Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - January 15, 2016 4:41 PM IST
नमस्कार, आदाब, गुड मॉर्निंग। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच का आंखों देखा हाल लेकर मैं देवव्रत वाजपेयी आपकी खिदमत में हाजिर हूं। गाबा के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच की हर अपडेट और मैच से जुड़ी हर खबर को मैं आपतक पहुंचाऊंगा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में भारत को 5 विकेट से हरा दिया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले वनडे मैच की विफलता को भुलाकर मैदान में उत्साह के साथ उतरेगी। भारतीय टीम का लक्ष्य इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना होगा जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। फुल स्कोरकार्ड: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2015-16, दूसरा वनडे ब्रिस्बेन
रोहित शर्मा को उनके बेहतरीन शतक के लिए ‘मैन ऑफ द मैच मिला’। रोहित ने यह सीरीज में दूसरा शतक लगाया है।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 309/3, 49 ओवर में। बल्लेबाजी: ग्लेन मैक्सवल 26*(25), जॉर्ज बेली 76*(58)।भारत 308/8।: उमेश यादव की गेंद पर एक रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को लगातार दूसरे वनडे मैच में 7 विकेट से हराया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त ले ली है। उमेश यादव के अतिम ओवर में 10 रन बने। यह गाबा के मैदान पर सबसे सफलतम चेज है। मैक्सवेल ने यादव के ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़ते हुए स्कोर को लेवल किया औत अंतिम गेंद पर सिगल लेकर जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम की ।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 299/3, 48 ओवर में। बल्लेबाजी: ग्लेन मैक्सवल 17*(20), जॉर्ज बेली 75*(57)।भारत 308/8।: बरिंदर स्रान आज कोई भी प्रभाव नहीं डाल पाए। स्रान के ओवर से 4 रन ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंदों पर 10 रनों की दरकार। बहरहाल डेथ ओवर में अच्छी गेंदबाजी।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 295/3, 47 ओवर में। बल्लेबाजी: ग्लेन मैक्सवल 15*(16), जॉर्ज बेली 73*(55)।भारत 308/8।: ईशांत ने फिर से वाइड गेंद फेंकी। उसकी अगली गेंद पर बेली ने चौका जड़ दिया। इसके बाद वाली गेंद को बेली हवा में खेल बैठे, लेकिन जहां गेंद गिरी वहां कोई फील्डर ही मौजूद नहीं था। इस तरह गेंद पर दो रन बने। ओवर की छठी गेंद ईशांत ने फिर से वाइड फेंकी। ईशांत इस मैच में 8 वाइड फेंक चुके हैं। ईशांत के ओवर से 11 रन बने।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 284/3, 46 ओवर में। बल्लेबाजी: ग्लेन मैक्सवल 13*(14), जॉर्ज बेली 66*(51)।भारत 308/8।: जडेजा अपना पूरा दम लगा रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बहुत समझ बूझ से खेल रहे हैं। उनके ओवर से 6 रन। ऑस्ट्रेलिया को 24 गेंदों में 25 रनों की जरूरत
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 278/3, 45 ओवर में। बल्लेबाजी: ग्लेन मैक्सवल 11*(11), जॉर्ज बेली 64*(48)।भारत 308/8।: ईशांत की दूसरी गेंद पर बेली ने एक रन बनाया। तीसरी गेंद पर बेली ने 2 रन बनाए। चौथी गेंद पर एक रन। पांचवीं गेद पर 2 रन और छठी गेंद पर एक रन बना। इस तरह ओवर से कुल 7 रन आए। अब 30 गेंदों में 31 रनों की जरूरत।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 271/3, 44 ओवर में। बल्लेबाजी: ग्लेन मैक्सवल 8*(9), जॉर्ज बेली 60*(44)।भारत 308/8।: बेली ने स्रान की गेंद पर छक्का लगाकार अर्धशतक पूरा किया। पिछले मैच में भी बेली ने शतक लगाया था। स्रान की पांचवीं गेंद पर बेली ने चौका लगाया। स्रान के इस ओवर से बेली ने 13 रन बटोरे। ऑस्ट्रेलिया को अब 36 गेंदों में 38 रनों की दरकार। मैच में बस औपचारिकताएं शेष।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 258/3, 43 ओवर में। बल्लेबाजी: ग्लेन मैक्सवल 7*(7), जॉर्ज बेली 48*(40)।भारत 308/8।: उमेश यादव महंगे साबित होते हुए। ओवर से 10 रन। बेली ने थर्ड मैन में खेलते हुए एक और चौका अपने नाम किया। साथ ही वह अर्धशतक से मात्र 2 रन पीछे।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 244/3, 41 ओवर में। बल्लेबाजी: ग्लेन मैक्सवल 0*(1), जॉर्ज बेली 41*(34)।भारत 308/8।: यादव को को बहुत बड़ी सफलता। इस ओवर में उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज स्मिथ को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलवाई। इस ओवर में 5 रन बने। हर्षा भोगले ने कहा उसके घमंड ने उसको आउट करवाया।
भारत को तीसरी सफलता, स्मिथ आउट, स्मिथ b यादव 46(47)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 239/2, 40 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 45*(45), जॉर्ज बेली 37*(31)।भारत 308/8।: ईशांत इस ओवर में भटकते नजर आए और पहली गेंद वाइड फेंकी। अगली गेंद पर बेली ने चौका जड़ा। इसके बाद स्मिथ ने उनकी पांचवी गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 12 रन बने। अब ऑस्ट्रेलिया को 60 गेंदों पर 70 रनों की दरकार।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 222/2, 38 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 39*(41), जॉर्ज बेली 27*(23)।भारत 308/8।: अश्विन अपने अंतिम ओवर में महंगे साबित होते हुए। स्मिथ ने उनके ओवर से 11 रन बटोरे। ऑस्ट्रेलिया को 72 गेंदों में 87 रनों की दरकार।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 204/2, 36 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 30*(37), जॉर्ज बेली 18*(16)।भारत 308/8।: अश्विन के ओवर से पांच रन। भारत अगर इसी तरह से गेंदबाजी जारी रखता है तो मैच में ट्विस्ट आ सकता है। ऑस्ट्रेलिया को 84 गेंदों में 105 रनों की आवश्यकता।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 199/2, 35 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 27*(34), जॉर्ज बेली 16*(12)।भारत 308/8।: कोहली गेंदबाजी में परिवर्तन के तौर पर आए। कोहली के ओवर से 7 रन। ऑस्ट्रेलिया को 90 गेंदों पर 110 रन बनाने की आवश्यकता। पहले की तरह अब गेंद आसानी से बैट में नहीं आ रही है। ऐसे में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 192/2, 34 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 22*(31), जॉर्ज बेली 14*(9)।भारत 308/8।: अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी । इस ओवर में उन्होंने स्मिथ को बांधे रखा और शॉट खेलने की आजादी नहीं दी। फलस्वरूप ओवर से मात्र 2 रन। ऑस्ट्रेलिया अभी भी 115 रन पीछे।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 182/2, 32 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 18*(21), जॉर्ज बेली 9*(6)।भारत 308/8।: अश्विन की गेंद पर बाल-बाल बचे बेली। अश्विन की गेंद ने बेली को पूरी तरह से बीट किया और धोनी को भी बीट किया। गेंद स्टंप्स के पीछे से होती हुई चार रनों के लिए चली गई। अश्विन के ओवर से 8 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 174/2, 31 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 16*(19), जॉर्ज बेली 3*(2)।भारत 308/8।: बरिंदर स्रान गेंदबाजी आक्रमण में वापस लौटते हुए। स्रान इस ओवर में कोई असर नहीं छोड़ पाए और 8 रन दिए। भारत को यहां से गेंदबाजी कसने की जरूरत। ऑस्ट्रेलिया को 135 रनों की आवश्यकता।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 166/2, 30 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 11*(14), जॉर्ज बेली 0*(1)।भारत 308/8।: ईशांत रंग में लौटते हुए। इस ओवर में मात्र एक रन दिया और मार्श जो लगातार जीवनदान प्राप्त कर रहे थे उनकी पारी का अंत किया। भारत यहां से मैच को बदल सकता है। ऑस्ट्रेलिया का आस्किंग रेट 7 से ऊपर।
भारत का दूसरी सफलता, शॉन मार्श आउट, शॉन मार्श c कोहली b ईशांत 71(84)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 165/1, 29 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 10*(10), शॉन मार्श 71*(83)।भारत 308/8।: जडेजा का बेहतरीन ओवर समाप्त। ओवर से मात्र 2 रन। ऑस्ट्रेलिया को लगभग 7 के रन रेट से रन बनाने की जरूरत।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 163/1, 28 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 9*(8), शॉन मार्श 70*(79)।भारत 308/8।: ईशांत फिर से दिशा से भटकते हुए उन्होंने मैच में अपनी पांचवीं वाइड गेंद फेंकी। ईशांत की गेंद पर मार्श का एक और कैच छूटता हुआ। मैच में मार्श को चौथा जीवनदान। ईशांत के ओवर से 7 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 156/1, 27 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 6*(5), शॉन मार्श 67*(76)।भारत 308/8।: स्मिथ तीखे अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए। उन्होंने आते ही स्मिथ की गेंद पर चौका लगाया। जडेजा आज खासे महंगे साबित हुए हैं। अब तक वह 6 ओवरों में 40 रन लुटा चुके हैं। जडेजा के ओवर से 8 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 148/1, 26 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 0*(1), शॉन मार्श 65*(74)।भारत 308/8।: ईशांत गेंदबाजी आक्रमण में वापस आए। ईशांत अब थोड़ा सहज नजर आ रहे हैं। इस ओवर में उन्होंने मात्र तीन रन खर्च किए। भारत को एक और विकेट की जल्दी आवश्यकता।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 145/1, 25 ओवर में। बल्लेबाजी: स्टीवन स्मिथ 0*(1), शॉन मार्श 62*(68)।भारत 308/8।: जडेजा का एक सफल ओवर समाप्त। जडेजा ने इस ओवर में कुल 3 रन खर्च किए और एक विकेट लिया।
भारत को पहली सफलता, फिंच आउट, फिंच c रहाणे b जडेजा 71(81)
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 142/0, 24 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 69*(77), शॉन मार्श 61*(67)।भारत 308/8।: उमेश यादव फिर से गेंदबाजी आक्रमण में लौटते हुए। यादव के ओवर से सात रन। ऑस्ट्रेलिया को 167 रनों की दरकार
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 135/0, 23 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 68*(76), शॉन मार्श 57*(62)।भारत 308/8।: रविंद्र जडेजा के इस ओवरमें मार्श ने पहले एक चौका लगाया बाद में स्ट्राइक पर आने के बाद फिंच ने दो चौके लगाए। ओवर से कुल 15 रन बनते हुए।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 120/0, 22 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 59*(73), शॉन मार्श 51*(59)।भारत 308/8।: पिछले ओवर की तरह यह ओवर भी महंगा साबित हुआ। मार्श ने एक रन दौड़कर अर्धशतक पूरा किया। तो दूसरे छोर पर खड़े फिंच ने एक चौका जड़ा। कुल मिलाकर इस ओवर से 11 रन बने। अब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अपने इरादे साफ तौर पर जाहिर कर दिए हैं। अश्विन फिर से फ्लॉप नजर आते हुए।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 109/0, 21 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 52*(70), शॉन मार्श 47*(56)।भारत 308/8।: उमेश की पहली दो गेंदों पर एक-एक रन बने। तीसरी गेंद पर फाइन लेग की ओर खेलते हुए फिंच ने चार रन बटोरे। फिंच यही नहीं रुके और ओवर की पांचवीं गेंद पर भी उन्होंने करारा प्रहार करते हुए चौका जड़ा। साथ ही ओवर की अंतिम गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग का गगनचुंबी छक्का लगाया। भारत की दृष्टि से यह ओवर काफी महंगा साबित हुआ। ओवर से 16 रन। ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे साथ ही फिंच का अर्धशतक भी पूरा।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 93/0, 20 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 37*(65), शॉन मार्श 46*(55)।भारत 308/8।: दोनों बल्लेबाज सिंग्ल्स के सहारे लगातार रन बना रहे हैं। इन दोनों की यह अच्छी रणनीति है। वे जानते हैं कि वह जब चाहें तब तेजी से रन बना सकते हैं। अश्विन के ओवर से 7 रन। ऑस्ट्रेलिया का करंट रन रेट 4.65 है, वहीं उन्हें 7.2 के रन रेट से रन बनाने हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 86/0, 19 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 34*(62), शॉन मार्श 42*(52)।भारत 308/8।: उमेश यादव की इस ओवर में अच्छी वापसी। ओवर से मात्र चार रन। ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य से अभी भी 223 रन पीछे। दोनों बल्लेबाज अब टच में नजर आ रहे हैं। भारत को अभी भी पहले विकेट की तलाश।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 82/0, 18 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 31*(57), शॉन मार्श 42*(51)।भारत 308/8।: अश्विन के इस ओवर में कुल 3 रन बने। इस मैच में अश्विन ने अब तक किफायती गेंदबाजी की है। ऑस्ट्रेलिया का रिक्वायर रेट 7 से ऊपर है। यही बात भारत के पक्ष में नजर आती है। लेकिन सवाल है कि बकरे की मां आखिर कब तक तक खैर मनाएगी।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 79/0, 17 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 30*(55), शॉन मार्श 40*(47)।भारत 308/8।: इस ओवर में गेंदबाजी में फिर से परिवर्तन किया गया और उमेश यादव को लाया गया। उमेश यादव को शान मार्श ने आड़े हाथों लिया और दो चौके लगाए। इस तरह ओवर में कुल 11 रन बने। अब दोनोंबल्लेबाज रन रेट बढ़ाने को लेकर आतुर नजर आ रहे हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 68/0, 16 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 30*(53), शॉन मार्श 31*(43)।भारत 308/8।: अश्विन के ओवर से चार रन। अभी भी भारत पहली सफलता से कोसों दूर। अगले ओवर में गेंदबाजी में परिवर्त देखने को मिल सकता है।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 64/0, 15 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 28*(49), शॉन मार्श 29*(41)।भारत 308/8।: जडेजा के ओवर से 6 रन। क्या भारत फिर से गेंदबाजी में परिवर्तन करेगा? भारत के लिए यह जोडी अब खतरा बनती जा रही है।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 58/0, 14 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 24*(45), शॉन मार्श 27*(39)।भारत 308/8।: मार्श फिर से सौभाग्यशाली रहे और अश्विन की गेंद पर रहाणे ने स्लिप में कैच छोड़ा और गेंद चार रनों के लिए सीमा रेखा के बाहर। हालांकि यह कैच उतना आसान नहीं था। अश्विन के ओवर से सात रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 51/0, 13 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 24*(44), शॉन मार्श 21*(34)।भारत 308/8।: रविंद्र जडेजा के ओवर की दूसरी गेंद पर ईशांत शर्मा ने मार्श का कैच छोड़ दिया। पारी के 13वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे। ऑस्ट्रेलिया को अभी भी 256 रनों की दरकार। ओवर से 3 रन। जडेजा धीरे-धीरे लय पकड़ते हुए।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 48/0, 12 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 23*(42), शॉन मार्श 19*(30)।भारत 308/8।: उमेश य़ादव से एक ओवर कराने के बाद उन्हें अब हटा लिया गया है और अश्विन को गेंद थमाई गई है। अश्विन ने अपने पहले ओवर में 3 रन दिए। पिछले मैच में अंतिम क्षणों में अश्विन कुछ कमाल दिखाते जरूर नजर आए थे। इस मैच में उनसे बहुत सारी आशाएं हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 45/0, 11 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 22*(41), शॉन मार्श 17*(25)।भारत 308/8।: दूसरे ओवर से गेंदबाजी आक्रमण में परिवर्तन, अब रविंद्र जडेजा को लाया गया है। जडेजा के पहले ओवर से पांच रन। दोनों बल्लेबाज इस फ्लैट विकेट पर स्पिन को बिना किसी परेशानी के खेल रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम को कुछ अलग करने की जरूरत।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 40/0, 10 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 20*(38), शॉन मार्श 14*(22)।भारत 308/8।: भारत ने इस ओवर में पहला गेंदबाजी परिवर्तन किया। ईशांत की जगह उमेश यादव को लाया गया। यादव ने अपने पहले ओवर में मात्र दो रन खर्च किए। जिस तरह की बल्लेबाजी दोनों बल्लेबाज कर रहे हैं उसे देखते हुए हो सकता है धोनी अश्विन को जल्दी आक्रमण पर लाएं।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 38/0, 9 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 19*(34), शॉन मार्श 13*(20)।भारत 308/8।: स्रान किफायती गेंदबाजी तो कर रहे हैं, लेकिन विकेट लेने वाली गेंद उन्होंने अब तक नहीं फेंकी है। बल्लेबाजों को सिंग्ल्स बनाने में कोई तकलीफ नहीं हो रही है और वे लगातार भारतीय गेंदबाजी पर हावी हो रहे हैं। इस ओवर से मात्र 2 रन। स्रान का अब तक का गेंदबाजी विश्लेषण 5-1-18-0 है।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 36/0, 8 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 18*(33), शॉन मार्श 12*(15)।भारत 308/8।: फिंच ने पहली गेंद पर एक रन लेकर मार्श को स्ट्राइक दी। मार्श ने ऑफ साइड में ढीले हाथों से खेलते हुए 3 रन बटोरे। वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि ईशांत अपने रिदम में अभी तक नहीं लौटे हैं। हमें भी ऐसा ही लग रहा है। ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर ईशांत की अच्छी वापसी। ओवर से मात्र 4 रन। भारत को यह जोड़ी जल्दी ही तोड़नी होगी।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 32/0, 7 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 17*(28), शॉन मार्श 9*(14)।भारत 308/8।: पिछला ओवर मेडन फेंकने वाले स्रान इस ओवर में भी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजोंं को छकाते नजर आए। पहली चार गेंदों में उन्होंने कोई रन नहीं बनने दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर फिंच ने कलाइयों के सहारे मिड विकेट क्षेत्र में खेलकर दो रन दौड़े। अंतिम गेंद पर मार्श ने मिडविकेट की ओर खेलकर एक रन बनाया। इस तरह ओवर से 3 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 29/0, 6 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 14*(22), शॉन मार्श 9*(14)।भारत 308/8।: ईशांत शर्मा जरूरत से ज्यादा प्रयास कर रहे हैं। यही कारण है कि वे दिशा से लगातार भटक रहे हैं। इस ओवर में उन्होंने एक और वाइड डाली। मैच में यह उनकी चौथी वाइड गेंद है। ईशांत के इस ओवर में दोनों बल्लेबाज सिंगल लेने में मशरूफ नजर आए। वे जानते हैं कि अतिरिक्त जोखिम उठाने की अभी जरूरत नहीं है। ओवर से 4 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 25/0, 5 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 12*(18), शॉन मार्श 8*(11)।भारत 308/8।: स्रान इस ओवर में किफायती साबित होते हुए। उन्होंने ओवर की चार गेंदों पर कोई रन नहीं दिया। पांचवीं गेंद पर सिर्फ एक रन बना वो भी लेग बाई का। इस तरह स्रान का पहला मेडन ओवर समाप्त। भारत को पहले ब्रेक थ्रू की जल्दी जरूरत।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 24/0, 4 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 12*(13), शॉन मार्श 8*(11)।भारत 308/8।: ईशांत ने इस ओवर की पहली गेंद वाइड डाली। मैच में उनकी यह तीसरी वाइड है। ओवर की तीसरी गेंद पर मार्श ने खराब गेंद का भरपूर फायदा उठाया और लगभग मुफ्त के 4 रन बटोर लिए। ईशांत के ओवर से 5 रन। भारत को जल्दी ही पहले विकेट की जरूरत।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 19/0, 3 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 12*(13), शॉन मार्श 4*(5)।भारत 308/8।: स्रान ने पहले ओवर की अपेक्षा इस ओवर में बढ़िया गेंदबाजी की और ओवर में मात्र 4 रन दिए। स्रान पहले मैच के शुरुआती क्षणों में बढ़िया गेंदबाजी करते नजर आए थे। लेकिन यहां वह अभी तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। भारत को पहले विकेट की दरकार।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 15/0, 2 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 9*(6), शॉन मार्श 3*(3)।भारत 308/8।: मार्श ने ईशांत शर्मा की पहली गेंद को कवर की दिशा में खेलकर 3 रन लिए। कोहली ने गेंद को चेज किया और एक रन बचाया। अगली दो गेंदों में ईशांत अपनी दिशा से भटकते नजर आए और लगातार दो वाइड फेंकी। ये दोनों गेंदें ईशांत ने लेग साइड में वाइड फेंकी। इस तरह ईशांत ने ओवर में 6 रन दिए। ईशांत और भारतीय गेंदबाजी की खराब शुरुआत।
लाइव क्रिकेट स्कोर ऑस्ट्रेलिया 9/0, 1 ओवर में। बल्लेबाजी: एरन फिंच 8*(6), शॉन मार्श 0*(0)।भारत 308/8।: भारत की ओर से पहले ओवर की शुरुआत बरिंदर स्रान ने की। स्रान के पहले ओवर में फिंच ने दो चौके मारे। पहला चौका मिड विकेट पर खेलकर वहीं दूसरा चौका फाइन लेग पर खेलकर प्राप्त किया। फिंच आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए। स्रान ने अपने ओवर की पहली गेंद वाइड फेंकी। ओवर से 9 रन।
दूसरी पारी का आंखों देखा हाल लेकर मैं फिर से उपस्थित हूं। ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श और एरन फिंच आ चुके हैं।
इनिंग्स ब्रेक
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 309 रन बनाने का लक्ष्य
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 308/8, 50 ओवर में। बल्लेबाजी: उमेश यादव 0*(0): पारी का अंतिम ओवर हेस्टिंग्स ने फेंका। अंतिम ओवर में मात्र 4 रन बने और दो भारतीय बल्लेबाज आर अश्विन 1(2) और रविंद्र जडेजा 5(5) आउट हुए। आर अश्विन को हेस्टिंग्स ने बोलैंड के हाथों झिलवाया। वहीं रविंद्र जडेजा पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए।
भारत का आठवां विकेट गिरा, रविंद्र जडेजा आउट, जडेजा रन आउट(हेस्टिंग्स) 5(5)
भारत का सातवां विकेट गिरा, आर अश्विन आउट, आर अश्विन C बौलैंड B हेस्टिंग्स1(2)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 304/6, 49 ओवर में। बल्लेबाजी: रविंद्र जडेजा 2*(1), आर. अश्विन 0*(0): इस ओवर में फॉकनर ने दो भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस तरह से एक समय बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही भारतीय बल्लेबीज एक बार फिर से डेथ ओवरों में बिखरती नजर आई। इस ओवर में कुल 9 रन बने। साथ ही इस श्रृंखला में दूसरी बार भआरतीय टीम ने 300 रन बनाए। फॉकनर का गेंदबाजी विशेलेषण 10-64-2 है।
भारत का छठा विकेट गिरा, मनीष पांडे आउट, मनीष पांडे C जोएल पेरिस B फॉकनर 6(5)
मनीष पांडे ने चौका लगाकर भारत के 300 रन पूरे किए। अगली ही गेंद पर वह जोएल पेरिस को अपना कैच थमा बैठे।
भारत का पांचवां विकेट गिरा, रहाणे आउट, रहाणे C स्मिथ B फॉकनर 89(80)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 295/4, 48 ओवर में। बल्लेबाजी: मनीष पांडे 1*(2), अजिंक्य रहाणे 87*(78): बोलैंड को निशाना बनाते हुए रहाणे। ओवर से 12 रन। रहाणे ने इस ओवर में चार दो-दो रन लिए और एक चौका लगाया। यह अच्छी रणनीति है, अगर चौके-छक्के नहीं लग रहे तो सिंगल-डबल पर ध्यान देना जरूरी है। बोलैंड का गेंदबाजी विश्लेषण 10-64-1
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 283/4, 47 ओवर में। बल्लेबाजी: मनीष पांडे 1*(2), अजिंक्य रहाणे 75*(72): इस ओवर से 7 रन। रहाणे ने फॉकनर को चौका जरूर लगाया, लेकिन तेज बल्लेबाजी करने में नाकाम नजर आ रहे हैं। डेथ ओवर में पिछले 5 ओवरों में मात्र 31 रन बने हैं। तेज बल्लेबाजी करने की जरूरत।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 276/4, 46 ओवर में। बल्लेबाजी: मनीष पांडे 0*(0), अजिंक्य रहाणे 69*(68): पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरे गेंद को स्कवैयर लेग की ओर खेलकर धोनी ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर धोनी ने एक रन बनाया। चौथी गेंद पर रहाणे का करारा प्रहार लेकिन मैक्सवेल की उतनी ही बढ़िया फील्डिंंग। इस गेंद पर मात्र दो रन। दर्शक मैक्सवेल की प्रशंसा करते हुए। पांचवीं गेंद पर रहाणे ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर बोलैंड ने धोनी को मैक्सवेल के हाथों झिलवाते हुए अपनी टीम को चौथी सफलता दिलवाई। ओवर से मात्र 6 रन। डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी
भारत का चौथा विकेट गिरा, धोनी आउट, एमएस धोनी C मैक्सवेल B बोलैंड 10(11)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 270/3, 45 ओवर में। बल्लेबाजी: एमएस धोनी 8*(6), अजिंक्य रहाणे 66*(66): मैदान के ऊपर कुछ काले बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। क्या बारिश होगी? अभी कहना जरा मुश्किल। लेकिन यह ओवर भी भारत की दृ्ष्टि से सूखा रहा। फॉकनर के ओवर से मात्र 5 रन। डेथ ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 265/3, 44 ओवर में। बल्लेबाजी: एमएस धोनी 4*(3), अजिंक्य रहाणे 65*(63): बोलैंड की डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी ओवर से मात्र 5 रन। रहाणे को तेजी से रन बनाने की जरूरत। बोलैंड का अब तक का गेंदबाजी विश्लेषण 8-0-46-0
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 260/3, 43 ओवर में। बल्लेबाजी: एमएस धोनी 3*(2), अजिंक्य रहाणे 62*(58): रहाणे ने फॉकनर की पहली गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का लगाया। अगली गेंद पर रन चुराने के प्रयास में रोहित को फॉकनर ने अपने ही फॉलो थ्रू में रन आउट कर दिया। रोहित ने सीरीज के दूसरे मैच में गजब की बल्लेबाजी की।ओवर से कुल 11 रन आए।
भारत का तीसरा विकेट गिरा, रोहित शर्मा रन आउट, रोहित शर्मा रन आउट(फॉकनर) 124(127)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 249/2, 42 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 124*(127), अजिंक्य रहाणे 54*(54): रोहित ने बोलैंड की पहली गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर की जानिब से बेहतरीन चौका लगाया। अगली गेंद बोलैंड ने वाइड फेंकी। दूसरी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया और रहाणे को फिर से स्ट्राइक पर लाए। रहाणे ने एक रन लिया। अगली गेंद बोलैंड ने फिर से वाइड फेंकी। रोहित ने चौथी गेंद पर एक रन लिया। अगली गेंद बोलैंड ने यॉर्कर डाली जिसे रहाणे ने बड़े आराम से संभाल लिया। अंतिम गेंद को थर्ड मेन की ओर खेलकर रहाणे ने एक रन बनाया। ओवर से कुल 10 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 239/2, 41 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 118*(124), अजिंक्य रहाणे 52*(51): रहाणे ने फॉकनर के ओवर की दूसरी गेंद को दो रनों के लिए खेलकर अपने 50 रन पूरे किए। रहाणे का वनडे में यह 14वां अर्धशतक है। तीसरी गेंद पर एक रन लिया। रोहित ने पांचवीं गेंद को डीप मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन लिए। दोनों बल्लेबाज पूरी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाज अब तक 103 गेंदों में 105 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। अंतिम गेंद पर रोहित ने एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 233/2, 40 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 115*(121), अजिंक्य रहाणे 49*(48): रहाणे भी अपनी हाथ खोलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने रिचर्डसन के ओवर की पहली दो गेंदों पर दो चौके लगाए। रिचर्डसन ने की चौथी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। ओवर से कुल 11 रन। रिचर्डसन महंगे साबित होते हुए। रहाणे अर्धशतक से मात्र एक रन दूर।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 222/2, 39 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 114*(120), अजिंक्य रहाणे 39*(43): हेस्टिंग्स ने अपने ओवर की पहली गेंद पर रहाणे को जीवनदान दिया। हालांकि वह कैच थोड़ा मुश्किल जरूर था। हेस्टिंग्स इस ओवर में अपनी दिशा से भटकते नजर आए और वाइड गेंद भी फेंकी। हेस्टिंग्स जो शुरू में बल्लेबाजों को छका रहे थे अब प्रभाव छोड़ते नजर आ रहे हैं। भारतीय बल्लेबाज उनकी गेंदों को बड़ी आसानी से खेल रहे हैं। रोहित ने उनके ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार दो चौके लगाए। इस तरह ओवर से कुल 12 रन आए। भारत के लिए एक बेहतरीन ओवर।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 210/2, 38 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 105*(117), अजिंक्य रहाणे 37*(40): इस ओवर से कुल 6 रन आए। रिचर्डसन आज खासे महंगे साबित हुए हैं। उनका अब तक का गेंदबाजी विश्लेषण 7-1-50-0 है। भारत 40 ओवरों के बाद तेजी से रन बटोरना चाहेगा। रहाणे भी अब क्रीज पर जम चुके हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 204/2, 37 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 101*(113), अजिंक्य रहाणे 35*(38): रोहित का शतक पूरा होता हुआ। रोहित ने वनडे क्रिकेट का 10वां शतक जमाया। रोहित के इन 10 शतकों में से 5 शतक ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बनाए हैं। ऐसा लगता है जैसे उन्हें ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलने में मजा आता हो। पेरिस के ओवर में 8 रन बने। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 196/2, 36 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 99*(111), अजिंक्य रहाणे 29*(34): दूसरी गेंद पर रोहित ने थर्ड मेन की ओर खेलकर एक रन लिया। चौथी गेंद पर रहाणे ने एक रन लिया। रोहित अभी भी 99 पर नॉट आउट। महज एक रन शतक से दूर। फॉकनर के ओवर से मात्र दो रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 194/2, 35 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 98*(107), अजिंक्य रहाणे 28*(32): पेरिस के ओवर से तीन रन। रोहित अभी भी शतक से दो रन दूर। रोहित पिछले मैच की ही तरह इस मैच में भी बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे हैं। जाहिर है शतक के बाद रोहित के लंबे-लंबे छक्के देखने को मिलेंगे।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 191/2, 34 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 97*(105), अजिंक्य रहाणे 26*(28): रोहित की जगह अब रहाणे ले रहे हैं वह अब अपने हाथ दिखा रहे हैं। फॉकनर की गेंद पर उन्होंने शानदार चौका जड़ा। ओवर से कुल 8 रन। रोहित शतक से मात्र तीन रन दूर।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 183/2, 33 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 95*(102), अजिंक्य रहाणे 20*(25): पेरिस के इस ओवर से कुल तीन रन आए। रोहित शतक से मात्र 5 रन दूर। दोनों बल्लेबाज के बीच 49 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 180/2, 32 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 94*(98), अजिंक्य रहाणे 18*(23): इस ओवर में कुल सात रन बने। रोहित शानदार टच में नजर आ रहे हैं। शतक के करीब। अगले ओवर में अपना शतक मुकम्मल कर सकते हैं रोहित। मैक्सवेल का गेंदबाजी विश्लेषण 6-033-0
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 173/2, 31 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 91*(95), अजिंक्य रहाणे 14*(20): पहली गेंद पर रोहित ने तीन रन लिए। दूसरी गेंद पर रहाणे ने सिंगल लेकर रोहित को फिर से स्ट्राइक दी। अगली गेंद पर पेरिस ने रोहित के खिलाफ कॉट बिहाइंड की जबरदस्त अपील की, लेकिन अंपायर ने मना करते हुए सिर हिला दिया। चौथी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रहाणे पर ने एक रन बनाया। अंतिम गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। इस तरह ओवर से 7 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 166/2, 30 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 86*(91), अजिंक्य रहाणे 12*(18): मैक्सवेल के इस ओवर से कुल 4 रन आए। लगता है दोनों बल्लेबाज थोड़ी देर थमकर बल्लेबाजी करना चाहते हैं। रोहित अपने शतक के बाद आतिशी बल्लेबाजी करना चाहेंगे।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 162/2, 29 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 84*(89), अजिंक्य रहाणे 10*(14): रहाणे ने हेस्टिंग्स की पहली गेंद पर सिंगल लिया। रोहित ने अगली गेंद जो पटकी हुुई थी उस पर थर्ड मैन का खूबसूरत चौका लगाया। रोहित ने चौथी गेंद पर एक रन लिया। रहाणे ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। रहाणे लगातार सेट बैट्समेन रोहित को स्ट्राइक दे रहे हैं जो अच्छी बात है। ओवर से कुल 7 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 155/2, 28 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 79*(85), अजिंक्य रहाणे 8*(12): मैक्सवेल के ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने एक रन बनाया। रहाणे ने तीसरी गेंद पर एक रन बनाया। रोहित ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया और अंत में छठी गेंद पर रहाणे ने एक रन लिया। इस तरह से ओवर से 4 रन बने।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 151/2, 27 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 77*(82), अजिंक्य रहाणे 6*(9): रोहित ने हेस्टिंग्स के ओवर की पहली गेंद पर एक रन लिया। रहाणे ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया। रोहित ने चौथी गेंद पर एक रन लिया। रङाने ने छठी गेंद को बैकवर्ड स्केवयर लेग पर खेल कर दो रन लिए। इस तरह ओवर में 5 रन बने और भारत के 150 रन भी पूरे हो गए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 146/2, 26 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 75*(77), अजिंक्य रहाणे 3*(5): ओवर की पहली गेंद पर रहाणे ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रहाणे ने एक रन लिया। छठी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। इस तरह से बोलैंड के ओवर से कुल 4 रन बने। बोलैंड का गेंदबाजी विश्लेषण 6-0-31-0
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 142/2, 25 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 73*(77), अजिंक्य रहाणे 1*(2): दूसरे छोर पर रोहित लगातार स्ट्रोक खेल रहे हैं। हेस्टिंग्स के ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़कर रोहित ने जता दिया कि वह रुकने वाले नहीं है। रोहित ने ओवर की अंतिम गेंद पर दो रन लिए। ओवर से कुल 8 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 134/2, 24 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 66*(72), अजिंक्य रहाणे 0*(1): कोहली ने बौलैंड के ओवर की चौथी गेंद पर चौक जड़कर अंदेशा दिया था कि अब वह तेजी से बल्लेबाजी करना चाहते हैं। लेकिन इसी बीच वह तेजी से रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गए। बोलैंड के इस ओवर से कुल 9 रन बने। नए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे आए हैं।
भारत का दूसरा विकेट गिरता हुआ, कोहली आउट। कोहली रन आउट(रिचर्डसन/वेड), 59(67)
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 125/1, 23 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 65*(71), विराट कोहली 51*(63): जैसा कि हम आतिशी बल्लेबाजी की चर्चा कर रहे थे। इस ओवर में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। शर्मा ने रिचर्डसन के ओवर में दो छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। रोहित शर्मा आज बड़ी पारी खेलने के इरादे से आए हैं। शर्मा अब तक कुल 3 छक्के जड़ चुके हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 110/1, 22 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 52*(66), विराट कोहली 50*(62): फॉकनर के ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़कर भारत के उप-कप्तान विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली का वनडे में यह 36वां अर्धशतक है। इस ओवर से कुल 6 न आए। अगले ओवरों में आतिशबाजी देखने को मिलेगी।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 97/1, 19 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 50*(61), विराट कोहली 39*(49): रिचर्डसन के ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित का वनडे क्रिकेट का यह 28वां अर्धशतक है। इस ओवर से कुल 5 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 92/1, 18 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 48*(58), विराट कोहली 36*(46): इस ओवर में कोहली तीखे अंदाज में नजर आए। इस ओवर में कोहली ने शानदार चौका लगाया और दो मौकों पर दो-दो रन बनाए। इस तरह ओवर से कुल 10 रन बने। मैक्सवेल को दोनों बल्लेबाज अगले ओवरों में निशाना बनाएंगे ये तो तय है।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 82/1, 17 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 47*(54), विराट कोहली 27*(41): पहली गेंद पर रोहित ने एक रन बनाया। तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन बनाए। चौथी गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। पांचवीं गेॆद पर आते ही रोहित ने शानदार चौका जड़ा और फॉकनर के गेंदबाजी विश्लेषण को बिगाड़कर रख दिया। इस ओवर से कुल 8 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 74/1, 16 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 42*(54), विराट कोहली 24*(38): मैैक्सवेल के ओवर से दो रन । दोनों बल्लेबाज रक्षात्मक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 72/1, 15 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 41*(48), विराट कोहली 23*(35): बोलैंड के इस ओवर से तीन रन। रोहित-विराट दोनों संभलकर बल्लेबाजी करते हुए। दोनों ने ठान लिया है कि वे खराब गेंदों पर ही प्रहार करेंगे। यह रणनीति भारत के काम आएगी यह तो तय है।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 69/1, 14 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 40*(48), विराट कोहली 21*(32): रोहित आज पूरे फॉर्म में हैं। वह हर शॉट को कुछ इस तरह से खेल रहे हैं जैसे वह गेंद की दशा-दिशा को पहले से जानते हों। बहरहाल, रोहित की शानदार बल्लेबाजी। इस ओवर में रोहित ने नए गेंदबाज ग्लेन मैक्सवेल की चौथी गेंद पर बेहतरीन चौका लगाया। ओवर से 6 रन। रोहित अर्धशतक के करीब
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 63/1, 13 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 35*(43), विराट कोहली 20*(31): बोलैंड की गेंद पर एक बार फिर से कोहली के बल्ले का किनारा लगा, लेकिन कोहली ने गेंद को ढीले हाथों से खेला था इसीलिए गेंद स्लिप के फील्डर के हाथों में नहीं गई। बोलैंड के इस ओवर से कुल 4 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 59/1, 12 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 34*(40), विराट कोहली 17*(28): रोहित- विराट के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी पूरी। कोहली ने हेस्टिंग्स के ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर एक लेते हुए 50 रनों की भागेदारी पूरी की। साथ ही भारत के भी 50 रन पूरे हुए। हेस्टिग्स ने ओवर में वाइड भी फेंकी। ओवर से कुल 6 रन।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 53/1, 11 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 34*(39), विराट कोहली 12*(23): भारत के 50 रन पूरे। रोहित ने बोलैंड के ओवर की पांचवीं गेंद पर बेहद खूबसूरत एक्सट्रा कवर की जानिब से चौका लगाया। इस ओवर से कुल 6 रन आए। रोहित विराट आज भी पूरे टच में नजर आ रहे हैं जो भारतीय टीम के लिए एक अच्छा संकेत है।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 47/1, 10 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 29*(35), विराट कोहली 11*(21): हेस्टिंग्सस लंबे समय के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह की गेंदबाजी उन्होंने अब तक की है वह प्रशंसनीय है। अपने पिछले ओवर की तरह ही वह इस ओवर में भी दोनों भारतीय बल्लेबाजों को बांधने में सफल रहे और ओवर से मात्र एक रन खर्च किया। हेस्टिंग्स का गेंदबाजी विश्लेषण 2-04-0 है।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 46/1, नौ ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 28*(31), विराट कोहली 11*(19): रोहित ने बोलैंड के ओवर की तीसरी गेंद को हवा में खेलकर चार रन बटोरे। इसके बाद उन्होंने लगातार रक्षात्मक स्ट्रोक खेले और ओवर की अंतिम गेंद पर रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। इस तरह से ओवर से कुल 5 रन आए। जिस तरह की रणनीति से दोनों बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों बड़ी साझेदारी निभाकर टीम को एक अच्छी शुरुआत देना चाहते हैं।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 41/1, आठ ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 23*(25), विराट कोहली 11*(19): इस ओवर में कप्तान स्मिथ ने गेंदबाजी में परिवर्तन किया और जॉन हेस्टिंग्स को लाए। हेस्टिंग्स को रोहित और विराट दोनों ने उनके पहले ओवर में बड़ी समझदारी से खेला और ओवर से तीन रन बने। जाहिर है अगले ओवरों में ये दोनों बल्लेबाज हेस्टिंग्स की बखिया उधेड़ते नजर आएंगे।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 38/1, सात ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 21*(21), विराट कोहली 10*(17): कोहली अभी पिच पर नजरें जमा रहे हैं। वह लगातार गेंदों को पढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पेरिस के ओवर की पहली और पांचवीं गेंद पर कोहली ने दो-दो रन बनाए और बाकी गेंदों पर रक्षात्मक रवैया अपनाया।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 34/1, 6 ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 21*(21), विराट कोहली 6*(11): इस ओवर में रोहित आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। रिचर्डसन के ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया, तो पांचवीं गेंद पर ग्लांस करते हुए छक्का ठोंक दिया। इस तरह इस ओवर से 11 रन आए। रिचर्डसन जिन्होंने अपना पहला ओवर मेडन फेंका था उनका गेंदबाजी विश्लेषण 3-1-19-0 है।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 23/1, पांच ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 11*(17), विराट कोहली 5*(6): इस ओवर में कोहली बाल-बाल बचे। कोहली का कैच स्लिप पर फील्डिंग कर रहे स्मिथ के थोड़ी पहले गिर गया। ओवर में कुल 4 रन बने। जिसमें एक वाइड भी शामिल है।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 19/1, चार ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 10*(14), विराट कोहली 3*(6): पिछले ओवर में रक्षात्मक अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले रोहित ने रिचर्डसन की पहली ही गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद को रक्षात्मक अंदाज में खेला। तीसरी गेंद जो ऑफ स्टंप के बाहर थी उस पर दौड़कर तीन रन लिए। दोनों बल्लेबाज विकटों के बीच अच्छी दौड़ लगा रहे हैं। ओवर की पींचवीं गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। इस तरह ओवर से कुल 8 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 11/1, तीन ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 3*(10), विराट कोहली 2*(4): ओवर की पहली ही गेंद पर धवन ने चौका लगाया, लेकिन दूसरी गेंद पर वह पेरिस को अपना विकेट दे बैठे। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने अगली चार गेंदों पर दो रन बनाए।
भारत का पहला विकेट गिरा, शिखर धवन 6 रन बनाकर आउट, धवन c वेड b जोल पेरिस 6(4), धवन ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद से छेड़छाड़ कर बैठे और एक खराब गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 5/0, दो ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 3*(10), शिखर धवन 2*(2): रोहित पूरे धैर्य में दिखाई दे रहे है और वह कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। नए गेंदबाजी केन रिचर्डसन को रोहित ने इस ओवर में पूरी तरह से पढ़ा और पूरे ओवर में रक्षात्मक नजर आए। इस तरह रिचर्डसन का पहला ओवर मेडन रहा।
लाइव क्रिकेट स्कोर भारत 5/0, एक ओवर में। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 3*(4), शिखर धवन 2*(2): रोहित शर्मा ने पहली दो गेंदों को रक्षात्मक अंदाज में खेला, तीसरी गेंद पर दो रन लिए। चौथी गेंद को ढीले हाथों से खेलकर रोहित ने एक रन बनाया। धवन ने ऑफ स्टंप के बाहर जा रही शॉर्ट गेंद पर एक करारा प्रहार लगाते हुए 2 रन बनाए। अंतिम गेंद पर धवन ने रक्षात्मक रुख अपनाया।
जोएल पेरिस ने किया पहला ओवर
भारत ने इस मैच में मात्र एक परिवर्तन किया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले मैच में प्रभावहीन रहे भुवनेश्वर कुमार की जगह ईशांत शर्मा को लाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में तीन परिवर्तन किए हैं। ये तीन परिवर्तन जॉन हेस्टिंग्स, केन रिचर्डसन और शॉन माार्श हैं। इन्हें डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श और जॉस हेजलवुड की जगह टीम में शामिल किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया(अंतिम एकादश): शॉन मार्श, एरन फिंच, स्टीवन स्मिथ(कप्तान), जॉर्ज बेली, ग्लेन मैक्सवल, जॉन हेस्टिंग्स, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, स्कॉट बोलैंड, केन रिचर्डसन, जोएल पेरिस।
भारत(अंतिम एकादश): शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, एमएस धोनी(कप्तान/विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, बरिंदर स्रान।
टॉस अपडेट: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
पिच रिपोर्ट: डीन जोंस और डेमियन ने कहा, “आउट फील्ड काफी तेज है। जाहिर है रन बहुत बनेंगे। यह ऑस्ट्रेलिया में अब तक का सबसे बेहतरीन विकेट है। इस पिच में दो दरारें भी हैं, लेकिन हमें नहीं लगता कि इसमें चिन्ता की कोई बात है। पिच में थोड़ी घास भी है जिसका मतलब है गेंद को उछाल भी अच्छा मिलेगा। आपको बल्लेबाजी पहले करनी चाहिए। लेकिन जैसा कि बारिश होने की आशंकाएं हैं, तो जो कप्तान टॉस जीतता है वह शायद गेंदबाजी करने का फैसला करे।”
आसमान साफ है और गाबा में भारतीय तिरंगा अभी से लहराना शुरू हो गया है। कल शाम को मैदान में बारिश की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन आसमान को देखकर ऐसा कतई नहीं लगता। अब से कुछ देर बाद टॉस होगा।
पहले मैच के बाद दोनों टीमों में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है। पिछले मैच में प्रभावित करने में नाकाम रहे भुवनेश्वर कुमार की जगह इशांत शर्मा को मौका दिया जा सकता है जबकि भारतीय टीम इस मैच में अपनी दो स्पिनरों की रणनीति को भी बदल सकती है। ऐसे में रविन्द्र जडेजा की जगह टीम में ऑलराउंडर गुरकीरत सिंह मान या ऋृषि धवन को मौका दिया जा सकता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की सेवाएं नहीं मिल पाएगी। वार्नर ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। वार्नर की जगह उस्मान ख्वाजा को टीम में चुना गया है। पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के कारण मिचेल मार्श को आराम दिया गया है। मार्श की जगह विक्टोरिया के तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स को मौका दिया जा सकता है। फुल स्कोरकार्ड: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2015-16, दूसरा वनडे ब्रिस्बेन
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.