×

क्या धोनी और गंभीर के बीच सब ठीक है?

मैच के बाद खीची गई एक फोटो से यह साफ हो गया है उस समय गंभीर जीत की खुशी में धोनी से हाथ नहीं मिला पाए थे, लेकिन कुछ देर बात जाकर उन्होंने धोनी से हाथ मिलाया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 27, 2015 4:48 PM IST

फोटो बताती है कि दोनों खिलाड़ियों ने मैच के बाद एक-दूसरे हाथ मिलाए Photo Cortesy: Sivaram Ganesan’s Facebook Profile
फोटो बताती है कि दोनों खिलाड़ियों ने मैच के बाद एक-दूसरे हाथ मिलाए Photo Cortesy: Sivaram Ganesan’s Facebook Profile

हाल ही में भारतीय टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर के तल्खी संबंधों को दिखाता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्ली के खिलाड़ी झारखंड के खिलाफ जीत के बाद झारखंड के खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे हैं। धोनी के साथ दिल्ली के अमूमन हर खिलाड़ी ने हाथ मिलाया, लेकिन गंभीर ने भारतीय सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ हाथ नहीं मिलाया और वह सीधे अपने खिलाड़ियों के साथ जीत के जश्न में शरीक होने के लिए चले गए। जब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो लोगों ने गौतम गंभीर को खूब लताड़ा। लेकिन मैच के बाद खीची गई एक फोटो से यह साफ हो गया है उस समय गंभीर जीत की खुशी में धोनी से हाथ नहीं मिला पाए थे, लेकिन कुछ देर बात जाकर उन्होंने धोनी से हाथ मिलाया।

TRENDING NOW

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी झारखंड की टीम की ओर से वरुन अरोन की कप्तानी में विजय हजारे ट्रॉफी में शामिल हुए थे। धोनी को टीम का कप्तान बनने प्रस्तावित किया गया था, लेकिन उन्होंने किसी युवा खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाने को कहा था। ध्यान देने वाली बात यह रही कि वीडियो में धोनी को देखकर यह लग रहा था कि वह गंभीर के साथ हाथ मिलाना चाहते हैं, लेकिन गंभीर का धोनी को नकार देने वाला रवैया उनके धोनी से खफा होने को साफ तौर पर दर्शाता है, बहरहाल मैच के बाद की फोटो ने इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। पिछले सालों में गंभीर के मनोज तिवारी और गौतम गंभीर के साथ उलझने की बातें भी सामने आई थीं। दिल्ली टीम ने हिमाचल प्रदेश को हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उसका मुकाबला गुजरात से होगा।