Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - March 24, 2016 12:45 PM IST
नमस्कार, आदाब! क्रिकेटकंट्री हिंदी की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। भारतीय टीम आज अपने टी20 विश्व कप अभियान को आगे बढ़ाते हुए बांग्लादेश से बैगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दो- दो हाथ कर रही है। मैं देवव्रत वाजपेयी इस मैच के आंखों देखे हाल से आपको शुरू से अंत तक हिंदी में रूबरू कराऊंगा। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अब तक दो मैच खेले हैं जिनमें उसे एक में जीत व एक में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बांग्लादेश अपने दोनों मैच हार चुकी है। जाहिर है टीम इंडिया बांग्लादेश को भारी अंतर से हराते हुए ‘ग्रुप ए’ में अपना स्थान पुख्ता करना चाहेगी। लेकिन इस बीच गौर करने वाली बात यह है कि दोनों टीमें इसके पहले कभी भारतीय सरजमीं पर टी20 मैच नहीं खेली हैं। वहीं बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ अपना अंतिम सीमित ओवरों का मैच साल 1998 में खेला था। भारत बनाम बांग्लादेश: लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें…
क्या सांसे थामने वाला यह मुकाबला था, जिसे भारतीय टीम ने 1 रन से जीत लिया और टी20 विश्व कप 2016 में अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। साथ ही हार्दिक पांड्या ने फुल टॉस गेंदें फेंककर भी भारतीय टीम को सनसनीखेज तरीके से जितवा दिया। कहने का मतलब है कि जहां पहली तीन गेंदों में 9 रन पिटने वाले पांड्या विलेन नजर आ रहे थे। अंतिम तीन गेंदों में किस्मत ने उनका खूब साथ दिया और वे हीरो बन गए। पांड्या तीन गेंदों में ही जीरो से हीरो बन गए। बहरहाल, अश्विन को उनके 20-2 के प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। लेकिन इस दौरान ध्यान देने वाली बातें यह भी रहीं कि जितनी लचर फील्डिंग भारतीय टीम ने आज की अगर वह नहीं हुई होती तो परिस्थितियां ये नहीं बनती। भारतीय टीम ने शुरुआत में तमीम इकबाल के दो कैच छोड़े तो बात में शाकिब और सरकार के एक- एक कैच छोड़े। इस मैच के साथ टीम इंडिया सुपर- 10 ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड के बाद 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है लेकिन उसका नेट रन रेट -0.55 का है। भारत अपना अगला मैच 27 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।
रोमांचक मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को एक रन से हराया
लाइव स्कोर बांग्लादेश 145/9, 19 ओवर। बल्लेबाजी: सुवागता होम 0(0), । भारत 146/7। अंतिम ओवर पांड्या लेकर आए। पांड्या के सामने महमदुल्लाह। महमदुल्लाह ने पहली गेंद पर एक रन लिया। धोनी ने पांड्या से बात की। दूसरी गेंद पर रहीम ने चौका जड़ दिया। खराब गेंदबाजी, ये गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। तीसरी गेंद पर रहीम ने स्कूप करके चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर रहीम आउट। बांग्लादेश को 2 गेंदों पर दो रनों की दरकार। पाचवीं गेंद पर एक और विकेट महमदुल्लाह आउट! अंतिम गेंद होम सामना करेंगे। अंतिम गेंद पर मुस्ताफिजुर रहमान रन आउट। भारत ने इस मुकाबले को 1 रन से जीत लिया है।
मुस्ताफिजुर रन आउट(धोनी) 0(0)
महमदुल्लाह कै. जडेजा बो. पांड्या 18(22)
रहीम कैच धवन बो 11(6)
लाइव स्कोर बांग्लादेश 136/6, 19 ओवर। बल्लेबाजी: मुश्फिकुर रहीम 3(3), महमदुल्लाह 17(20) । भारत 146/7। पारी 19वां ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। पहली गेंद पर रहीम ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर महमदुल्लाह ने एक रन ले लिया। तीसरी गेंद पर बाल बाल बचे रहीम। एक रन बना। चौथी गेंद पर महमदुल्लाह ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रहीम ने एक रन ले लिया। अंतिम गेंद पर महमदुल्लाह ने एक रन बनाया। ओवर से 6 रन। अंतिम ओवर में बांग्लादेश को 11 रनों की दरकार।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 130/6, 18 ओवर। बल्लेबाजी: मुश्फिकुर रहीम 0(0), महमदुल्लाह 14(17) । भारत 146/7। नेहरा आए। नेहरा की पहली गेंद पर सरकार ने कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर सरकार ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर सरकार ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर महमदुल्लाह ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर सरकार ने गेंद को उठा दिया है और कोहली ने कैच पकड़ लिया। अंतिम गेंद पर महमदुल्लाह ने चौका जड़ दिया। अब बांग्लादेश को 12 गेंदों में 17 रनों की दरकार।
सरकार कैच सरकार बो. नेहरा 21(21)
लाइव स्कोर बांग्लादेश 120/5, 17 ओवर। बल्लेबाजी: सरकार 16(17), महमदुल्लाह 9(15) । भारत 146/7। बुमराह आक्रमण में आए। पहली गेंद पर पर सरकार ने दो रन लिए। दूसरी गेंद पर सरकार ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर महमदुल्लाह बाल- बाल बचे, कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर फिर से दो रन आए। पांचवीं गेंद पर फिर से महमदुल्लाह ने एक रन ले लिया। अंतिम गेंद पर सरकार ने एक रन लिया। अब बांग्लादेश को 18 गेंदों पर 27 रनों की जरूरत। ओवर से 7 रन बने।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 113/5, 16 ओवर। बल्लेबाजी: सरकार 12(14), महमदुल्लाह 6(12)। भारत 146/7। पारी का 16वां ओवर जडेजा लेकर आए। पहली गेंद पर सरकार ने छक्का जड़ दिया। अगली दो गेंदों पर सरकार ने एक रन बनाया। अगली दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने दो रन बनाए। ओवर से कुल 9 रन आए। बांग्लादेश को अब 24 गेंदों में 34 रनों की दरकार।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 104/5, 15 ओवर। बल्लेबाजी: सरकार 4(10), महमदुल्लाह 5(10)। भारत 146/7।पारी का 15वां ओवर नेहरा लेकर आए। इस ओवर की पांच गेंदों पर पांच सिंगल आए। अंतिम गेंद पर महमदुल्लाह ने कोई रन नहीं बनाया। अब बांग्लादेश को 30 गेंदों में 43 रनों की दरकार।
शाकिब कै. रैना बो. अश्विन 22(15)
लाइव स्कोर बांग्लादेश 95/4, 12 ओवर। बल्लेबाजी: शाकिब अल हसन 22(14), महमदुल्लाह 1(3) । भारत 146/7। पारी का 12वां ओवर जडेजा लेकर आए। पहली गेंद पर जडेजा ने मुर्तजा को बोल्ड कर दिया। दूसरी गेंद पर महमदुल्लाह ने कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर महमदुल्लाह ने एक बनाया। चौथी गेंद पर शाकिब ने छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर शाकिब ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर महमदुल्लाह ने कोई रन नहीं बनाया।
मुर्तजा बोल्ड जडेजा 6(5)
लाइव स्कोर बांग्लादेश 87/3, 11 ओवर। बल्लेबाजी: शाकिब अल हसन 15(12), मशरफे मुर्तजा 6(4) । भारत 146/7। हार्दिक पांड्या आए। उनकी पहली गेंद पर शाकिब ने दो रन लिए। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर शाकिब का कैच छूटा, एक रन मिला। चौथी गेंद पर मुर्तजा ने एक रन बनाया। पांचवीं गेंद पर मुर्तजा शाकिब ने छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 10 रन आए। बांग्लादेश को 54 गेंदों में 60 रनों की दरकार।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 77/3, 10 ओवर। बल्लेबाजी: शाकिब अल हसन 6(7), मशरफे मुर्तजा 6(3) । भारत 146/7। सुरेश रैना आए। पहली गेंद शाकिब के लिए कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर शाकिब ने एक रन बनाया। तीसरी गेंद वाइड। इस गेंद पर बाहर निकलकर खेलने आए थे और सब्बीर आउट वाइड गेंद पर। तीसरी गेंद पर मुर्तजा ने एक रन बनाया लेग बाई का। चौथी गेंद पर शाकिब ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर मुर्तजा ने छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 10 रन आए।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 69/3, 9.2 ओवर। बल्लेबाजी: शाकिब अल हसन 5(6), । भारत 146/7। सुरेश रैना आए। पहली गेंद शाकिब के लिए कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर शाकिब ने एक रन बनाया। तीसरी गेंद वाइड। इस गेंद पर बाहर निकलकर खेलने आए थे और सब्बीर आउट वाइड गेंद पर।
सब्बीर रहमान स्टंप्ड धोनी बो. रैना 26(15)
लाइव स्कोर बांग्लादेश 67/2, 9 ओवर। बल्लेबाजी: शाकिब अल हसन 4(4), सब्बीर रहमान 26(15)। भारत 146/7। गेंदबाजी में परिवर्तन। हार्दिक पांड्या आए। पांड्या की पहली गेंद पर शाकिब अल हसन ने दो रन लिए, वहां पर जडेजा ने मिस फील्ड की। दूसरी गेंद शाकिब ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर शाकिब ने एक रन बटोरा। चौथी गेंद पर रहमान ने चौका जड़ दिया, इस बार बल्ले का टॉप एज लगा। पांचवीं गेंद पर फिर से टॉप एक और फिर से चौका। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं आया। ओवर से 11 रन आए।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 56/2, 8 ओवर। बल्लेबाजी: शाकिब अल हसन 1(1), सब्बीर रहमान 18(12)। भारत 146/7। गेंदबाजी में परिवर्तन। जडेजा आए। पहली गेंद पर इकबाल ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर इकबाल ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर रहमान ने एक रन लिया लेग बाई का। तीसरी गेंद पर जडेजा ने इकबाल को स्टंप्ड करवा दिया। ओवर से 3 रन आए।
तमीम इकबाल स्टंप्ड बो. जडेजा 35(32)
लाइव स्कोर बांग्लादेश 53/1, 7 ओवर। बल्लेबाजी: तमीम इकबाल 34(29), सब्बीर रहमान 18(10)। भारत 146/7। अश्विन की पहली गेंद पर रहमान ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर इकबाल ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर रहमान ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर रहमान ने रिवर्स स्वीप के सहारे चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर रहमान ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर इकबाल ने एक रन लिया। ओवर से 8 रन आए।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 45/1, 6 ओवर। बल्लेबाजी: तमीम इकबाल 32(27), सब्बीर रहमान 12(6)। भारत 146/7। पारी का छठवां ओवर बुमराह लेकर आए। पहली गेंद पर इकबाल ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर इकबाल ने लॉन्ग ऑन का चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर युवराज की अच्छी फील्डिंग। पांचवीं गेंद पर इकबाल का एक और चौका। अंतिम गेंद पर इकबाल का एक और चौका। ओवर से 16 रन आए।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 29/1, 5 ओवर। बल्लेबाजी: तमीम इकबाल 16(21), सब्बीर रहमान 12(6)। भारत 146/7। पांचवा ओवर अश्विन लेकर आए। पहली तीन गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने दो रन बनाए। चौथी गेंद को इकबाल ने हवा में खेला और इकबाल का बुमराह ने कैच छोड़ दिया। बेहद निराशाजनक, एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद ने रहमान ने छक्का जड़ दिया। ओवर से 9 रन बने।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 20/1, 4 ओवर। बल्लेबाजी: तमीम इकबाल 14(18), सब्बीर रहमान 5(3)। भारत 146/7। चौथा ओवर नेहरा लेकर आए। पहली गेंद पर ओवरथ्रो के दो अतिरिक्त रन आए, कुल तीन रन आए पहली गेंद पर। नेहरा की दूसरी गेंद पर इकबाल ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर इकबाल ने दो रन बनाए। चौथी गेंद पर इकबाल ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रहमान ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर इकबाल ने एक आसान सा सिंगल लिया। ओवर से 8 रन आए।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 12/1, 3 ओवर। बल्लेबाजी: तमीम इकबाल 10(14), सब्बीर रहमान 1(1)। भारत 146/7। तीसरा ओवर अश्विन लेकर आए। पहली गेंद पर इकबाल ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर मिथुन आउट! बाउंड्री पर पांड्या ने बेहतरीन कैच लिया। तीसरी गेंद पर रहमान ने एक रन लिया। चौथी गेंद तेजी से टर्न हुई, इकबाल भौंचक्क रह गए। अंतिम गेंदों पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 2 रन आए।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 11/1, 2.2 ओवर। बल्लेबाजी: तमीम इकबाल 9(10), । भारत 146/7। तीसरा ओवर अश्विन लेकर आए। पहली गेंद पर इकबाल ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर मिथुन आउट! बाउंड्री पर पांड्या ने बेहतरीन कैच लिया।
मिथुन कैच पांड्या बो. अश्विन 1(3)
लाइव स्कोर बांग्लादेश 10/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: तमीम इकबाल 9(10), मोहम्मद मिथुन 1(2)। भारत 146/7। दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद को उठाकर खेलना चाहते थे, लेकिन कामयाब नही, डॉट बॉल रही। तीसरी गेंद को धीरे से टैप करके इकबाल ने एक रन लिया। चौथी गेंद को मिथुन ने कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद पर मिथुन ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर इकबाल ने एक रन लिया। ओवर से 3 रन आए।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 7/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: तमीम इकबाल 7(6), मोहम्मद मिथुन 0(0)। भारत 146/7। पहला ओवर आशीष नेहरा लेकर आए। पहली गेंद पर मिसफील्ड हुई और चार रन तमीम इकबाल के लिए। बुमराह की खराब फील्डिंग। इस दौरान कंधे से टकराए तमीम इकबाल आशीष नेहरा के। मैदान पर घायल नजर आ रहे हैं तमीम। मैदान पर लेटे नजर आ रहे हैं। लेकिन अब तमीम उठ चुके हैं। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर इकबाल बीट हुए। चौथी गेंद पर इकबाल ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर नेहरा ने अपनी ही गेंद पर कैच छोड़ दिया। अंतिम गेंद पर इकबाल ने एक रन ले लिया।
भारत ने बांग्लादेश को 147 रनों का लक्ष्य दिया
लाइव स्कोर भारत 146/7, 20 ओवर। बल्लेबाजी: एमएस धोनी 13(12), आर. अश्विन 5(2)। पारी का 20वां ओवर मुस्ताफिजुर लेकर आए। पहली गेंद पर जडेजा आउट! दूसरी गेंद पर अश्विन ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर अश्विन ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर धोनी ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए धोनी। अंतिम गेंद पर धोनी ने 2 रन लिए। इस तरह भारत ने 20 ओवरों में 146/7 का स्कोर बनाया। ओवर स 9 रन आए।
जडेजा बो. मुस्ताफिजुर 12(8)
लाइव स्कोर भारत 137/6, 19 ओवर। बल्लेबाजी: एमएस धोनी 9(9), रविंद्र जडेजा 12(7)। पारी का 19वां ओवर अल अमीन लेकर आए। पहली गेंद पर धोनी ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर धोनी ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर धोनी ने एक रन बनाया और ये लेग बाई का रन। चौथी गेंद पर जडेजा ने चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर जडेजा ने एक रन लिया। ओवर से 14 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 123/6, 18 ओवर। बल्लेबाजी: एमएस धोनी 5(6), रविंद्र जडेजा 3(4)। पारी का 18वां ओवर मुस्ताफिजुर रहमान लेकर आए। पहली गेंद पर धोनी ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर जडेजा ने दो रन लिए। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर जडेजा ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर धोनी ने एक रन लिया। साथ ही धोनी ने अपने टी20 क्रिकेट में 1,000 रन भी पूरे किए। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 5 रन।
लाइव स्कोर भारत 118/6, 17 ओवर। बल्लेबाजी: एमएस धोनी 3(4), रविंद्र जडेजा 0(0)। पारी का 17वां ओवर महमदुल्लाह लेकर आए। पहली गेंद पर धोनी ने एक रन लिया। दूसरी गेंद युवराज ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर धोनी ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर धोनी ने एक रन बनाया। पांचवीं गेंद पर युवराज आउट! अंतिम गेंद पर धोनी ने एक रन लिया। ओवर से 4 रन आए।
युवराज कैच अल अमीन बो. महमदुल्लाह 3(6)
लाइव स्कोर भारत 114/5, 16 ओवर। बल्लेबाजी: एमएस धोनी 0(0), युवराज सिंह 2(4)। पारी का 16वां ओवर अल अमीन लेकर आए। पहली गेंद पर सुरेश रैना कैच आउट! दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या आउट! सरकार का गजब का कैच। तीसरी गेंद पर युवराज ने दो रन बटोरे। चौथी गेंद पर युवराज ने कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर युवराज ने कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर युवराज ने फिर से कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 2 रन आए।
पांड्या कैच सरकार बो. अल अमीन 15(7)
रैना कैच सब्बीर रहमान बो. अल अमीन 30(23)
लाइव स्कोर भारत 112/3, 15 ओवर। बल्लेबाजी: हार्दिक पांड्या 15(6), सुरेश रैना 30(22)। पारी का 15वां ओवर शाकिब लेकर आए। पहली गेंद पर रैना ने एक रन बनाया। दूसरी गेंद पर पांड्या ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर रैना ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर पांड्या का एक और चौका। ओवर से 11 रन।
लाइव स्कोर भारत 101/3, 14 ओवर। बल्लेबाजी: हार्दिक पांड्या 6(2), सुरेश रैना 28(20)। पारी का 14वां ओवर सुगाता लेकर आए। पहली गेंद पर रैना ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर रैना ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने छक्का जड़ दिया। दोनों बल्लेबाजों 39 गेंदों में 50 रन जोड़े। विराट कोहली बोल्ड आउट! पांचवीं गेंद पर आते ही पांड्या ने छक्का जड़ दिया। ओवर से 17 रन आए।
विराट बो. सुवागता 24(24)
लाइव स्कोर भारत 84/2, 13 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 18(22), सुरेश रैना 23(18)। पारी का 13वां ओवर शाकिब लेकर आए। पहली दोनों गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने एक- एक रन लिया। रैना ने अपना बैट बदला। तीसरी गेंद पर रैना ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर कोहली कोई रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर रैना ने एक रन लिया। ओवर से 5 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 79/2, 12 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 16(19), सुरेश रैना 20(15)। पारी का 12वां ओवर मुर्तजा आए। पहली गेंद पर कोहली ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर कोहली ने दो रन बटोरे। तीसरी गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर रैना ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर रैना ने एक रन बनाया। ओवर से 6 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 73/2, 11 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 12(15), सुरेश रैना 18(13)। पारी का 11वां अल अमी हुसैन लेकर आए। पहली गेंद पर रैना ने एक रन बनाया। दूसरी गेंद पर कोहली भाग्यशाली रहे, जीवनदान मिलता हुआ! लेकिन इस बीच एक रन मिल गया। तीसरी गेंद पर रैना ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर रैना का छक्का। 29 गेंदों के बाद बाउंड्री आई। पांचवीं गेंद पर भी रैना का छक्का। अंतिम गेंद पर रैना ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर 14 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 59/2, 10 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 11(14), सुरेश रैना 5(8)। पारी का 10वां मशरफे मुर्तजा लेकर आए। पहली गेंद सुरेश रैना के लिए, रैना ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर रैना ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर कोहली ने दो रन बटोरे। पांचवीं गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर रैना ने एक आसान सिंगल लिया। ओवर से 7 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 52/2, 9 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 7(11), सुरेश रैना 2(5)। सुवागता होम आए। पहली गेंद पर रैना ने तेजी से भागकर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कोहली ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन ले लिए। चौथी गेंद पर कोहली ने कदमों का इस्तेमाल किया, लेकिन कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर कोहली ने कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। ओवर से 3 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 49/2, 8 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 5(6), सुरेश रैना 1(4)। मशरफे मुर्तजा आए। मुर्तजा की पहली गेंद पर कोहली ने दो रन बटोरे। दूसरी गेंद पर कोहली ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर सुरेश रैना पूरी तरह से बीट हुए। चौथी और पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। रैना लगातार अपने आपको सैटल करने में लगे हुए। अंतिम गेंद पर रैना ने एक रन लिया। ओवर से 4 रन।
लाइव स्कोर भारत 45/2, 7 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 2(4), सुरेश रैना 0(0)। शाकिब अल हसन आए। पहली दोनों गेंदों पर कोहली ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर कोहली ने एक रन बनाकर अपना खाता खोला। इस ओवर की चौथी गेंद जिसे मिड विकेट की ओर खेलते हुए धवन ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर कोहली ने एक रन बनाया। अंतिम गेंद पर धवन आउट!
धवन एलबीडबल्यू बो शाकिब 23(22)
लाइव स्कोर भारत 42/1, 6 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 0(0), शिखर धवन 22(20)। गेंदबाजी में परिवर्तन। मुस्ताफिजुर रहमान आए। रहमान की पहली गेंद पर धवन ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने हवा में खेलकर गेंद को स्टैंड में फेंक दिया और यह मैच का पहला छक्का। तीसरी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। बाल -बाल बचे शिखर रन आउट होने से। इस बार शिखर धवन ने मिड विकेट के ऊपर से लॉफ्ट करते हुए छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर शिखर ने लेग बाई का एक रन लिया। अंतिम गेंद पर रोहित शर्मा आउट हो गए।
रोहित शर्मा कै. एस रहमान बो. मुस्ताफिजुर रहमान 18(16)
लाइव स्कोर भारत 27/0, 5 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 11(13), शिखर धवन 15(17)। गेंदबाजी में परिवर्तन। शाकिब अल हसन लेकर आए। पहली गेंद पर रोहित ने हल्के हाथों से रन खेला कोई रन नहीं बना। बाल -बाल बचे रन आउट होने से धवन। दूसरी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर धवन ने पुल करते हुए एक रन बटोरा। चौथी गेंद पर रोहित शर्मा बिल्कुल अचकचा गए। गेंद धीमे से आए और बीट हुए रोहित शर्मा। पांचवीं गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। अंतिम गेंद को स्वीप करते हुए धवन ने एक रन लिया। ओवर से 4 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 23/0, 4 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 9(9), शिखर धवन 13(15)। गेंदबाजी में परिवर्तन। मुस्ताफिजुर रहमान आए। रहमान की पहली गेंद पर धवन ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर धवन फिर से कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर धवन ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर रोहित ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर धवन के खिलाफ अपील, लेकिन खारिज। अंतिम गेंद पर धवन ने चौका जड़ दिया। ओवर से 6 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 17/0, 3 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 8(8), शिखर धवन 8(10)। गेंदबाजी में परिवर्तन। अलअमीन हुसैन आए। पहली गेंद पर रोहित ने कट करते हुए चौका बटोरा। हुसैन की दूसरी गेंद को फाइन लेग की ओर खेलते हुए रोहित ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर धवन ने प्वाइंट की ओर खेला और एक रन और बटोरा। चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर धवन ने कदमों का इस्तेमाल किया और एक रन बनाया। अंतिम गेंद पर रोहित शर्मा ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 8 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 9/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 2(4), शिखर धवन 6(8)। दूसरा ओवर सुवागता होम लेकर आए। पहली गेंद को धवन ने खेला। पहली गेंद गजब की टर्न हुई कोई रन नहीं। दूसरी गेंद भी अच्छा टर्न लेती हुई फिर से कोई रन नहीं। तीसरी गेंद को रक्षात्मक ढंग से खेला। चौथी गेंद को धवन ने मिड विकेट क्षेत्र में पुल करके चौका बटोरा। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 4 रन।
लाइव स्कोर भारत 5/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 2(4), शिखर धवन 2(2)। पहला ओवर मशरफे मुर्तजा लेकर आए। पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर धवन ने डीप प्वाइंट की ओर खेलकर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर अपनी दिशा से भटके मुर्तजा और वाइड गेंद। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद लेकर आए मुर्तजा इस गेंद पर तेजी से दौड़कर रन लिया दोनों बल्लेबाजों ने, लगभग मुर्तजा के नाक के नीचे से चुरा लिया। पांचवीं गेंद पर धवन ने फिर से एक रन लिया। अंतिम गेंद पर रोहित ने कोई रन नहीं बना। पहले ओवर से 5 रन आए।
भारत(अंतिम एकादश): रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर/कप्तान), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह।
बांग्लादेश (अंतिम एकादश): तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, मोहम्मद मिथुन, सब्बीर रहमान, साकिब अल हसन, सुवागता होम, महमूदुल्लाह, मुशफिकर रहीम(विकेटकीपर), मशरफे मुर्तजा(कप्तान), अल अमीन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान
टॉस अपडेट: बांग्लादेश ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी करने का फैसला। भारतीय टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। बांग्लादेश टीम में एकमात्र परिवर्तन तमीम इकबाल को टीम में लाकर किया गया है।
ऐसे में ये मैच दोनों टीमों के लिए नया होगा। यह मैच उसी पिच पर खेला जा रहा है जिसमें सोमवार को बांग्लादेश- ऑस्ट्रेलिया का मैच खेला गया था। दूसरी पारी में ओस एक अहम रोल अदा कर सकती है। इस दौरान स्पिनर एक अच्छी भूमिका निभा सकते हैं। वहीं अंतिम एकादश में परिवर्तन की बात करें तो धोनी शायद ही इस संबंध में निर्णय लें। लेकिन एक गुंजाइश जो नजर आती है वो है हार्दिक पांड्या की जगह हरभजन सिंह या पवन नेगी को जगह देने की। चूंकि यह पिच स्पिनरों के लिए मददगार है। ऐसे में धोनी तीन विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरने का निर्णय ले सकते हैं।
क्या आप जानते हैं?
अंतिम बार बांग्लादेश की भारतीय टीम से मुलाकात भारतीय सरजमीं पर साल 1998 में एक द्विपक्षीय सीरीज में हुई थी। भारत ने वे दोनों मैच 5 विकेट के अंतर से जीते थे। वह हरभजन सिंह की दूसरी वनडे सीरीज थी जो आज भी भारतीय टीम के 15 सदस्यीय टीम के सदस्य हैं।
पिछले आईपीएल सीजन में चिन्नास्वामी स्टेडियम का पहली पारी का औसतन स्कोर 199 रन रहा था। हालांकि इस विश्व कप टी20 में दो मौकों पर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमें 122 और 156 रन ही बना सकी हैं।
महेंद्र सिंह धोनी को टी20 क्रिकेट में अपने 1,000 रन पूरे करने के लिए 5 और रनों की जरूरत है। वह भारतीय टीम के युवराज सिंह और विराट कोहली के बाद तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे जिनके तीनों प्रारूपों में 1,000 से ज्यादा रन हैं।
विराट कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 मैचों में 1,475 रन बनाए हैं। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 मैचों में किसी भी स्टेडियम पर बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।
आर. अश्विन को टी20 मैचों में अपने 50 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकटों की दरकार है। वे यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। उनके बाद इरफान पठान का नंबर आता है जिनके नाम 28 विकेट हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
बांग्लादेश: तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, सब्बीर रहमान, साकिब अल हसन, सुवागाता होम, महमुदुल्लाह, मुशफिकर रहीम(विकेटकीपर), मोहम्मद मिथुन, मशरफे मुर्तजा(कप्तान), अल अमीन हुसैन, मिस्ताफिजुर रहमान, सकलैन साजिब, अबू हिदर, नुरुल हसन, नासिर हुसैन
भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर/कप्तान), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, हरभजन सिंह, मोहम्मद शमी, पवन नेगी, अजिंक्य रहाणे।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.