Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - February 12, 2016 11:08 PM IST
नमस्कार, आदाब, गुड ईवनिंग! क्रिकेटकंट्री की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। आज भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच रांची में खेला जा रहा है। इस मैच का आंखों देखा हाल लेकर मैं जय जायसवाल आपकी खिदमत में हाज़िर हूं। दूसरे टी20 मुकाबले की हर छोटी बड़ी खबर को मैं आपतक हिंदी में पहुंचाऊगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 सीरीज में जीत के बाद आकाश में उड़ रही भारतीय टीम को श्रीलंका ने पहले टी20 मुकाबले में जमीन पर ला पटका। भारतीय टीम इस हार को चेतवानी के रूप में लेते हुए प्रेक्टिस सेशन में खूब पसीना बहाया है। भारतीय टीम दूसरे टी20 में हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी क्योंकि हार कि स्थिति में भारतीय टीम ना सिर्फ सीरीज गंवाएगी बल्कि उसको टी20 की नंबर एक टीम का ताज भी गंवाना पड़ेगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। ALSO READ: भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 का फुल स्कोरकार्ड
भारतीय टीम सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 14 फरवरी को यानी प्यार के पर्व के दिन विशाखापट्टनम में खेलेगी। दोनों टीम इस मुकाबले के लिए पूरा जोर लगाएगी। लेकिन बाजी दोनों में किसी एक के हाथ लगेगी। अभी अपने दोस्त जय जायसवाल को इजाजत दीजिए। तीसरे मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट लेकर मैं एक बार फिर से आपके पास आउंगा तब तक के लिए गुड बाय, शुभ रात्रि।
शिखर धवन मैन ऑफ द मैच।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को विस्फोटक शुरूआत देते हुए शानदार अर्धशतक जमाने वाले शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। धवन ने सिर्फ 25 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली।
भारत ने श्रीलंका को 69 रनों से हराया।
इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर आ गई है। भारत ने इस मैच में श्रीलंकाई टीम को अपनी ताकत का एहसास कराते हुए खेल के हर विभाग में पीछे छोड़ा। भारत ने श्रीलंका को 69 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए बताया कि यूही भारतीय टीम टी20 की नंंबर एक टीम नहीं है। भारत के लिए अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। जबकि नेहरा, जडेजा और बुमराह को दो-दो सफलताए हाथ लगी। बल्लेबाजी में भारत के लिए शिखर धवन ने शानदार अर्धशतक जमाया तो रोहित ने 43 और रैना ने 30 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली। पांड्या ने भी अच्छे हाथ दिखाते हुए 12 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली।
लाइव स्कोर श्रीलंका 127/9, 20 ओवर। बल्लेबाजी: सिरिवर्धना 26(18), कसून राजिथा 2(3)।भारत 196/6: बुमराह की पहली तीन गेंदों पर दोनों ने 1-1 रन लिये। अंतिम तीन गेंदों पर राजिथा कोई रन नहीं बना।
लाइव स्कोर श्रीलंका 124/9, 19 ओवर। बल्लेबाजी: सिरिवर्धना 26(18), कसून राजिथा 2(3)।भारत 196/6:पांड्या की पहली गेंद पर सिरिवर्धना ने 1 रन लेकर छोर बदला। राजिथा ने दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक बदला। सिरिवर्धना भी अब हार मान चुके हैं। एक-एक रन लेकर ओवर बिता रहे हैं। इस ओवर में 5 रन बने।
लाइव स्कोर श्रीलंका 119/9, 18 ओवर। बल्लेबाजी: सिरिवर्धना 23(15), कसून राजिथा 0(0)।भारत 196/6: बुमराह ने तीसरी गेंद पर सेनानायके को विकेट के सामने पकड़ लिया। सेनानायके एलबीडब्लू बो. बुमराह 0(2)। चमीरा बल्लेबाजी करने आए हैं। चमीरा ने दो गेंद सावधानी के साथ खेली लेकिन अंतिम गेंद पर वो बोल्ड हो गए। दुष्मंथा चमीरा बो. बुमराह 0(3)।
लाइव स्कोर श्रीलंका 118/7, 17 ओवर। बल्लेबाजी: सिरिवर्धना 22(14), सेनानायके 0(0)।भारत 196/6:अश्विन अपना अंतिम ओवर लेकर आए हैं और ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होने शानका को आउट कर भारत को 6वीं सफलता दिला दी। दसून शानका कैच रैना बो. अश्विन 27(17)। सिरिवर्धना ने अगली गेंद पर 1 रन लेकर नए बल्लेबाज परेरा को मौका दिया लेकिन परेरा अश्विन के तीसरे शिकार बन बैठे। थिसारा परेरा कैच रहाणे बो. अश्विन 0(1)।
लाइव स्कोर श्रीलंका 115/5, 16 ओवर। बल्लेबाजी: सिरिवर्धना 19(10), दसून शानका 27(17)।भारत 196/6: जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। शानका ने दूसरी गेंद पर 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर सिरिवर्धना ने शानदार चौका जमाया। अगली गेंद बुमराह ने वाइड डाली। चौथी गेंद पर सिरिवर्धना ने 1 रन लेकर छोर बदला। पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर शानका ने शानदार छक्का जड़ते हुए ओवर से कुल 13 रन ले लिये।
लाइव स्कोर श्रीलंका 102/5, 15 ओवर। बल्लेबाजी: सिरिवर्धना 14(8), दसून शानका 20(13)।भारत 196/6: पिछले ओवर में सिरिवर्धने ने छक्का लगाया तो इस ओवर में शानका ने रैना की दूसरी और पांचवी गेंद पर छक्का जमाया। इस ओवर में कुल 16 रन बने। श्रीलंका को जीत के लिए 30 गेंदों पर 95 रनों की दरकार।
लाइव स्कोर श्रीलंका 86/5, 14 ओवर। बल्लेबाजी: सिरिवर्धना 12(6), दसून शानका 6(9)।भारत 196/6: सिरिवर्धना ने जडेजा की पहली ही गेंद पर बड़ा छक्का लगाया। अगली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक शानका को दिया। शानका ने भी तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। चौथी गेंद पर सिरिवर्धना ने 1 रन लिया तो पांचवी गेंद पर शानका ने 2 रन चुराये। इस ओवर में कुल 11 रन बने।
लाइव स्कोर श्रीलंका 75/5, 13 ओवर। बल्लेबाजी: सिरिवर्धना 4(3), दसून शानका 3(6)।भारत 196/6: सुरेश रैना को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। रैना ने अपने पहले ओवर में 6 रन दिये।
लाइव स्कोर श्रीलंका 69/5, 12 ओवर। बल्लेबाजी: सिरिवर्धना 0(0), दसून शानका 1(3)।भारत 196/6: पहली गेंद पर 1 रन देने के बाद दूसरी गेंद पर जडेजा ने कपूगेदरा को आउट कर श्रीलंका को चौथा झटका दे दिया। कपूगेदरा कैच पांड्या बो. जडेजा 32(27)। अगली ही गेंद पर जडेजा ने चंडीमल को भी धोनी के हाथों कैच आउट करा कर श्रीलंकाई उम्मीद खत्म कर दी। दिनेश चंडीमल स्टंप धोनी बो. जडेजा 31(30)। शानका नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आए हैं।
लाइव स्कोर श्रीलंका 67/3, 11 ओवर। बल्लेबाजी: कपूगेदरा 32(26), दिनेश चंडीमल 30(28)।भारत 196/6: युवराज की पहली तीन गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने 1-1 रन लिये। चौथी गेंद पर चंडीमल ने चौका जड़ा। पांचवी गेंद पर 1 रन के साथ चंडीमल ने छोर बदला। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना।
लाइव स्कोर श्रीलंका 59/3, 10 ओवर। बल्लेबाजी: कपूगेदरा 30(23), दिनेश चंडीमल 24(25)।भारत 196/6: जडेजा की पहली गेंद पर चंडीमल ने 2 रन लेने के बाद दूसरी गेंद पर 1 रन लिया। कपूगेदरा ने चौथी गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। अंतिम दो गेंदों पर दोनों ने 1-1 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 60 गेंदों में 138 रनों की जरूरत।
लाइव स्कोर श्रीलंका 53/3, 9 ओवर। बल्लेबाजी: कपूगेदरा 28(20), दिनेश चंडीमल 20(22)।भारत 196/6: युवराज की पहली ही गेंद पर कपूगेदरा ने छक्का लगाने के बाद अगली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक चंडीमल को दे दिया। चौथी गेंद पर चंडीमल ने 1 रन लिया। इस ओवर में कुल 8 रन आए।
लाइव स्कोर श्रीलंका 45/3, 8 ओवर। बल्लेबाजी: कपूगेदरा 21(16), दिनेश चंडीमल 19(20)।भारत 196/6: जडेजा गेंदबाजी के लिए आए हैं। जडेजा की पहली गेंद पर कपूगेदरा ने 1 रन लेकर छोर बदला। अगली 3 गेंदों पर दोनों ने 1-1 रन लिये। पांचवी गेंद पर जडेजा ने कोई रन बनानेका मौका नहीं दिया लेकिन अंतिम गेंद पर कपूगेदरा ने 1 रन लेकर टीम का स्कोर 45 पहुंचा दिया।
लाइव स्कोर श्रीलंका 40/3, 7 ओवर। बल्लेबाजी: कपूगेदरा 18(12), दिनेश चंडीमल 17(18)।भारत 196/6: युवराज सिंह को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। पहली गेंद पर कपूगेदरा ने 1 रन लेकर स्ट्राइक कप्तान को दिया। तीसरी गेंद पर चंडीमल ने 1 रन के साथ छोर बदला। इस ओवर में कुल 3 रन बने।
लाइव स्कोर श्रीलंका 37/3, 6 ओवर। बल्लेबाजी: कपूगेदरा 16(10), दिनेश चंडीमल 16(14)।भारत 196/6: दोनोें बल्लेबाजों ने इस ओवर में 12 रन बटोरे। कपूगेदरा ने ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर 2 लगातार चौके जमाए।
लाइव स्कोर श्रीलंका 25/3, 5 ओवर। बल्लेबाजी: कपूगेदरा 7(7), दिनेश चंडीमल 13(11)।भारत 196/6: श्रीलंकाई बल्लेबाज अश्विन को बहुत संभल कर खेल रहे हैं। इसका फायदा उठाते हुए अश्विन ने एक और किफायती ओवर निकाला। इस ओवर में अश्विन ने सिर्फ 4 रन दिये।
लाइव स्कोर श्रीलंका 21/3, 4 ओवर। बल्लेबाजी: कपूगेदरा 5(4), दिनेश चंडीमल 11(8)।भारत 196/6: नेहरा ने भारत को तीसरी सफलता दिला दी। नेहरा ने दूसरी गेंद पर गुनाथिलिका को धोनी के हाथों कैच आउट करा दिया। दनुष्का गुनाथिलिका कैच धोनी बो. नेहरा 2(7)। लेकिन नए बल्लेबाज कपूगेदरा ने आक्रामक रूख अपनाते हुए नेहरा की पांचवी गेंद पर चौका जमा दिया। इस ओवर में कुल 8 रन आए।
लाइव स्कोर श्रीलंका 13/2, 3 ओवर। बल्लेबाजी: गुनाथिलिका 2(6), दिनेश चंडीमल 8(7)।भारत 196/6: अश्विन ने इस ओवर में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिये।
लाइव स्कोर श्रीलंका 9/2, 2 ओवर। बल्लेबाजी: गुनाथिलिका 0(2), दिनेश चंडीमल 6(5)।भारत 196/6: नेहरा ने भी आते ही श्रीलंका को एक झटका दे दिया। नेहरा ने पहली ही गेंद पर प्रसन्ना को युवराज के हाथों कैच करा दिया।सिकेगु प्रसन्ना कैच युवराज बो. नेहरा 1(4)। कप्तान चंडीमल सिकेगु के आउट होने के बाद क्रीज पर आए है। चंडीमल ने पांचवी गेंद पर 2रन लेने के बाद अंतिम गेंद पर चौका जड़ दिया। इस ओवर में कुल 6 रन आए।
लाइव स्कोर श्रीलंका 3/1, 1 ओवर। बल्लेबाजी: दनुष्का गुनाथिलिका 0(2), सिकेगु प्रसन्ना 1(3)। भारत 196/6: भारत के लिए रविचन्द्रन अश्विन गेेंदबाजी की शुरूआत करेंगे। अश्विन ने पहली दो गेंदें वाइड डाली। लेकिन अगली ही गेंद पर अश्विन ने दिलशान को स्टंप आउट करा कर भारत को पहली सफलता दिला दी। तिलकरत्ने दिलशान स्टंप धोनी बो. अश्विन 0(1)। सिकेगु प्रसन्ना आए हैं नये बल्लेबाज। इस ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अश्विन को सावधानी के साथ खेला।
भारतीय टीम 200 के पार जा सकती थी लेकिन परेरा की हैट्रिक ने भारत को ऐसा करने से रोक दिया। लेकिन इस विकेट पर ये स्कोर भी काफी अच्छा है। कुल मिलाकर भारतीय बल्लेबाजों ने अपना काम कर दिया अब गेंदबाजों की बारी है।
श्रीलंका को जीत के लिए 197 रन बनाने होंगे। तो दिलशान और चंडीमल के ऊपर बड़ी पारी खेलने का दबाव होगा। श्रीलंका को विकेट बचाते हुए तेजी से रन बनाने होंगे।
लाइव स्कोर भारत 196/6, 20 ओवर। बल्लेबाजी: महेन्द्र सिंह धोनी 9(5), रविन्द्र जडेजा 1(1): भारत ने 19वें ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर तीन विकेट गंवा दिये। चमीरा पारी का अंतिम ओवर लेकर आए है। पहली गेंद पर धोनी ने 1 रन लिया दूसरी गेंद पर जडेजा का कैच छूटा लेकिन जडेजा ने 1 रन भाग लिया। तीसरी गेंद पर धोनी कोई रन नहीं ले सके। चौथी गेेंद पर धोनी ने 2 रन लिया। अंतिम गेंद पर धोनी ने चौका जमाते हुए भारत का स्कोर 196 पहुंचा दिया। अंतिम ओवर में 10 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 186/6, 19 ओवर। बल्लेबाजी: महेन्द्र सिंह धोनी 0(0), रविन्द्र जडेजा 0(0): 12 गेंदें और बाकि हैं भारतीय बल्लेबाज इन 12 गेंदों पर कितने रन बना पाते हैं ये देखने वाली बात होगी। थिसारा परेरा अपना तीसरा ओवर करने आए हैं। परेरा की पहली गेंद पर रैना ने 1 रन लेकर स्ट्राइक पांड्या को दे दिया। अगली 2 गेंद परेरा ने वाइड डाली दूसरी वाइड के बीच पांड्या ने 1 रन भाग लिया। अगली गेंद पर रैना ने 1 रन लेकर स्ट्राइक पांड्या को दे दिया। तीसरी गेंद पर पांड्या ने 2 रन लिये। परेरा ने एक और वाइड गेंद डाली। चौथी गेंद पर परेरा ने पांड्या को आउट करा कर भारत को चौथा झटका दिया। हार्दिक पांड्या कैच गुनाथिलिका बो. परेरा 27(12)। पांचवी गेंद पर परेरा ने रैना को भी कैच आउट करा दिया। सुरेश रैना कैच चमीरा बो. परेरा 30(19)। हैट्रिक पर खड़े परेरा ने युवराज को भी पवेलियन भेज कर अपना हैट्रिक पूर किया। युवराज सिंह कैच सेनानायके बो. परेरा 0(1)।
लाइव स्कोर भारत 179/3, 18 ओवर। बल्लेबाजी: हार्दिक पांड्या 25(10), सुरेश रैना 28(16): रैना ने अपना हाथ दिखाते हुए चमीरा की पहली दो गेंदों पर चौका जमाया। पहली दो गेंदों पर चौका खाने के बाद चमीरा ने तीसरी गेंद वाइड फेंकी। तीसरी गेंद पर रैना ने एक बार फिर डीप मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। चौथी गेंद पर चमीरा ने यार्कर गेंद डाली रैना ने उसको वही दबा दिया। लेकिन पांचवी गेंद पर फिर से चौका जमाते हुए ओवर का चौथा चौका लगाया। अंतिम गेंद पर 1 रन लेने के साथ रैना ने इस ओवर से 18 रन ले लिये।
लाइव स्कोर भारत 161/3, 17 ओवर। बल्लेबाजी: हार्दिक पांड्या 25(10), सुरेश रैना 11(10): पांड्या ने विस्फोटक अंदाज अपनाते हुए सेनानायके की पहली दो गेंदों पर 2 बड़े छक्के लगाये। तीसरी गेंद पर पांड्या ने 1 रन लेकर स्ट्राइक रैना को दे दिया। रैना ने 1 रन के साथ छोर बदला। पांचवी गेंद पर पांड्या ने फिर से 1 रन लिया। अंतिम गेंद पर रैना ने 1 रन लेकर ओवर से कुल 16 रन बटोर लिये।
लाइव स्कोर भारत 145/3, 16 ओवर। बल्लेबाजी: हार्दिक पांड्या 11(6), सुरेश रैना 9(8): पांड्या ने राजिथा की पहली ही गेंद पर चौका जड़ाने के बाद अगली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक रैना को दे दिया। रैना ने 1 रन लेकर छोर बदला। चौथी गेंद को पांड्या स्वीपर कवर में खेलकर 2 रन पूरे किये। पांचवी गेंद पर 1 रन के साथ पांड्या ने स्ट्राइक रैना को दे दिया। रैना ने अंतिम गेंद पर शानदार चौका जमाते हुए ओवर से कुल 14 रन बटोर लिये।
लाइव स्कोर भारत 131/3, 15 ओवर। बल्लेबाजी: हार्दिक पांड्या 3(3), सुरेश रैना 4(6): सेनानायके ने रहाणे को आउट कर भारत को तीसरा झटका दे दिया। अजिंक्य रहाणे कैच दिलशान बो. सेनानायके 25(21)। हार्दिक पांड्या को ऊपर भेजा गया है। पांड्या ने पांचवी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 127/2, 14 ओवर। बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 25(19), सुरेश रैना 3(4): श्रीलंका को पहली सफलता दिलाने वाले चमीरा ने अपने दूसरे ओवर में भी भारतीय टीम को दूसरा झटका दिया। चमीरा ने पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को आउट कर दिया। रोहित शर्मा कैच एंड बो. 43(35)। सुरेश रैना रोहित की जगह बल्लेबाजी के लिए आए हैं। रैना ने पहली ही गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। रहाणे ने अगली गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। चौथी और पांचवी गेंद पर रैना ने कोई रन नहीं लिया। लेकिन अंतिम गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेल कर 2 रन लिये।
लाइव स्कोर भारत 122/1, 13 ओवर। बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 24(18), रोहित शर्मा 43(35): पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले दसून शानका अपना पहला ओवर लेकर आए हैं।दोनों ने दूसरी और तीसरी गेंद पर 1-1 रन लिया। लेकिन चौथी और पांचवी गेंद पर रहाणे ने हाथ दिखाते हुए दो लगातार चौके जड़े। इस ओवर में कुल 12 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 110/1, 12 ओवर। बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 13(13), रोहित शर्मा 42(34): प्रसन्ना कोटे का तीसरा ओवर लेकर आए हैं। पहली चार गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने 1-1 रन लिये। लेकिन अंतिम गेंद पर रोहित शानदार छक्का जमाते हुए ओवर से कुल 10 रन बटोर लिये।
लाइव स्कोर भारत 100/1, 11 ओवर। बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 11(11), रोहित शर्मा 34(30): कसून राजिथा को एक बार फिर से गेंदबाजी करने लाया गया है। राजिथा पिछले 2 ओवर में 24 रन देकर महंगे साबित हुए है। रहाणे ने राजिथा की दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक रोहित को दे दिया। रोहित ने तीसरी गेंद को थर्डमैन की दिशा में खेलकर 2 रन पूरे किये। चौथी गेंद पर रोहित ने 1 रन लिया। पांचवी गेंद राजिथा ने वाइड डाली और भारत को एक रन बोनस के रूप में मिला। अंतिम गेंद पर रोहित ने एक रन लेकर टीम का स्कोर 100 पहुंचाया। इस ओवर में कुल 7 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 93/1, 10 ओवर। बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 9(8), रोहित शर्मा 30 (27): सिकेगू प्रसन्ना ने लगातार अपने दूसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी की। इस ओवर में प्रसन्ना ने दोनों भारतीय बल्लेबाजों को बड़े शाट खेलने नहीं दिया। इस ओवर में 6 सिंगल की मदद से 6 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 87/1, 9 ओवर। बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 6(5), रोहित शर्मा 27 (24): सिरिवर्धना को गेंदबाजी के लिए लगाया है। चंडीमल अपने गेंदबाजों को छोटे-छोटे स्पेल करा रहे हैं। सिरिवर्धना ने पहली चार गेंदों पर सिर्फ 3 रन दिये लेकिन चौथी गेंद पर रहाणे ने चौका जड़कर ओवर का कोटा पूरा कर दिया। इस ओवर में कुल 7 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 80/1, 8 ओवर। बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 2(3), रोहित शर्मा 25 (20): सिकेगू प्रसन्ना को गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया गया है। प्रसन्ना ने भारतीय टीम पर बने दबाव का फायदा उठाया और इस ओवर में सिर्फ 5 रन दिये।
लाइव स्कोर भारत 75/1, 7 ओवर। बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 0(0), रोहित शर्मा 22 (17): चमीरा को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। रोहित ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक धवन को दे दिया। धवन ने दूसरी गेंद को थर्डमैन की दिशा में खेलकर दो रन भागकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अगली गेंद पर धवन ने 1 रन के साथ स्ट्राइक रोहित को दे दिया। चमीरा ने अंतिम गेंद पर धवन को आउट कर श्रीलंका को मनचाही सफलता दिला दी। शिखर धवन कैच चंडीमल बो. चमीरा 51(25)। देर बाद श्रीलंका के लिए अच्छा ओवर। इस ओवर में चमीरा ने 1 विकेट समेत सिर्फ 5 रन दिये।
लाइव स्कोर भारत 70/0, 6 ओवर। बल्लेबाजी: शिखर धवन 48 (21), रोहित शर्मा 20 (15): थिसारा परेरा को एक बार फिर से गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। परेरा की पहली गेंद पर रोहित ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर धवन ने भी 1 रन लेकर छोर बदला। धवन ने एक बार फिर अंतिम दो गेंदों को सीमारेखा के बाहर भेजा। इस ओवर में 2 चौके समेत दोनों बल्लेबाजों ने 15 रन बटोरे।
लाइव स्कोर भारत 55/0, 5 ओवर। बल्लेबाजी: शिखर धवन 37 (17), रोहित शर्मा 18 (13): सेनानायके की पहली गेंद पर 1 रन लेकर रोहित ने धवन को स्ट्राइक दे दिया। धवन रौद्र रूप में नजर आ रहे हैं। धवन ने सेनानायके को भी दो लगातार चौके जड़ते हुए ओवर से कुल 11 रन ले लिये।
लाइव स्कोर भारत 44/0, 4 ओवर। बल्लेबाजी: शिखर धवन 28 (13), रोहित शर्मा 16 (11): राजिथा को दूसरे छोर से गेंदबाजी करने बुलाया गया है। रोहित ने इस बार भी राजिथा की पहली गेंद पर चौका जमाने के बाद अगली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक धवन को दे दिया। धवन ने भी राजिथा की चौथी, पांचवी और छठीं गेंद पर लगातार तीन चौका जड़ते हुए उन्हे ये बता दिया है कि इस मैच में वो उनके निशाने पर हैं। इस ओवर में कुल 17 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 27/0, 3 ओवर। बल्लेबाजी: शिखर धवन 16 (9), रोहित शर्मा 11 (9): पिछले मैच में फ्लॉप रही भारतीय बल्लेबाजी आज रंग में नजर आ रही है। धवन ने तीसरा ओवर करने आए सेनानायके की चौथी गेंद पर एक और छक्का जमाया। इस ओवर से कुल 9 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 18/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: शिखर धवन 9 (5), रोहित शर्मा 9 (7): थिसारा परेरा दूसरे छोर से गेंदबाजी करने आए हैं। रोहित शर्मा ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला और स्ट्राइक धवन को दे दिया। धवन ने दूसरी गेंद पर दो रन लेकर अपना खाता खोला। तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर धवन ने छोर बदला। चौथी गेंद को रोहित ने रक्षांत्मक अंदाज में खेला। पांचवी गेंद पर रोहित ने 1 रन लेकर स्ट्राइक धवन को दे दिया। धवन ने अंतिम गेंद पर शानदार छक्का जमाते हुए ओवर से कुल 11 रन बटोर लिये।
लाइव स्कोर भारत 7/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: शिखर धवन 0 (2), रोहित शर्मा 7 (4): श्रीलंका के लिए कसून राजिथा गेंदबाजी की शुरूआत करेंगे जबकि रोहित शर्मा पहली गेेंद का सामना करेंगे। रोहित शर्मा ने कसून राजिथा की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरी गेंद पर रोहित ने दो रन लिया। तीसरी गेंद पर रोहित ने रक्षात्मक शॉट खेला। राजिथा और रोहित के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। चौथी गेंद पर 1 रन लेकर रोहित ने स्ट्राइक धवन को दे दिया। धवने ने दोनों गेंदें रक्षात्मक अंदाज में खेली।
टॉस अपडेटः श्रीलंका ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला
दोनों टीमों की अंतिम एकादश इस प्रकार है-
भारतः रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा,
श्रीलंकाः तिलकरत्ने दिलशान, दंशुका गुनाथिलिका, दिनेश चंडीमल(कप्तान), चामरा कपूगेदर, मिलिंदा सीरीवर्धना, कसून राजिथा, सिकेगु प्रसन्ना, थिसारा परेरा, सचित्रा सेनानायके, दसून शानका, दुष्मंथा चमीरा
विराट की गैरमौजूदगी में भारतीय बल्लेबाजी जिस तरह से पहले हाथ खड़े किये ये कप्तान धोनी के लिए चिंता का विषय है। भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर धोनी की इस चिंता को दूर करने का प्रयास करेंगे। रोहित शर्मा पारी को अच्छी शुरूआत देने का प्रयास करेंगे तो धवन विकेट फेंकने की अपनी आदत को दूर करने की कोशिश करेंगे। पहले मैच में रैना ने शुरूआत अच्छी की लेकिन विकेट गंवा बैठे वो इस मैच में बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे।
युवराज के बल्ले से भी दोनों दौरे पर बड़ी पारी नहीं निकल सकी है। युवराज सिंह के फैंस उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद करेंगे। धोनी के बल्ले से रन ना निकलना भारतीय टीम की चिंता का विषय है। पिछले मैच में गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन लक्ष्य छोटा होने के कारण वो डिफेंड नहीं कर पाए थे। दूसरे टी20 में भारत को जीत दिलाने के लिए भारतीय गेंदबाजों को भी पूरा जोर लगाना होगा।
पहला टी20 जीत कर श्रीलंकाई टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और वो अपने जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी। पहले मैच में श्रीलंकन जीत के हीरो रहे कसून राजिथा और दसून शानका से टीम को एक बार फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दिलशान की वापसी से टीम की बल्लेबाजी भी मजबूत होगी। श्रीलंका अगर यह मैच जीत लेती है तो सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा साथ ही वो नई नंबर 1 टी20 टीम बन जाएगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः
भारतः रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, मनीष पांडे, पवन नेगी, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार।
श्रीलंकाः दिनेश चंडीमल(कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, निरोशन डिकवेला, तिलकरत्ने दिलशान, मिलिंदा सीरीवर्धना, असेला गुनारत्ने, दंशुका गुनाथिलिका, चामरा कपूगेदर, थिसारा परेरा, बिनुरा फर्नांडो, सिकेगु प्रसन्ना, दिलहारा फर्नांडो, कसून राजिथा, सचित्रा सेनानायके, दसून शानका जेफ्री वांडरसे। ALSO READ: भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 का फुल स्कोरकार्ड
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.