पर नजर
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 19 सितंबर को आईपीएल 2020 के शुरुआती मुकाबले में मैदान में उतरेगी.
Written by India.com Staff
Last Published on - September 6, 2020 6:12 PM IST

IPL 2020 Mumbai Indians Complete Schedule: लंबे इंतजार के बाद आईपीएल 2020 शुरू होने से करीब दो सप्ताह पहले रविवार को बीसीसीआई ने पूरे कार्यक्रम का ऐलान कर ही दिया है. यूएई में खेले जा रहे आईपीएल 2020 के 13वें संस्करण की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indian vs Chennai Super Kings) के बीच 19 सितंबर को होने वाले मुकाबले के साथ होगी.
पूरा आईपीएल यूएई के तीन शहर अबू धाबी, दुबई और शारजाह में आयोजित होगा. सर्वाधिक चार बार आईपीएल खिताब पर कब्जा करने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का होम ग्राउंड अबू धाबी होगा. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को होम-अवे प्रणाली के तहत ही सात मैच अपने घर पर और बाकी सात मुकाबले विरोधी टीम के घर पर जाकर खेलने होगे.
देखें- आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस का पूरा कार्यक्रम
तारीख | विरोधी टीम | समय | वेन्यू |
19 सितंबर 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स | शाम 7:30 | |
23 सितंबर 2020 | कोलकाता नाइटराइडर्स | शाम 7:30 | |
28 सितंबर 2020 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 | |
1 अक्टूबर 2020 | किंग्स इलेवन पंजाब | शाम 7:30 | अबू धाबी |
4 अक्टूबर 2020 | सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 3:30 | शारजाह |
6 अक्टूबर 2020 | राजस्थान रॉयलस | शाम 7:30 | अबू धाबी |
11 अक्टूबर 2020 | दिल्ली कैपिल्स | शाम 7:30 | अबू धाबी |
16 अक्टूबर 2020 | कोलकाता नाइटराइडर्स | शाम 7:30 | अबू धाबी |
18 अक्टूबर 2020 | किंग्स इलेवन पंजाब | शाम 7:30 | दुबई |
23 अक्टूबर 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स | शाम 7:30 | शारजाह |
25 अक्टूबर 2020 | राजस्थान रॉयल्स | शाम 7:30 | अबू धाबी |
28 अक्टूबर 2020 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 | अबू धाबी |
31 अक्टूबर 2020 | दिल्ली कैपिटल्स | शाम 3:30 | दुबई |
3 नवंबर 2020 | सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 | शारजाह |
TRENDING NOW