Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - February 14, 2016 10:14 PM IST
नमस्कार दोस्तों, क्रिकेटकंट्री की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। आज भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है और जैसा कि मैंने आपसे वादा किया था इस मैच का आंखों देखा हाल लेकर मैं जय जायसवाल आपकी खिदमत में हाज़िर हूं। मैं आपको मैच से जुड़ी हर खबर हर अपडेट आपतक हिंदी में पहुंचाऊंगा। श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में हथियार डालने के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने दूसरे टी20 मुकाबले में वापसी करते हुए टीम को जीत दिलाई। भारतीय टीम सीरीज में पिछड़ने के बाद सीरीज में अब बराबरी कर चुकी है। अब तीसरे टी20 में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करना ही भारतीय टीम का पहला लक्ष्य होगा। लेकिन श्रीलंकाई टीम भी तीसरे मैच में जीत हासिल कर जीत हासिल कर खिताब अपने नाम करना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। ALSO READ: भारत बनाम श्रीलंका के तीसरे टी20 का फुल स्कोरकार्ड
मैन ऑफ द मैच- रविचन्द्रन अश्विन
मैन ऑफ द सीरीज- रविचन्द्रन अश्विन
भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया।
भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत लिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम टी20 क्रिकेट में नंबर 1 टीम का अपना खिताब बचाने में कामयाब रही। इस मैच में अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए।
लाइव स्कोर भारत 84/1, 13.5 ओवर। अजिंक्य रहाणे 22(24),शिखर धवन 46(46)।श्रीलंका 82/10। गुनारत्ने की पहली गेंद पर रहाणे ने दो रन लेने के बाद दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक धवन को दे दिया। धवन ने तीसरी गेंद पर 2 रन लिया। चौथी गेंद पर धवन ने शानदार छक्का जड़कर भारत को लक्ष्य के बहुत करीब पहुंचा दिया। अगली गेंद पर चौका जड़ने के साथ धवन ने भारत को जीत दिला दिया।
लाइव स्कोर भारत 69/1, 13 ओवर। अजिंक्य रहाणे 19(22), शिखर धवन 34(43)।श्रीलंका 82/10। दिलशान गेंदबाजी करने आए हैं। पहली गेदं पर धवन ने 1 रन के साथ छोर बदला। दूसरी गेंद पर रहाणे ने भी 1 रन लिया। अंतिम दो गेंदों पर दोनों ने एक-एक रन लिया। इस ओवर में कुल 4 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 65/1, 12 ओवर। बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 17(20), शिखर धवन 32(39)।श्रीलंका 82/10। गुनारत्ने अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। धवन ने दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। चौथी गेंद पर रहाणे ने 1 रन लिया। अंतिम गेंद पर धवन ने 1 रन लेकर ओवर से तीन रन बटोरे।
लाइव स्कोर भारत 62/1, 11 ओवर। बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 16(18), शिखर धवन 30(35)।श्रीलंका 82/10। सेनानायके पारी का ग्यारहवां ओवर लेकर आए हैं। पहली गेंद पर रहाणे ने 1 रन लिया। धवन ने तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। रहाणे ने चौथी गेेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक धवन को दे दिया। धवन ने अंतिम गेंद पर 1 रन लेकर इस ओवर से कुल 4 रन ले लिये।
लाइव स्कोर भारत 58/1, 10 ओवर। अजिंक्य रहाणे 14(16), शिखर धवन 28(31)।श्रीलंका 82/10। गुनारत्ने गेंदबीज करने आए हैं। इस ओवर में कुल 4 रन बने। दोनों ने 1-1 रन बनाने का सिलसिला जारी रखा।
लाइव स्कोर भारत 54/1, 9 ओवर। अजिंक्य रहाणे 12(12), शिखर धवन 26(29)।श्रीलंका 82/10। सिरवर्धना को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। धवन ने तीसरी गेंद पर चौका जड़ने के बाद अगली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक रहाणे को दे दिया। रहाणे ने 1 रन लेकर छोर बदला। अंतिम गेंद पर धवन ने 1 रन लिया। इस ओवर में कुल 9 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 45/1, 8 ओवर। अजिंक्य रहाणे 10(10), शिखर धवन 19(25)।श्रीलंका 82/10। चमीरा अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। रहाणे ने चमीरा की दूसरी गेंद पर 2 रन लिया। तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर रहाणे ने स्ट्राइक धवन को दे दिया। अगली गेंद पर धवन ने भी एक रन लेकर छोर बदला। रहाणे ने पांचवी गेंद पर सिंगल लेकर स्कोरबोर्ड को चालू रखा। अंतिम गेंद पर 1 रन लेकर धवन ने स्ट्राइक अपने पास रखा। इस ओवर में कुल 6 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 39/1, 7 ओवर। बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 6(6), शिखर धवन 17(23)।श्रीलंका 82/10। सीकेगु प्रसन्ना अपना पहला ओवर लेकर आए है। धवन ने दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला तो रहाणे ने तीसरी गेंद पर 1 रन के साथ स्ट्राइक धवन को लौटा दिया। इस ओवर में दोनों ने 1-1 रन लेते हुए चार रन बटोरे।
लाइव स्कोर भारत 35/1, 6 ओवर। बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 4(4), शिखर धवन 16(19)।श्रीलंका 82/10। दुष्मंथा चमीरा को गेंदबाजी पर लगाया गया है। रोहित ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर चमीरा का स्वागत किया। लेकिन अगली गेंद पर चमीरा ने रोहित को आउट कर भारत को पहला झटका दे दिया। रोहित शर्मा एलबीडब्लू चमीरा 13(13)। रहाणे क्रीज पर आए हैं। रहाणे ने चौथी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। पांचवी गेंद पर चौका जड़ते हुए रहाणे ने अपने इरादे जता दिये। इस ओवर में कुल 10 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 25/0, 5 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 9(11), शिखर धवन 16(19)।श्रीलंका 82/10। सेनानायके कोई असर नहीं डाल पाए हैं। पहली गेंद पर धवन ने एक रन लेकर स्ट्राइक रोहित को दिया। रोहित ने दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ने के बाद अगली गेंद पर 1 रन लिया। अंतिम तीन गेंदों को धवन ने सुरक्षात्मक ढंग से खेला। इस ओवर में कुल 8 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 17/0, 4 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 2(9), शिखर धवन 15(15)।श्रीलंका 82/10। फर्नांडो ने इस ओवर में पहली तीन गेंदों पर धवन को बांधे रखा। लेकिन चौथी गेंद पर धवन ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर धवन ने एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा। भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में खुशी का माहौल। इस ओवर में कुल 5 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 12/0, 3 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 2(9), शिखर धवन 10(9)।श्रीलंका 82/10। सेनानायके के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर धवन ने फिर से झन्नाटेदार शाट लगाते हुए चौका जड़ा। अगली गेंद पर 1 रन लेकर धवन ने छोर बदला। अगली तीन गेंदों पर रोहित ने कोई रन नहीं लिया। इस ओवर में कुल 5 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 7/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 2(6), शिखर धवन 5(6)।श्रीलंका 82/10। दिलहारा फर्नांडों दूसरा ओवर लेकर आए हैं। धवन के साथ उनकी भिड़ंत रोमांचक रहेगी। धवन की शार्ट पिच गेंदों की कमजोरी का फायदा फर्नांडो उठा सकते है। फर्नांडो की पहली तीन गेंंदों पर रोहित ने कोई रन नहीं लिया। चौथी गेंद पर 1 रन लेकर रोहित ने स्ट्राइक धवन को दे दिया। धवन ने पांचवी गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर 1 रन चुरा लिया। अंतिम गेंद पर रोहित ने कोई रन नहीं लिया।
लाइव स्कोर भारत 5/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 1(1), शिखर धवन 4(5)।श्रीलंका 82/10। रोहित शर्मा भारतीय पारी की पहली गेंद खेलेेंगे जबकि चंडीमल मे सेनानायके को पहला ओवर दिया है। सेनानायके की पहली गेंद पर रोहित ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला। पहली तीन गेंदों पर शांत रहे धवन ने ओवर की पांचवी गेंद पर शानदार चौका जड़ते हुए अपना खाता खोला। इस ओवर में कुल 5 रन बने।
भारतीय गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया है अब भारतीय बल्लेबाजों की बारी है। भारतीय टीम को इस लक्ष्य का पीछा करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए क्योंकि भारतीय टॉप आर्डर फॉर्म में हैं। ऐसे में ये टारगेट काफी छोटा जान पड़ता है।
भारत को जीत के लिए 83 रनों का लक्ष्य।
भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी की पोल खोलते हुए मात्र 82 रनों पर समेट दिया। भारत के लिए अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 8 रन देकर 4 विकेट चटकाए। रैना ने दो विकेट झटके जबकि नेहरा, बुमराह और जडेजा को एक-एक सफलता हाथ लगी।
लाइव स्कोर श्रीलंका 82/10, 18 ओवर। बल्लेबाजी: , चमीरा 9(9)। श्रीलंका के पुछल्ले बल्लेबाजों का संघर्ष करते हुए बुमराह ने ओवर में आखिरी सफलता दिला दी। बुमराह ने छठी गेंद पर फर्नांडो को बोल्ड किया।
लाइव स्कोर श्रीलंका 79/9, 17 ओवर। बल्लेबाजी: दिलहारा फर्नांडो 0(2), चमीरा 7(7)। जडेजा ने इस ओवर में 5 रन दिये। चमीरा ने चौथी गेंद पर चौका जड़ने के बाद पांचवी गेंद पर 1 रन लिया।
लाइव स्कोर श्रीलंका 74/9, 16 ओवर। बल्लेबाजी: दिलहारा फर्नांडो 0(1), चमीरा 2(2)। रैना को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। पहली गेंद पर रैना ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर रैना ने सेनानायके को धोनी के हाथों कैच करा कर भारत को 8वीं सफलता दिला दी। सेनानायके कैच धोनी बो. रैना 8(16)। चमीरा ने आते ही 1 रन लेकर खाता खोला। रैना ने परेरा को अगली गेंद पर कैच करा कर श्रीलंका को 9वां झटका दे दिया। परेरा कैच जडेजा बो. रैना 12(20)।
लाइव स्कोर श्रीलंका 71/7, 15 ओवर। बल्लेबाजी: सेनानायके 8(15), थिसारा परेरा 11(18)। बुमराह को दोबारा गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। बुमराह की पहली गेंद पर सेनानायके ने 1 रन लिया। अगली तीन गेंद पर परेरा कोई रन नहीं बना सके। पांचवी गेंद पर परेरा ने 1 रन के साथ छोर बदला। इस ओवर में 2 रन आए।
लाइव स्कोर श्रीलंका 69/7, 14 ओवर। बल्लेबाजी: सेनानायके 7(13), थिसारा परेरा 10(14)। अश्विन कोटे का अंतिम ओवर लेकर आए हैं। पहली गेंद पर सेनानायके ने 1 रन लेकर स्ट्राइक परेरा को दे दिया। परेरा ने तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। चौथी गेंद पर सेनानायके ने 1 रन और भाग लिया। अंतिम दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना।
लाइव स्कोर श्रीलंका 66/7, 13 ओवर। बल्लेबाजी: सेनानायके 5(11), थिसारा परेरा 9(10)। धोनी ने रैना को गेंद पकड़ायी है। पहली दो गेंदों पर रैना ने कोई रन नहीं दिया लेकिन तीसरी गेंद पर सेनानायके ने 2 रन भाग लिया। पांचवी गेंद पर 1 रन के साथ सेनानायके ने इस ओवर में 3 रन बनाए।
लाइव स्कोर श्रीलंका 63/7, 12 ओवर। बल्लेबाजी: सेनानायके 2(6), थिसारा परेरा 9(9)। पांड्या अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। पहली गेंद पर 1 रन लेने के बाद परेरा ने तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। चौथी गेंद पर 1 रन लेकर परेरा ने स्ट्राइक सेनानायके को दे दिया। सेनानायके ने भी 1 रन लेकर छोर बदला। इस ओवर में कुल 9 रन बने।
लाइव स्कोर श्रीलंका 54/7, 11 ओवर। बल्लेबाजी: सेनानायके 0(3), थिसारा परेरा 3(6)। जडेजा ने लंका टीम को एक और झटका दे दिया। जडेजा ने तीसरी गेंद पर शानका को आउट कर श्रीलंका की आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी। दसून शानका बो. जडेजा 19(24)।
लाइव स्कोर श्रीलंका 54/6, 10 ओवर। बल्लेबाजी: दसून शानका 19(21), थिसारा परेरा 3(6)। हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के लिए आए है। पांड्या की पहली गेंद पर परेरा ने 1 रन लिया। इस ओवर में कुल 4 रन बने।
लाइव स्कोर श्रीलंका 50/6, 9 ओवर। बल्लेबाजी: दसून शानका 17(19), थिसारा परेरा 1(2)। जडेजा ने पहली ही गेंद पर परेरा के खिलाफ जोरदार अपील की। इस ओवर में सिर्फ दो रन बने। श्रीलंका ने अपने 50 रन पूरे किये।
लाइव स्कोर श्रीलंका 48/6, 8 ओवर। बल्लेबाजी: दसून शानका 17(15), थिसारा परेरा 0(0)। युवराज सिंह गेंदबाजी करने आए है। पहली गेंद पर प्रसन्ना ने एक रन लेकर छोर बदला। शानका ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर और ये नो गेंद थी। युवराज ने दोबारा तीसरी गेंद फेंकी शानका ने इस पर भी छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर शानका ने एक रन लिया। लेकिन पांचवी गेंद पर युवराज ने प्रसन्ना को रन आउट करा दिया। सिकेगू प्रसन्ना रन आउट 9(7)।
लाइव स्कोर श्रीलंका 33/5, 7 ओवर। बल्लेबाजी: दसून शानका 4(10), सिकेगू प्रसन्ना 8(5)। जडेजा गेंदबाजी करने आए है। शानका ने जडेजा की दूसरी गेंद पर चौका जमाकर उनका स्वागत किया। लेकिन इसके बाद जडेजा ने और कोई मौका नहीं दिया। इस ओवर में जडेजा ने 4 रन दिये।
लाइव स्कोर श्रीलंका 29/5, 6 ओवर। बल्लेबाजी: दसून शानका 0(4), सिकेगू प्रसन्ना 8(5)। भारत को एक और सफलता।श्रीलंका ने अपना पांचवा विकेट भी गंवा दिया। सिरिवर्धना बो. नेहरा 4(2)। नए बल्लेबाज प्रसन्ना ने नेहरा की चौथी और छठी गेंद पर चौका जमाते हुए ओवर में 9 रन बटोर लिये।
लाइव स्कोर श्रीलंका 20/4, 5 ओवर। बल्लेबाजी: दसून शानका 0(4), मिलिंदा सिरिवर्धना 4(1)। अश्विन श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली बन चुके है। अश्विन ने दूसरी गेंद पर गुनारत्ने को भी चलता कर भारत को चौथी सफलता भी दिला दी। असेला गुनारत्ने कैच रैना बो. अश्विन 4(12)। इस ओवर में कोई रन नहीं बना।
लाइव स्कोर श्रीलंका 20/3, 4 ओवर। बल्लेबाजी: असेला गुनारत्ने 1(10), सिरिवर्धना 4(1)। इस ओवर में कुल 5 रन आए। बुमराह की अंतिम गेंद पर सिरिवर्धना ने चौका लगाया। बुमराह ने इस ओवर में अपनी पेस और सटीक लाइन का परिचय दिया।
लाइव स्कोर श्रीलंका 15/3, 3 ओवर। बल्लेबाजी: असेला गुनारत्ने 3(5), सिरिवर्धना 0(0)। अश्विन ने भारत को तीसरी सफलता दिला दी। अश्विन की पहली ही गेेंद पर चंडीमल अपना विकेट गंवा बैठे। दिनेश चंडीमल कैच पांड्या बो. अश्विन 8(9)। गुनारत्ने ने अंतिम दो गेंदों पर तीन रन बनाए। भारत ने अभी से मैच पर अपनी पकड़ बनाना शुरू कर दिया है।
लाइव स्कोर श्रीलंका 12/2, 2 ओवर। बल्लेबाजी: असेला गुनारत्ने 0(0), दिनेश चंडीमल 8(8)। भारत के लिए दूसरा ओवर नेहरा करेंगे। चंडीमल ने दो विकेट गंवाने के बाद भी नेहरा की तीसरी गेंद पर आक्रामक शाट खेलते हुए शानदार चौका जड़ा। पांचवी गेंद पर चंडीमल ने एक और चौका जड़ा। अंतिम गेंद पर चंडीमल ने एक रन लेगबाई के रूप में लेकर इस ओवर से कुल 9 रन ले लिये।
लाइव स्कोर श्रीलंका 3/2, 1 ओवर। बल्लेबाजी: असेला गुनारत्ने 0(0), दिनेश चंडीमल 0(2)। भारत के लिए अश्विन गेंदबाजी की शुरूआत करेंगे और उनके सामने होंगे निरोशन। निरोशन ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। दूसरी गेंद पर दिलशान ने सिंगल के जरिए खाता खोला। तीसरी गेंद पर अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिला दी। निरोशन डिकवेला स्टंप धोनी बो. अश्विन 1(2)। चंडीमल आए हैं बल्लेबाजी के लिए और पहली ही गेंद पर उनके खिलाफ बड़ी अपील लेकिन बाल बाल बचे। लेकिन अश्विन ने अंतिम गेंद पर दिलशान को एलबीडब्लू आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिला दी।
जो भी टीम इस मैच की विजेता बनेगी उसके सिर पर नंबर एक टी20 टीम का ताज आ जाएगा। दोनों टीमें ये मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगी। लेकिन देखने वाली बात होगी कि ये बाजी किसके हाथ लगती है।
टॉस अपडेटः भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला
महेन्द्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने पिछले मैच की टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया है। जबकि श्रीलंका ने अपनी अंतिम एकादश में तीन बदलाव किये हैं।
दोनों टीमों की अंतिम एकादश इस प्रकार हैं।
भारतः
रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।
श्रीलंकाः
दिनेश चंडीमल(कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, निरोशन डिकवेला, तिलकरत्ने दिलशान, मिलिंदा सीरीवर्धना, असेला गुनारत्ने, थिसारा परेरा, सिकेगु प्रसन्ना, दिलहारा फर्नांडो, सचित्रा सेनानायके, दसून शानका।
इस मैच का विजेता सीरीज पर भी अपना कब्जा जमा लेगा। दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजी ने अपनी पुरानी लय पा ली है और ये श्रीलंकाई टीम के लिए चिंता का विषय है। रोहित और शिखर ने दूसरे मैच में जिस तरह श्रीलंकाई गेंदबाजों की धुलाई की उसको देखकर चंडीमल चिंतित होंगे। रैना के बल्ले से भी रन बन रहे हैं और हार्दिक ने भी अपनी छोटी सी विस्फोटक पारी के जरिए श्रीलंकाई गेंदबाजों को आगाह कर दिया है। युवराज की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय है। युवराज सिंह के फैंस उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद करेंगे। गेंदबाजों ने इस सीरीज में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है तो धोनी फिलहाल इस तरफ से माथे पर बल नहीं डालेंगे। ALSO READ: तीसरे टी20 के लिए भारतीय टीम की संभावित अंतिम एकादश
सीरीज में बढ़त बनाने के बाद बराबरी पर आ चुकी श्रीलंकाई टीम पहले मैच जैसा परिवर्तन करना चाहेगी। पिछले मैच में पहले ओवर में ही अपना विकेट गंवाने वाले दिलशान इस मैच में पिछले मैच की कमी को पूरा करना चाहेंगे। चंडीमल और कपूगेदरा पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी। पहले मैच में श्रीलंकन जीत के हीरो रहे कसून राजिथा और दसून शानका से टीम को एक बार फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। श्रीलंका अगर यह मैच जीत लेती है तो सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा साथ ही वो नई नंबर 1 टी20 टीम बन जाएगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः
भारतः
रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, मनीष पांडे, पवन नेगी, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार।
श्रीलंकाः
दिनेश चंडीमल(कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, निरोशन डिकवेला, तिलकरत्ने दिलशान, मिलिंदा सीरीवर्धना, असेला गुनारत्ने, दंशुका गुनाथिलिका, चामरा कपूगेदर, थिसारा परेरा, बिनुरा फर्नांडो, सिकेगु प्रसन्ना, दिलहारा फर्नांडो, कसून राजिथा, सचित्रा सेनानायके, दसून शानका जेफ्री वांडरसे।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.