Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 27, 2016 10:19 PM IST
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप 2016 के बड़े मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए। पाकिस्तान टीम का पहला विकेट 4 रनों के कुल योग पर गिरा दिया। इसके बाद पाकिस्तान के विकेट निश्चित अंतराल में गिरते रहे। पाकिस्तान की ओर से सरफराज खान ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। वहीं खुर्रम मंजूर ने 10 रन बनाए। यही दो पाकिस्तानी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए और बाकी 9 पाकिस्तानी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े से महरूम रहे। भारतीय टीम की ओर से अमूमन हर गेंदबाज ने बढ़िया गेंदबाजी की और साथ ही दो रन आउट भी लाजवाब रहे जिनमें दो पाकिस्तानी बल्लेबाज मंजूर और अफरीदी आउट हुए। भारतीय टीम की ओर से हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक 8 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं रवींद्र जडेजा ने 11 रन देकर 2 विकेट झटके। बुमराह, नेहरा, युवराज को एक-एक विकेट मिला।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की भी राह कतई आसान नहीं रही। पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पहले ओवर में दोनों भारतीय ओपनरों रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को आउट करते हुए मैच में ट्विस्ट ला दिया। लेकिन इससे बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने संभलकर बल्लेबाजी की और युवराज सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसित किया। मैच के अंतिम क्षणों में समी ने कमाल दिखाने की कोशिश की जब उन्होंने कोहली और हार्दिक पांड्या को अपने एक ही ओवर में पवेलियन लौटा दिया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और कप्तान धोनी ने अंत में आते हुए चौका लगाकर भारतीय टीम को विजय श्री दिलवाई। यह भारतीय टीम की पाकिस्तान के खिलाफ 7 टी20 मैचों में 5वीं जीत है। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमेर ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद समी ने दो विकेट लिए। लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड: भारत बनाम पाकिस्तान,एशिया कप टी20 2016 मैच 4, ढाका
मैन ऑफ द मैच: विराट कोहली, कोहली को उनकी शानदार 49 रनों की मैच जिताऊ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।
भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया
लाइव स्कोर भारत 85/5, 15.3 ओवर। बल्लेबाजी: महेंद्र सिंह धोनी 7(3), युवराज सिंह 14(32)। पारी का 16वां ओवर लेकर वहाब रियाज आए। रियाज की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर युवराज ने एक रन लेग बाई का लिया। भीड़ धोनी, धोनी चिल्लाती हुई। धोनी ने रियाज की तीसरी गेंद पर चौका मारते हुए मैच भारत को 5 विकेट से जितवा दिया। भारत की यह पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 7 टी20 मैचों में 5वीं जीत है।
लाइव स्कोर भारत 80/5, 15 ओवर। बल्लेबाजी: महेंद्र सिंह धोनी 3(2) , युवराज सिंह 14(30)। पारी का 15वां ओवर शमी लेकर आए। कोहली की पहली गेंद पर कोहली आउट! कोहली को समी ने lbw आउट कर दिया। साथ ही कोहली अपने अर्धशतक से भी चूक गए। अंतिम क्षणों में मैच में ट्विस्ट आता हुआ। तीसरी गेंद पर पांड्या भी आउट! समी रंग में। नए बल्लेबाज कप्तान धोनी क्रीज पर। धोनी ने समी के ओवर की पांचवीं गेंद पर तीन रन लिए। अंतिम गेंद पर युवराज ने एक रन लिया। अब भारत को 30 गेंदों में 4 रनों की दरकार। मैच में महज औपचारिकताएं शेष।
पांड्या c हफीज b समी 0(2)
कोहली lbw b समी 49(51)
लाइव स्कोर भारत 76/3, 14 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 49(50), युवराज सिंह 13(29)। पारी के 14वें ओवर में रियाज एक बार फिर से वापस लौटे। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर कोहली ने एक रन लिय। तीसरी गेंद पर युवराज ने एक रन लिया। कोहली के लिए चौथी गेंद। कोहली का बेहतरीन शॉट गेंद सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए। अगली गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। अब वह अर्धशतक से मात्र एक रन दूर। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से 7 रन।
लाइव स्कोर भारत 69/3, 13 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 43(46), युवराज सिंह 12(27)। पारी का 13वां ओवर इरफान लेकर आए। इरफान की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए। तीसरी गेंद डॉट। इरफान लगातार शॉर्ट गेंदों से कोहली को भयभीत करना चाह रहे हैं, लेकिन गेंद दिशा से भटकती हुईं। चौथी गेंद फिर से ऑफ स्टंप के बाहर कोहली ने रक्षात्मक ढंग से स्ट्रोक को खेला। अगली गेंद कोहली के लिए नो बॉल, कोहली ने गेंद को थर्ड मेन की ओर खेलकर एक रन लिया। अब फ्री हिट। फ्री हिट पर युवराज सिर्फ एक रन बना सके। ओवर की अंतिम गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। इस तरह ओवर से 6 रन आए। अब भारत को 42 गेंदों में 15 रनों की दरकार।
लाइव स्कोर भारत 63/3, 12 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 39(40), युवराज सिंह 11(26)। 12वां ओवर समी लेकर आए। समी की पहली गेंद पर कोहली बीट हुए। अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर कोहली का झन्नाटेदार चौका। कोहली आज भारतीय टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका निभा रहे हैं। चौथी गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया। अंतिम दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 5 रन।
लाइव स्कोर भारत 58/3, 11 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 34(37), युवराज सिंह 11(24)। 11वां ओवर रियाज लेकर आए। पहली गेंद नो बॉल। कोहली ने दौड़कर एक रन मुकम्मल किया। अगली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर युवराज लेंथ को समझ नहीं पाए और कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद डॉट। चौथी गेंद वाइड। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर युवराज ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर भी एक रन। ओवर से कुल 5 रन।
लाइव स्कोर भारत 53/3, 10 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 32(34), युवराज सिंह 10(19)। समी फिर से गेंदबाजी आक्रमण में वापस लौटते हुए। शमी का सामना कोहली करेंगे। पहली गेंद जो गुड लेंथ पर पटकी हुई थी उस पर कोहली ने दो रन लिए। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद भी डॉट। पांचवीं गेंद पर कोहली ने दौड़कर एक रन लिया। अंतिम गेंद जो बाउंसर थी पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 3 रन।
लाइव स्कोर भारत 50/3, 9 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 29(29), युवराज सिंह 10(18)। गेंदबाजी में परिवर्तन वहाब रियाज आते हुए। रियाज का कोहली ने चौके के साथ स्वागत किया। अगली गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर कोहली ने दो रन बटोरे। कोहली आज बेहतरीन टच में नजर आ रहे हैं। अगर वह थोड़ी देर और क्रीज पर जमे रहे तो भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित है। अगली गेंद पर फिर से चौका। कोहली रंग में। चौथी गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। भारत के लिए यह अब तक का सबसे बेहतरीन ओवर। अब युवराज का आक्रमण, युवराज ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगा दिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से कुल 15 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 35/3, 8 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 18(25), युवराज सिंह 6(16)। पारी का आठवां ओवर लेकर एक बार फिर से इरफान आए। इरफान की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर युवराज ने दौड़कर एक रन पूरा किया। अगली दो गेंदों से कोई रन नहीं आया। कोहली लगातार इरफान की कोण बनाती हुई गेंदों पर चौका लगाने का प्रयास कर रहे हैं। अब कोहली सफल होते हुए। उन्होंने गेंद को जानबूझकर स्लिप के ऊपर से चार रनों के लिए सीमा रेखा के पार पहुंचाया। अंतिम गेंद पर कोहली ने लेग बाई का एक रन लिया। इस तरह ओवर से 6 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 29/3, 7 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 14(21), युवराज सिंह 5(14)। आमिर अपना लगातार चौथा ओवर फेंकने के लिए आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली दो गेंदों पर कोहली ने लगातार दो चौके मारे। बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली। वे आमिर की गेंदों को अब तक पढ़ रहे थे और अब वह रन बनाने को लेकर आतुर नजर आ रहे हैं। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद जो 147 किमी/घंटे की रफ्तार से आई थी वह नीची रही कोहली ने पिछले कदमों पर जाते हुए गेंद को ब्लॉक कर दिया और गेंद उनके जूतों में टकराई। ओवर से 8 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 21/3, 6 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 6(15), युवराज सिंह 5(14)। पारी का छठा ओवर लेकर इरफान आए। पहली गेंद पर युवराज बाल बाल बचते हुए। गेंद उन्हें छकाते हुए स्टंप्स से थोड़ी ऊपर से होती हुई निकल गई। स्टेडियम में इस मंजर को देखकर दर्शकों के मुंह से एक जोरदार आह सुनाई दी। दूसरी गेंद पर फिर से भाग्याशाली युवराज सिंह। गेंद उनके बल्ले से लगकर पास में ही हवा में उछल पड़ी। तीसरी गेंद पर भी युवराज हक्के बक्के से रह गए। युवराज बेहद संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अंतिम दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद भी डॉट। ओवर से मात्र 1 रन। एक जबरदस्त क्रिकेट देखने को मिलती हुई।
लाइव स्कोर भारत 20/3, 5 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 6(15), युवराज सिंह 5(8)। पांचवा ओवर एक बार फिर से आमिर लेकर आए। पहली गेंद पर भारतीय टीम को वाइड के पांच रन मिले। जाहिर तौर पर आमिर इससे निराश होंगे। ओहोहो..दूसरी गेंद पर कोहली बाल बाल बचे। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में लगे खिलाड़ी के थोड़ी दूरी उछली। कोहली को संभलकर खेलने की जरूरत। मैच में दोनों टीमें अभी 50:50 हैं। दूसरी गेंद पर युवराज ने आसान सा सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं, लेकिन ये क्या अंपायर अकमल के थ्रो का शिकार होते हुए। ये बताता है पाकिस्तानी क्रिकेटर कितने बेताब हैं इस मैच को जीतने के लिए। अंपायर की जांघों पर लगी यह गेंद हालांकि वह चोटिल नहीं हुए। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं अंतिम गेंद भी डॉट। ओवर से कुल 7 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 13/3, 4 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 5(10), युवराज सिंह 4(7)। गेंदबाजी में परिवर्तन मोहम्मद इरफान आक्रमण में आए। पहली ही गेंद पर युवराज ने बेहतरीन कवर ड्राइव के सहारे चार रन बटोरे। इसी तरह के स्ट्रोक की जरूरत। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना। लक्ष्य छोटा है इसलिए जल्दबाजी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। युवराज यहां कमाल दिखा सकते हैं। पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं। गेंद काफी ज्यादा घूम रही है। ओवर से 4 रन।
लाइव स्कोर भारत 9/3, 3 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 5(10), युवराज सिंह 0(1)। तीसरा ओवर आमिर लेकर आए। पहली गेंद रैना के लिए। रैना के बल्ले का गेंद ने अंदरूनी किनारा लिया और गेंद पास ही उछली। बाल-बाल बचे रैना एक रन मिला। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर आमिर की कोहली के खिलाफ lbw की जबरदस्त अपील। लेकिन कोहली बच गए। ओहोहो…चौथी गेंद पर रैना आउट! भारत को तीसरा झटका लगता हुआ। हवा में खेल बैठे रैना और रियाज ने एक आसान सा कैच लेते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। आमिर आज सबसे घातक। पांचवीं गेंद पर युवराज ने लेग बाई का एक रन लिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से कुल 3 रन आए। आमिर 2-0-3-3
रैना c रियाज b आमिर 1(4)
लाइव स्कोर भारत 6/2, 2 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 5(7), सुरेश रैना 0(2)। पारी का दूसरा ओवर मोहम्मद समी लेकर आए। कोहली सामने। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। कोहली के लिए दो स्लिप। दूसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं। कोहली लगातार गेंदों को शरीर से दूर खेलने का प्रयास कर रहे हैं। समी की तीसरी गेंद को हल्के हाथों से खेलकर कोहली ने दो रन बटोरे। चौथी गेंद पर फिर से कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर कोहली ने मिडड ऑन की ओर खेलते हुए दो रन लिए।
लाइव स्कोर भारत 2/2, 1 ओवर। बल्लेबाजी: , विराट कोहली 1(1), सुरेश रैना 0(2)। दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाज क्रीज पर। ओहोहो..ये क्या। मैच की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा आउट। मोहम्मद आमिर ने मैच की दूसरी ही गेंद पर रोहित शर्मा को lbw आउट कर दिया। नए बल्लेबाज विराट कोहली क्रीज पर। तीसरी गेंद पर कोहली ने दौड़कर एक रन पूरा किया। चौथी गेंद पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। रहाणे आउट। रहाणे को आमेर ने lbw आउट कर दिया। नए बल्लेबाज सुरेश रैना क्रीज पर। लगता है यह पिच तेज गेंदबाजों को ज्यादा ही मदद दे रही है। पहली पारी में भी गेंद काफी हवा में घूम रही थी। अंतिम गेंद से कोई रन नहीं। एक घातक ओवर की समाप्ति। ओवर से दो रन
रहाणे lbw b आमिर 0(1)
रोहित lbw b आमिर 0(2)
रन चेज में आपका स्वागत है।
भारतीय गेंदबाजों ने आज बेहतरीन गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश किया और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को शुरू से अंत तक उबरने ही नहीं दिया। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे अधिक 8 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं रवींद्र जडेजा ने 11 रन देकर 2 विकेट लिए। पाकिस्तान की ओर से सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। सरफराज खान 25 रन बनाकर सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाज रहे। खुर्रम मंजूर ने 10 रन आए। भारतीय बल्लेबाजी को देखेते हुए यह लक्ष्य बेहद छोटा नजर आ रहा है।
पाकिस्तान ने भारत को दिया 84 रन बनाने का लक्ष्य
लाइव स्कोर पाकिस्तान 83, 17.3 ओवर। बल्लेबाजी: मोहम्मद इरफान 0(0)। पारी का 18वां ओवर पांड्या लेकर आए। पांड्या की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना दूसरी गेंद पर पांड्या ने शमी को आउट कर दिया। तीसरी गेंद पर आमिर को भी पांड्या ने आउट कर दिया। इस तरह पांड्या ने दो गेंदों पर दो विकेट ले लिए। पांड्या की शानदार गेंदबाजी। इस तरह पाकिस्तान 83 रनों पर ऑलआउट
आमिर B पांड्या 1(8)
समी C रैना B पांड्या 8(16)
लाइव स्कोर पाकिस्तान 83/8, 17 ओवर। बल्लेबाजी: मोहम्मद शमी 8(14), मोहम्मद आमिर 1(7)। पारी का 17वां ओवर लेकर अश्विन आए। अश्विन की पहली गेंद पर समी ने चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर वाइड के पांच रन चले गए। ये दुर्भाग्यशाली रन भारत के लिहाज से। अंतिम चार गेंदों पर तीन रन आए। इस तरह से ओवर में 12 रन बने।
लाइव स्कोर पाकिस्तान 71/8, 16 ओवर। बल्लेबाजी: मोहम्मद शमी 2(10), मोहम्मद आमिर 0(5)। पारी का 16वां ओवर लेकर जडेजा आए। जडेजा ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर सरफराज को क्लीन बोल्ड कर दिया। नए बल्लेबाज आमिर क्रीज पर। दूसरी गेंद वाइड। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना। इस ओवर में कुल 1 रन बना।
सरफराज खान B जडेजा 25(24)
लाइव स्कोर पाकिस्तान 70/7, 15 ओवर। बल्लेबाजी: मोहम्मद शमी 2(10), सरफराज अहमद 25(10)। पारी का 15वां ओवर एक बार फिर से अश्विन लेकर आए। अश्विन की पहली ही गेंद पर सरफराज ने चौका जड दिया। ओवर की बाकी पांच गेंदों से 3 रन बने। इस तरह ओवर से कुल 7 रन।
लाइव स्कोर पाकिस्तान 63/7, 14 ओवर। बल्लेबाजी: मोहम्मद शमी 1(8), सरफराज अहमद 19(19)। पारी का 14वां ओवर लेकर एक बार फिर से जडेजा आए। जडेजा की दूसरी गेंद पर सरफराज ने चौका जड़ दिया। इसके बाद जडेजा ने अपने आपको संभाल लिया और ओवर से कुल 5 रन खर्च किए।
लाइव स्कोर पाकिस्तान 58/7, 13 ओवर। बल्लेबाजी: मोहम्मद शमी 1(5), सरफराज अहमद 14(16)। अब गेंदबाजी में एक और परिवर्तन। आर. अश्विन आए। अश्विन के सामने समी। अश्विन की पहली तीन गेंदों पर दो रन बने। चौथी और पांचवीं गेंदें डॉट रहीं। अंतिम गेंद भी डॉट। इस तरह से ओवर से मात्र दो रन।
लाइव स्कोर पाकिस्तान 56/7, 12 ओवर। बल्लेबाजी: मोहम्मद शमी 0(0), सरफराज अहमद 13(15)। पारी के 12वें ओवर में गेंदबाजी में परिवर्तन जडेजा आक्रमण में। उनकी पहली तीन गेंदों से सिर्फ दो रन बने। चौथी गेंद पर जडेजा ने रियाज को lbw आउट कर दिया। बेहतरीन गेंदबाजी भारतीय गेंदबाजों की। अगले बल्लेबाज मोहम्मद शमी क्रीज पर। अरे ये क्या पाकिस्तान को वाइड के दो रन मिलते हुए।
रियाज lbw जडेजा 4(12)
“AREY BHAI HUMEIN SINGLE DOUBLE TO LENE DO KAM SE KAM” #IndvsPak pic.twitter.com/pbvvfDJy1f
— The-Lying-Lama (@KyaUkhaadLega) February 27, 2016
लाइव स्कोर पाकिस्तान 51/6, 11 ओवर। बल्लेबाजी: वहाब रियाज 4(9), सरफराज अहमद 10(12)। पारी का 11वां ओवर लेकर एक बार फिर से पांड्या आए। पांड्या की पहली तीन गेंदों पर दो रन बने। दोनों बल्लेबाज सिंगल्स पर ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं। चौथी गेंद पर भी एक रन बना। पांचवीं गेंद पर भी एक रन ही बना। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। इस तरह ओवर से 4 रन आए। साथ ही पाकिस्तान के 50 रन भी पूरे।
लाइव स्कोर पाकिस्तान 47/6, 10 ओवर। बल्लेबाजी: वहाब रियाज 2(6), सरफराज अहमद 8(9)। 10वां ओवर लेकर एक बार फिर से युवराज आए।युवी की पहली तीन गेंदों पर तीन सिंगल्स आए। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद को डीप मिड विकेट की दिशा खेलकर रिजाय ने एक रन लिया। पाकिस्तान की यह अंतिम बल्लेबाजी जोड़ी है। उसके बाद विशुद्ध गेंदबाज हैं। ओवर से 4 रन
लाइव स्कोर पाकिस्तान 43/6, 9 ओवर। बल्लेबाजी: वहाब रियाज 0(2), सरफराज अहमद 6(7)। नौवां ओवर लेकर एक बार फिर से पांड्या आए। पांड्या ने पूरे ओवर में सिर्फ एक रन खर्च किया। इस मैच में अब तक उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की है।
लाइव स्कोर पाकिस्तान 42/6, 8 ओवर। बल्लेबाजी: वहाब रियाज 0(0), सरफराज अहमद 5(3)। पारी का आठवां ओवर युवराज सिंह लेकर आए। युवराज ने अपनी पहली गेंद पर ही उमर अकमल को lbw आउट कर दिया। इस तरह पाकिस्तान टीम पिछले कदमों पर आ गई है। नए बल्लेबाज खुद कप्तान अफरीदी आए हैं। सरफराज ने युवराज के ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। अंतिम गेंद पर अफरीदी रन आउट हो गए। युवराज के ओवर से 7 रन बने।
अफरीदी रन आउट(जडेजा/ धोनी) 2(2)
अकमल lbw b युवराज सिंह 3(4)
लाइव स्कोर पाकिस्तान 35/4, 7 ओवर। बल्लेबाजी: उमर अकमल 3(3), । गेंदबाजी में परिवर्तन। पांड्या आक्रमण में आए। पांड्या की पहली गेंद पर अकमल ने दो रन लिए। अंगली गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर एक रन बना। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। मंजूर को आउट करने के पीछे सबसे बड़ी गलती खुद शोएब मलिक की थी, लेकिन अब? ओहोहो..शोएब मलिक भी चलते बने। भारतीय टीम को चौथी सफलता मिलती हुई। ये सफलता पांड्या के ओवर की अंतिम गेंद पर आई। ओवर से सिर्फ तीन रन।
शोएब मलिक c धोनी b पांड्या 4(12)
लाइव स्कोर पाकिस्तान 32/3, 6 ओवर। बल्लेबाजी: उमर अकमल 0(1), शोएब मलिक 4(9)। अगला ओवर बुमराह लेकर आए। स्ट्राइक पर शोएब मलिक। बुमराह की पहली गेंद पर लेग बाई का चौका। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद भी डॉट। आज रंग में नजर आ रहे हैं बुमराह। पाकिस्तानी बल्लेबाजों को एक एक रन के लिए तरसा रहे हैं। दूसरी गेंद पर बुमराह ने शोएब मलिक के खिलाफ तेज lbw की अपील भी की थी। भारत को तीसरी सफलता। मंजूर आउट! खुर्रम मंजूर को कोहली ने रन आउट कर दिया। क्या अब पाकिस्तान अपनी रही सही लाज बचा पाएगा? नए बल्लेबाज उमर अकमल क्रीज पर। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से 4 रन।
खुर्रम मंजूर रन आउट(कोहली) 10(18)
लाइव स्कोर पाकिस्तान 28/2, 5 ओवर। बल्लेबाजी: खुर्रम मंजूर 10(18), शोएब मलिक 4(3)। अगला ओवर एक बार फिर से नेहरा लेकर आए। नेहरा की पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं आया। तीसरी गेंद को मंजूर ने लॉन्ग की ओर खेला और एक रन लिया। नेहरा को एक और जल्दी विकेट निकालना होगा। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर भी कोई रन नहीं। ओवर से मात्र दो रन। नेहरा 3-0-20-1
लाइव स्कोर पाकिस्तान 26/2, 4 ओवर। बल्लेबाजी: खुर्रम मंजूर 8(12), शोएब मलिक 4(3)। चौथा ओवर बुमराह ललेकर आए। बुमराह की पहली ही गेंद पर शारजील ने डीप मिड विकेट का चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर बुमराह ने भारत को तीसरी सफलता दिलवाई। शारजील खान आउट! चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। मलिक को गेंद का ही पता नहीं चला। कहने का मतलब है वह भौंचक्के रह गए। अगली गेंद पर मलिक का प्रहार गेंद डीप बैकवर्ड प्वाइंट के बाहर चार रनों के लिए बाहर। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से कुल 8 रन आए।
शारजील c रहाणे b बुमराह 7(5)
लाइव स्कोर पाकिस्तान 18/1, 3 ओवर। बल्लेबाजी: खुर्रम मंजूर 8(12), शारजील खान 3(2)। तीसरा ओवर नेहरा लेकर आए। अरे ये क्या दो वाइड के रन मिलते हुए। नेहरा को दिशा का खयाल रखना होगा। नेहरा की अगली गेंद पर मंजूर ने डीप मिडविकेट क्षेत्र में शानदार चौका लगा दिया। नेहरा की दूसरी गेंद को स्कवेयर ऑफ द विकेट खेलते हुए मंजूर ने 3 रन बटोरे। भारतीय गेंदबाजों को पाकिस्तानी बल्लेबाजों की इस बर्बरता को रोकना होगा। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। शारजील खान ने चौथी गेंद पर तीन रन बटोरे। शारजील हाल ही में पीसीएल में खासे सफल हुए थे। ऐसे में उन्हें जल्दी आउट करना बेहद जरूरी। ओह..नेहरा की एक और वाइड। इस ओवर में नेहरा कुछ अलग ही ढंग में नजर आए हैं। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से 13 रन बने।
लाइव स्कोर पाकिस्तान 5/1, 2 ओवर। बल्लेबाजी: खुर्रम मंजूर 1(8), शारजील खान 0(0)। दूसरा ओवर बुमराह लेकर आए। पहली गेंद पर बुमराह ने मंजूर के खिलाफ lbw की अपील की लेकिन अंपायर ने उसे नकार दिया। बुमराह की दूसरी गेंद जो ऑफ स्टंप के बाहर जा रही थी मंजूर ने पीछा किया। भाग्यशाली रहे कि गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा नहीं लिया। अगली दो गेंदों से कोई रन नहीं आया। बुमराह लगातार मंजूर पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर भी कोई रन नहीं। इस तरह बुमराह का मेडेन ओवर समाप्त।
लाइव स्कोर पाकिस्तान 5/1, 1 ओवर। बल्लेबाजी: खुर्रम मंजूर 1(2), शारजील खान 0(0)। पाकिस्तान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। पहला ओवर भारत की ओर से आशीष नेहरा फेंकेंगे। पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ। नेहरा की पहली गेंद जो फुल ऑफ स्टंप पर थी उस पर कोई कोई रन नहीं बना। लेकिन दूसरी ही गेंद पर हफीज ने झन्नाटेदार चौका मार दिया। तीसरी गेंद खाली गई और कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर नेहरा ने हफीज को आउट कर दिया। नेहरा की बेहतरीन शुरुआत। अगले बल्लेबाज खुर्रम मंजूर क्रीज पर। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर मंजूर ने एक रन लिया।
हफीज c धोनी b नेहरा 4(4)
पाकिस्तान ने अपनी टीम में चार तेज गेंदबाजों को जगह दी है। ऐसे में वह अपनी पेस बैटरी से भारतीय बल्लेबाजी की धार को कुंद करने की योजना को लेकर मैच में उतरेंगे। खैर पहले उन्हें भारतीय गेंदबाजों से निपटना होगा।
पाकिस्तान (अंतिम एकादश): खुर्रम मंजूर, शारजील खान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), उमर अकमल, शाहिद अफरीदी(कप्तान), वहाब रियाज, मोहम्मद समी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफान।
भारतीय टीम में एकमात्र परिवर्तन किया गया है। शिखर धवन की जगह पर अजिंक्य रहाणे टीम में शामिल किए गए हैं। धोनी ने बताया कि धवन आज थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे।
भारत (अंतिम एकादश): अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह।
टॉस अपडेट: भारत ने टॉस जीता पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला
पिच रिपोर्ट: इस मैच में पिच पहले मैचों की अपेक्षा कम हरी भरी है। पिच को देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं। यह एक बार फिर से एक बेहतरीन पिच है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में इसी पिच पर बल्लेबाजी की थी। पिच में घास कम है। इस तरह से जो टीम पहले गेंदबाजी करेगी उसके के लिए यह पिच ज्यादा बेहतर साबित होगी। क्योंकि रात में ओस गेंदबाजों को दूसरी पारी में परेशान कर सकती है।
Less greener than what we’ve seen in the past in #mirpur Pakistan won’t mind this… #IndvsPak #AsiaCupT20 pic.twitter.com/FUPaym6mys
— Aakash Chopra (@cricketaakash) February 27, 2016
पाकिस्तान की वर्तमान गेंदबाजी यूनिट को देखते हुए वे तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेल सकते हैं जिनमें सबसे ज्यादा मौके वहाब रियाज, इरफान खान और आमिर के नजर आते हैं। वहीं पीएसएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी को बाहर बैठना पड़ सकता है। ये गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को एक सोची समझी रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा। पाकिस्तान टीम ने इस टूर्नामेंट में दो नए खिलाड़ियों शारजील खान और मोहम्मद नवाज को पीएसएल में उनके बेहतरीन के कारण टीम में जगह दी है। इनके प्रदर्शन को देखते हुए इन्हें अंतिम एकादश में जगह दी जा सकती है। वहीं भारतीय टीम को देखकर ऐसा कहना कतई मुमकिन नहीं है कि वे बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली टीम में कोई परिवर्तन करेंगे। हां अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो उसकी जगह कोई नया खिलाड़ी टीम में शामिल किया जा सकता है।
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस संदेह के घेरे में है। उन्होंने कल के प्रेक्टिश सत्र में भाग नहीं लिया था और इस संबंध में कारण दिया गया था कि वह थोड़ा आराम करना चाहते हैं। पिछले कुछ दिनों से धोनी की कमर में ऐंठन है, लेकिन पिछले मैच में वह खेलने के लिए मैदान पर उतरे थे और एक छक्का भी जमाया था। उम्मीद की जा रही है कि वह एक बार फिर से भारतीय टीम के साथ मैदान पर दिखाई देंगे। पाकिस्तान के कई नए खिलाड़ियों के लिए यह पहला मौका होगा जब वे बेहद तनाव भरे मैच में खेलने उतरेंगे। इस मामले में भारतीय टीम सौभाग्यशाली हैं क्योंकि पूरी टीम में सिर्फ ऐसे दो खिलाड़ी ही हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ इसके पहले कभी मैच नहीं खेला। इसमें मामले में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की संख्या 6 है। भारत और पाकिस्तान के बीच इसके पहले मुलाकात विश्व कप 2015 में हुई थी। जहां भारतीय टीम को जीत प्राप्त हुई थी।
टीमें:
पाकिस्तान: मोहम्मद हफीज, खुर्रम मंजूर, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), उमर अकमल, शाहिद अफरीदी (कप्तान), इमाद वसीम, अनवर अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद समी, शारजील खान, खालिद लतीफ।
भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर/ कप्तान), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, पवन नेगी, भुवनेश्वर कुमार, पार्थिव पटेल।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.