×

IPL ऑक्शन से पहले शूटिंग प्रैक्टिस करते नजर आए MS Dhoni; राइफल छोड़ पिस्टल उठाई

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में रांची के जेएससीए स्टेडियम में टीम इंडिया की किट में बल्लेबाजी अभ्यास करते नजर आए।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 8, 2022 11:45 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भले ही आजकल क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन बाकी खेलों से माही ने अब भी दोस्ती बनाए रखी। हाल ही में धोनी रांची में एक शूटिंग रेंज में पिस्टल से शूटिंग प्रैक्टिस करते नजर आए।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान धोनी खुद को फिट रखने के लिए ज्यादातर समय रांची के जेएससीए स्टेडियम में बिता रहे हैं।

धोनी रांची के स्टेडियम में शूटिंग प्रैक्टिस के अलावा टेनिस भी खेल रहे हैं। धोनी अक्सर अपने साथी सुमित के साथ डबल्स टेनिस खेलते हैं। साथ ही सीएसके कप्तान जिम में काफी समय बिता रहे हैं।

हाल ही में धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वो जेएससीए स्टेडियम में टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी में नेट प्रैक्टिस करते नजर आए।

TRENDING NOW

सीएसके के कप्तान धोनी जनवरी के आखिरी हफ्ते में मेगा ऑक्शन की तैयारियों के लिए चेन्नई पहुंचे थे। 15वें सीजन की दो दिवसीय नीलामी 12-13 फरवरी को बैंगलोर में आयोजित की जानी है। हालांकि ये निश्चित नहीं है कि धोनी ऑक्शन के दिन चेन्नई सुपर किंग्स की टेबल पर मौजूद रहेंगे या नहीं लेकिन सीएसके मैनेजमेंट की मानें तो नीलामी की प्रक्रिया पर धोनी का प्रभाव जरूर होगा।