×

IPL Auction 2025 Mumbai Indians Full Player List LIVE: ट्रेंट बोल्ट को मुंबई इंडियंस ने 12.50 करोड़ में खरीदा

मुंबई इंडियंस की टीम ने नमन धीर के लिए 5.25 करोड़ की बोली लगाई. नमन धीर के लिए मुंबई इंडियंस ने आरटीएम का इस्तेमाल किया.

Mumbai Indians
(Image credit- IPL/BCCI)

Mumbai Indians Player List: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए मेगा ऑक्शन के पहले दिन मुंबई इंडियंस की टीम ने चार खिलाड़ियों को खरीदा. मुंबई की टीम ने ट्रेंट बोल्ट के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई. ट्रेंट बोल्ट 12.50 करोड़ में मुंबई के साथ जुड़े.

इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने नमन धीर को 5.25 करोड़, रॉबिन मिंज को 65 लाख और कर्ण शर्मा को 50 लाख में खरीदा. मुंबई की टीम ने नमन धीर के लिए आरटीएम का इस्तेमाल किया.

पांच खिलाड़ियों को मुंबई ने किया था रिटेन

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिसमें हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का नाम शामिल है.

मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड

जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, नमन धीर, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा

IPL Auction 2025 Mumbai Indians Full Player List LIVE: ट्रेंट बोल्ट को मुंबई इंडियंस ने 12.50 करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2025 Mumbai Indians Full Player List LIVE: ट्रेंट बोल्ट को मुंबई इंडियंस ने 12.50 करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2025 Mumbai Indians Full Player List LIVE: आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस के निशाने पर होंगे यह प्‍लेयर

IPL Auction 2025 Mumbai Indians Full Player List LIVE: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन अब से चंद घंटे में शुरू होने वाला है, जहां बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगनी है. मुंबई इंडियंस के पास भी ऑक्शन के लिए 45 करोड़ रुपये बचे हैं. उसके पास 20 खिलाड़ी खरीदने की जगह है. मुंबई ने पांच भारतीय खिलाड़ी रिटेन किए हैं. और वह 8 विदेशी खिलाड़ी खरीद सकते हैं. टीम के पास सीमित बजट है, उसमें उसे बेस्ट प्लेयर चुनने होंगे. टीम अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों पर दांव लगाने के लिए जा सकती है.

trending this week