Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - April 13, 2016 11:49 PM IST
रोहित शर्मा की नाबाद 54 गेंदों में 84 रनों की पारी व जोस बटलर की 22 गेंदों में 41 रनों की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया। कोलकाता के द्वारा दिया गया 188 रन का लक्ष्य कोई मामूली लक्ष्य नहीं था, जिसे गंभीरता से लेते हुए रोहित ने बीच के ओवरों में कोई अतिरिक्त जोखिम नहीं लिया और लगातार सिंगल व डबल लेते रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और दो छक्के जड़े। वहीं अंतिम ओवरों में जोस बटलर की आतिशी पारी ने मैच का रुख बदल दिया। कोलकाता के दोनों स्टार गेंदबाज आंद्रे रसेल व ब्रेड हॉग बुरी तरह से फेल हुए। रसेल ने अपने चार ओवरों के स्पैल में 52 रन दे डाले तो ब्रेड हॉग ने 4 ओवरों में 37 रन दिए। कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें…
मैन ऑफ द मैच: रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से हराया
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 188/4, 19.1 ओवर, बल्लेबाज, रोहित शर्मा 84(54), किरोन पोलार्ड 1(1)। 20वां ओवर पीयूष चावला लेकर आए। उनकी पहली गेंद को प्वाइंट की ओर खेलकर पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी। मुंबई इंडियंस ने इस तरह केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया।
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 187/4, 19 ओवर, बल्लेबाज, रोहित शर्मा 84(54), किरोन पोलार्ड 0(0)। पारी का 19वां ओवर आंद्र रसेल लेकर आए। पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने स्ट्रेट का जबरदस्त चौका लगाया और दूसरी गेंद पर एक रन लेकर छोर बदल लिया। तीसरी गेंद को उड़ाने के प्रयास में जोस बटलर अपना कैच दे बैठे। चौथी गेंद पर रोहित ने थर्डमेन का चौका जड़ दिया। तो पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑफ का चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर रोहित ने मिड मिड विकेट का चौका जड़ दिया। इस तरह ओवर से कुल 17 रन बने। अंतिम 6 गेंदों में मुंबई इंडियंस को 1 रन की दरकार।
जोस बटलर कै. सूर्यकुमार यादव बो. रसेल 41(22)
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 170/3, 18 ओवर, बल्लेबाज, रोहित शर्मा 67(49), जोस बटलर 41(21)। पारी का 17वां ओवर एक समय ठीक ढर्रे पर नजर आ रहा था जब ब्रेड हॉग ने अपनी तीन गेंदों पर महज तीन रन खर्च किए थे, लेकिन चौथी गेंद पर रोहित ने चौका जड़ दिया और अंतिम गेंद पर दो रन ले लिए। इस तरह ओवर से 9 रन बने। पारी का 18वां ओवर हेस्टिंग्स लेकर आए। उनकी शुरुआती दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने एक- एक रन बनाया। तीसरी गेंद पर बटलर ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर भी बटलर ने कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद पर बटलर ने दो रन लिए। अंतिम गेंद पर बटलर ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से महज 4 रन बने। मुंबई इंडियंस को 12 गेंदों में 18 रनों की दरकार।
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 160/3, 16 ओवर, बल्लेबाज, रोहित शर्मा 60(45), जोस बटलर 38(16)। पारी का 15वां ओवर मुंबई इंडियंस के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहा जब ब्रेड हॉग की पहली गी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़ दिया। अगली तीन गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने एक- एक रन लिया। तो पांचवीं और छठी गेंद पर बटलर ने क्रमशः चौका और छक्का जड़ दिया। इस तरह इस ओवर से कुल 17 रन बने। बटलर के खतरनाक इरादों को भांपते हुए कप्तान गंभीर ने आंद्रे रसेल को गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया। पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने कोई रन नहीं बनाया। तो दूसरी गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने बटलर को स्ट्राइक दे दी। बटलर ने एक बार फिर से तीसरी गेंद पर आते ही चौका जड़ दिया। तो चौथी व पांचवीं गेंद पर दो छक्के जड़ने के बाद अंतिम गेंद पर एक रन लेकर स्ट्रााइक अपने पास रखी। ओवर से 18 रन आए। अब मुंबई इंडियंस को 24 गेंदों में 31 रनों की दरकार।
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 122/3, 14 ओवर, बल्लेबाज, रोहित शर्मा 53(40), जोस बटलर 7(6)। पारी का 13वां ओवर हैस्टिंग्स लेकर आए। हेस्टिंग्स ने लगातार अपनी गेंदों पर रोहित शर्मा को बांधे रखा और खामियाजन उनके ओवर से दोनों बल्लेबाज महज 4 रन बटोर सके। पारी का 14वां ओवर कुलदीप यादव लेकर आए। पहली गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। तो दूसरी गेंद पर आते ही बटलर ने एक्सट्रा कवर और लॉन्ग ऑफ के बीच से चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर बटलर ने एक रन लेकर फिर से छोर बदल लिया। चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने मिड विकेट की ओर खेलकर दो रन ले लिए। पांचवीं गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर बटलर ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 9 रन आए।
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 109/3, 12 ओवर, बल्लेबाज, रोहित शर्मा 47(34), जोस बटलर 0(0)। पारी का 12वां ओवर कुलदीप यादव लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर मैल्केनिघन ने छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर मैल्केनिघन ने एक रन लेकर छोर बदला। तीसरी गेंद पर रोहित ने 1 रन लेकर अपना छोर बदला। चौथी गेंद पर मैल्केनिघन कोई रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद पर मैल्केनिघन आउट! अंतिम गेंद पर रोहित शर्मा ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 8 रन आए।
मैल्केनिघन कै. मुनरो बो. कुलदीप यादव 20(8)
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 101/2, 11 ओवर, बल्लेबाज, रोहित शर्मा 46(32), मैक्लेनिघन 13(4)। पारी का 11वां ओवर पीयूष चावला लेकर आए। पहली गेंद पर उन्होंने पांड्या को आउट कर दिया। दूसरी गेंद पर रोहित ने हल्के हाथों से खेलते हुए एक सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर मैक्लेनिघन ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर आते ही मैक्लेनिघन ने लॉन्ग ऑफ का छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर भी मैक्लेनिघन ने छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर मैक्लेनिघन ने एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। ओवर से 14 रन आए।
पांड्या कै. पांडे बो. चावला 9(10)
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 87/1, 10 ओवर, बल्लेबाज, रोहित शर्मा 45(31), हार्दिक पांड्या 9(9)। जैसी की उम्मीद की जा रही थी रोहित ने पारी के 9वें ओवर में चावला की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। लेकिन उसके बाद वह दब से गए और सिंगल्स लेने लगे। कुल मिलाकर छक्का पड़ने के बावजूद ओवर से 9 रन बने। पांड्या अभी तक पूरी तरह से खामोश हैं और कोई भी बाउंड्री उनके बल्ले से नहीं निकली है। पारी का 10वां ओवर कुलदीप यादव लेकर आए। यादव ने पहली तीन गेंदों पर महज 3 रन ही खर्च किए थे, लेकिन चौथी गेंद उनकी वाइड रही जो कीपर भी नहीं पकड़ सका। खामियाजन 5 रन आए। साथ ही अंतिम गेंद पर रोहित ने स्ट्रेट का छक्का मारकर पूरी कसर निकाल ली। ओवर से 15 रन बने। अब मुंबई को 60 गेंदों में 101 रनों की दरकार।
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 63/1, 8 ओवर, बल्लेबाज, रोहित शर्मा 30(23), हार्दिक पांड्या 5(5)। केकेआर 187/5। मुंबई इंडियंस का पहला विकेट पारी के छठवें ओवर में गिरा जब पार्थिव पटेल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। पिछले तीन ओवरों में स्पिनरों ने दोनों बल्लेबाजों पर जबरदस्त दबाव बनाया और कुल मिलाकर 13 रन खर्च किए और इस दौरान एक विकेट भी लिया। आस्किंग रेट अब 10.42 का हो चुका है जो कतई आसान नहीं होने वाला। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कैसे रोहित व पांड्या अगले ओवरों में बड़े स्ट्रोक्स खेलते हैं।
पार्थिव पटेल रन आउट(ब्रेड हॉग/उथप्पा) 23(20)
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 50/0, 5 ओवर, बल्लेबाज, रोहित शर्मा 24(14), पार्थिव पटेल 22(16)। कोलकाता के द्वारा दिए गए 188 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम के दोनों बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दी। रोहित शर्मा ने अपने इरादे पहले ही ओवर से जाहिर कर दिए थे जब उन्होंने आंद्रे रसेल की गेंद पर छक्का जड़ दिया। अगले ओवरों में पार्थिव पटेल का जादू देखने को मिला और उन्हें जब भी मौका मिला उन्होंने चौके जड़े। यही नहीं रोहित शर्मा ने भी इस दौरन कतई रुककर नहीं खेला और चौके लगाए। यही कारण रहा कि मुंबई इंडियंस ने पहले 5 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 50 रन मुकम्मल किए। मुंबई इंडियंस को अब मैच जीतने के लिए 9.53 रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बनाने हैं।
केकेआर ने मुंबई इंडियंस को दिया 188 रनों का लक्ष्य
लाइव स्कोर, केकेआर 187/5, 20 ओवर, बल्लेबाज, युसुफ पठान 9(6), सूर्यकुमार यादव 4(1)। पारी का 20वां ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। पहली गेंद पर पठान ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर मुनरो कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद भी डॉट रही। चौथी गेंद पर जाकर मुनरो एक रन ले पाए। पांचवीं गेंद पर दूसरा रन लेने के प्रयास में मुनरो रन आउट हो गए। अंतिम गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ दिया। ओवर से 7 रन आए।
मुनरो रन आउट(साऊदी/पार्थिव) 4(5)
लाइव स्कोर, केकेआर 180/4, 19 ओवर, बल्लेबाज, युसुफ पठान 7(4), कोलिन मुनरो 3(2)। पारी का 19वां ओवर पांड्या लेकर आए। पहली गेंद पर पांड्या ने गंभीर को आउट कर दिया। दूसरी गेंद पर आते ही पठान ने मिड ऑफ का चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर पठान ने एक रन ले लिया। चौथी गेंद पर मुनरो ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर पठान ने फिर से सिंगल लिया। अगली गेंद वाइड रही। अंतिम गेंद पर मुनरो ने दो रन लिए। ओवर से 10 रन आए।
गंभीर कै. पार्थिव बो. पांड्या 64(52)
लाइव स्कोर, केकेआर 170/3, 18 ओवर, बल्लेबाज, युसुफ पठान 1(1), गौतम गंभीर 64(51)। पारी का 18वां ओवर मैक्लेनिघन लेकर आए। पहली गेंद पर स्वीपर कवर की ओर खेलकर गंभीर ने एक रन लिया। दूसरा गेंद पर मैक्लेनिघन ने रसेल को बोल्ड कर दिया। तीसरी गेंद पर युसुफ पठान ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। चौथी गेंद पर गंभीर ने कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद पर गंभीर ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर एक रनलेकर गंभीर ने स्ट्राइक अपने पास रखी। ओवर से 7 रन आए।
आंद्रे रसेल बो. मैक्लेनिघन 36(17)
लाइव स्कोर, केकेआर 163/2, 17 ओवर, बल्लेबाज, आंद्रे रसेल 36(16), गौतम गंभीर 58(47)। पारी का 17वां ओवर बुमराह लेकर आए। पहली गेंद पर रसेल ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर गंभीर का कैच छूटा, लेकिन इस बीच दोनों बल्लेबाजों ने दो रन ले लिए। तीसरी गेंद पर गंभीर ने एक आसान सिंगल ले लिया। चौथी गेंद पर रसेल ने कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद पर मिड ऑन की ओर खेलकर रसेल ने एक रन ले लिया। अंतिम गेंद पर रसेल ने मिड विकेट का छक्का जड़ दिया। ओवर से 12 रन बने।
लाइव स्कोर, केकेआर 151/1, 16 ओवर, बल्लेबाज, आंद्रे रसेल 16(7), गौतम गंभीर 54(44)। पारी का 15वां ओवर हरभजन सिंह लेकर आए। हरभजन की पहली ही गेंद पर रसेल ने मिड विकेट का छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर रसेल ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर रसेल ने लेग बाई का एक रन लिया। चौथी गेंद पर गंभीर ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर चूके रसेल, लेकिन गेंद थर्डमेन सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए। अंतिम गेंद पर रसेल ने एक रन बनाया। ओवर से 13 रन आए।
लाइव स्कोर, केकेआर 138/2, 15 ओवर, बल्लेबाज, आंद्रे रसेल 16(7), गौतम गंभीर 54(44)। पारी का 15वां ओवर टिम साऊदी लेकर आए। पहली दो गेंदों पर रसेल कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर रसेल का जबरदस्त स्ट्रोक और गेंद 6 रनों के लिए बाउंड्री लाइन के बाहर। अगली गेंद वाइड रही। चौथी गेंद को रसेल ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन ले लिया। पांचवीं गेंद पर रसेल ने लॉन्ग ऑन का छक्का जड़ दिया।ल अंतिम गेंद पर रसेल ने एक रन ले लिया। ओवर से 16 रन आए।
लाइव स्कोर, केकेआर 122/2, 14 ओवर, बल्लेबाज, आंद्रे रसेल 1(1), गौतम गंभीर 54(44)। पारी का 14वां ओवर हरभजन सिंह लेकर आए। पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर गंभीर ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर गंभीर ने एक रन ले लिया। तीसरी गेंद पर मनीष पांडे कोई रन नहीं बना सके। चौथी गेंद पर पांडे आउट! पांडे को अपनी ही गेंद पर हरभजन ने लपक लिया। पांचवीं गेंद पर रसेल ने एक रन दौड़कर ले लिया। अंतिम गेंद पर गंभीर ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 4 रन आए। हरभजन सिंह 3-0-19-1
मनीष पांडे कै. और बो. हरभजन सिंह 52(29)
लाइव स्कोर, केकेआर 118/1, 13 ओवर, बल्लेबाज, मनीष पांडे 52(27), गौतम गंभीर 51(41)। पारी का 13वां ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। पहली गेंद पर पांडे ने कलाईयों का अच्छा इस्तेमाल करते हुए दो रन ले लिए। दूसरी गेंद पर, गेंद की तेजी का पांडे ने भरपूर इस्तेमाल किया और बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्डमेन सीमारेखा के बाहर चार रनों के लिए पहुंचा दिया। तीसरी गेंद पर सीधा गेंदबाज की दिशा में स्ट्रोक खेला और मिसफील्ड हुई। इसी बीच दोनों बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया। इसी के साथ मनीष पांडे का अर्धशतक भी पूरा हुआ। चौथी गेंद पर गंभीर ने कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद बुमराह ने यॉर्कर डाली और जैसे तैसे उसे गंभीर ने संभाला और फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया। अंतिम गेंद पर पांडे ने दो रन लिए। ओवर से 10 रन आए।
लाइव स्कोर, केकेआर 108/1, 12 ओवर, बल्लेबाज, मनीष पांडे 43(23), गौतम गंभीर 50(39)। पारी का 12वां ओवर मैक्लेनिघन लेकर आए। पहली गेंद पर गंभीर ने चतुराई से खेलते हुए दो रन बटोर लिए। दूसरी गेंद पर थर्ड मेन की ओर खेलते हुए गंभीर ने एक रन दौड़ लिया। तीसरी गेंद पर पांडे ने गेंद को कीपर से दूर खेलते हुए एक रन बटोर लिया। चौथी गेंद पर गंभीर ने प्वाइंट की दिशा में स्ट्रोक खेला और दो रन ले लिए। अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर एक रन लेते हुए गंभीर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका इस टू्र्नामेंट में दूसरा अर्धशतक है। अंतिम गेंद पर एक रन लेकर पांडे ने स्ट्राइक अपने पास रखी। ओवर से 9 रन आए।
लाइव स्कोर, केकेआर 99/1, 11 ओवर, बल्लेबाज, मनीष पांडे 41(21), गौतम गंभीर 44(35)। पारी का 11वां ओवर सुचिथ लेकर आए। पहली गेंद पर पांडे आगे बढ़े और गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में छः रनों के लिए फेंक दिया। जबरदस्त प्रहार। पूरे मूड में नजर आते हुए पांडे। दूसरी गेंद पर मिड विकेट की ओर खेलकर पांडे ने दो रन बटोरे। तीसरी गेंद पर पांडे ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर गंभीर का सिक्सर, कदमों पर उछलते हुए गेंद की पिच पर पहुंचे और खेल दिया डीप मिड विकेट के ऊपर से। पांचवीं गेंद पर गंभीर ने लेट कट खेलते हुए दो रन बटोर लिए। अंतिम गेंद पर हल्के हाथों से लॉन्ग ऑफ की ओर खेलते हुए गंभीर ने एक रन ले लिया। ओवर से 18 रन आए। अब तक का सबसे महंगा ओवर।
लाइव स्कोर, केकेआर 81/1, 10 ओवर, बल्लेबाज, मनीष पांडे 32(18), गौतम गंभीर 35(32)। पारी का 10वां ओवर हरभजन सिंह लेकर आए। पहली गेंद पर गंभीर ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर गंभीर ने एक रन ले लिया। तीसरी गेंद पर आते ही पांडे ने जबरदस्त तरीके से हवा में खेलते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार 6 रनों के लिए पहुंचा दिया। चौथी गेंद को हल्के हाथों से खेलते हुए पांडे ने लेग बाई का एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर जाकर गंभीर ने दो रन दौड़कर लिए। दूसरा रन काफी रिस्की था। अंतिम गेंद को गंभीर ने रक्षात्मक अंदाज में खेला। ओवर से 10 रन आए।
लाइव स्कोर, केकेआर 71/1, 9 ओवर, बल्लेबाज, मनीष पांडे 26(16), गौतम गंभीर 32(28)। पारी का 9वां ओवर सुचिथ लेकर आए। पहली गेंद वाइड रही। पहली गेंद पर गंभीर का कैच छूट गया, लेकिन एक रन। दूसरी गेंद पर पांडे ने दो रन लिए। तीसरी गेंद वाइड रही। तीसरी गेंद पर पांडे ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर पांडे ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर पांडे ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर गंभीर ने एक रन लिया। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई। ओवर से 13 रन आए।
लाइव स्कोर, केकेआर 58/1, 8 ओवर, बल्लेबाज, मनीष पांडे 17(12), गौतम गंभीर 30(26)। पारी का 8वां ओवर हरभजन सिंह लेकर आए। पहली गेंद पर पांडे ने एक रन बनाया। गंभीर ने दूसरी गेंद पर एक बनाया। तीसरी गेंद पांडे ने एक रन बनाया। चौथी गेंद पर हरभजन ने एक रन बनाया। पांचवीं गेंद पर मनीष पांडे ने एक रन बनाया। अंतिम गेंद पर गंभीर ने एक रन बनाया। ओवर से कुल 6 रन आए।
लाइव स्कोर, केकेआर 52/1, 7 ओवर, बल्लेबाज, मनीष पांडे 14(9), गौतम गंभीर 27(23)। पारी का 7वां ओवर पांड्या ओवर लेकर आए। पहली गेंद पर गंभीर ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर पांडे ने एक रन लिया। तीसरी गेंद गंभीर ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर गंभीर ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर पांडे ने छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर पांडे ने एक रन लिया। ओवर से 12 रन आए।
लाइव स्कोर, केकेआर 40/1, 6 ओवर, बल्लेबाज, मनीष पांडे 6(6), गौतम गंभीर 23(20)। पारी का 6वां ओवर मैक्लेनिघन लेकर आए। पहली गेंद पर पांडे ने मिड विकेट का चौका जड़ दिया। दूसरी और तीसरी गेंद पर पांडे ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी और पांचवीं गेंद पर दोनों बल्लेबाजों ने एक- एक रन लिया। अंतिम गेंद पर पांडे ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 6 रन आए।
लाइव स्कोर, केकेआर 34/1, 5 ओवर, बल्लेबाज, मनीष पांडे 1(1), गौतम गंभीर 22(19)। पारी का पांचवा ओवर साऊदी लेकर आए। पहली गेंद पर गंभीर के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद थर्डमेन क्षेत्र में उछली इसी बीच दोनों बल्लेबाजों ने दौड़कर दो रन पूरे कर लिए। दूसरी गेंद पर हल्के हाथों से खेलते हुए गंभीर ने एक रन ले लिया। तीसरी गेंद पर मनीष पांडे ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर गंभीर ने करारा प्रहार किया लेकिन ऑफ साइड की कड़ी पहरेदारी को नहीं भेद सके। पांचवीं गेंद पर स्कवेयर लेग के सिर के ऊपर से खेलकर गंभीर ने चार रन बटोरे। अंतिम गेंद पर गंभीर ने दिसा से भटकी हुई गेंद को फाइन लेग की ओर दिशा दे दी और चार रन। ओवर से कुल 12 रन आए।
लाइव स्कोर, केकेआर 22/1, 4 ओवर, बल्लेबाज, मनीष पांडे 0(0), गौतम गंभीर 11(14)। पारी का चौथा ओवर मैक्लेनिघन लेकर आए। पहली गेंद पर मिड ऑफ की ओर खेलकर उथप्पा ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर थर्डमेन की ओर खेलकर गंभीर ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर उथप्पा ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर मैक्लेनिघन ने उथप्पा को पोलार्ड के हाथों झिलवाते हुए आउट कर दिया। पांचवीं गेंद पर गंभीर ने कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर गंभीर ने एक रन लिया। ओवर से 3 रन आए।
उथप्पा कै. पोलार्ड बो. मैक्लेनिघन 8(10)
लाइव स्कोर, केकेआर 19/0, 3 ओवर, बल्लेबाज, रॉबिन उथप्पा 9(11), गौतम गंभीर 7(7)। पारी का तीसरा ओवर साऊदी लेकर आए। पहली गेंद को हल्के हाथों से खेलकर गंभीर ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर उथप्पा ने स्कवेयर लेग का चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर उथप्पा ने लेग बाई का एक रन लिया। अगली गेंद वाइड रही। चौथी गेंद पर लेट कट खेलकर गंभीर ने सिंगल ले लिया। पांचवीं गेंद पर उथप्पा ने तेजी से दौड़ते हुए सिंगल लिया। अंतिम गेंद जो फुलटॉस थी उस पर गंभीर ने मिड विकेट की ओर खेलते हुए चार रन बटोर लिए। ओवर से 13 रन आए।
लाइव स्कोर, केकेआर 6/0, 2 ओवर, बल्लेबाज, रॉबिन उथप्पा 2(4), गौतम गंभीर 3(8)। पारी का दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। बुमराह की पहली गेंद पर गंभीर ने एक रन ले लिया। दूसरी गेंद पर उथप्पा ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर जाकर उथप्पा उथप्पा ने गेंद को धीरे धकेलकर एक और सिंगल बटोर लिया। चौथी गेंद पर गंभीर के बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ। पांचवीं गेंद पर गंभीर ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर उथप्पा ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 3 रन आए।
लाइव स्कोर, केकेआर 3/0, 1 ओवर, बल्लेबाज, रॉबिन उथप्पा 1(1), गौतम गंभीर 1(5)। पारी का पहला ओवर टिम साऊदी लेकर आए। पहली गेंद पर उथप्पा ने एक रन लिया और अपना खाता खोल। अगली चार गेंदों पर गंभीर ने को रन नहीं बनाया। अगली गेंद वाइड रही। अंतिम गेंद डीप बैकवर्ड प्वाइंट की ओर खेलकर गंभीर ने सिंगल लिया। ओवर से 3 रन आए।
मुंबई इंडियंस(अंतिम एकादश): रोहित शर्मा(कप्तान), पार्थिव पटेल(विकेटकीपर), जोस बटलर, अंबाती रायुडू, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, हरभजन सिंह, सुचिथ, मिशेल मैक्लेनिघन, टिम साउथी, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स(अंतिम एकादश): गौतम गंभीर(कप्तान), रॉबिन उथप्पा(विकेटकीपर), मनीष पांडे, कोलिन मुनरो, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, आंद्रे रसेल, जॉन हेस्टिंग्स, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, ब्रैड हॉग।
टॉस अपडेट: मुंबई ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी करने का फैसला
वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइटराइडर्स अपने पहले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 9 विकेट से कुचलने के बाद फूली नहीं समा रही है। देखने वाली बात यह है कि इन दोनों टीमों में से हर एक ने या तो 9 विकेट से हार झेली है या 9 विकेट से जीत अपने नाम की है। वहीं टीम में सुनील नारायन की वापसी के बाद से कोलकाता टीम में और भी विविधता आ गई है। ऐसे में विपक्षी टीम के खिलाफ कुछ ज्यादा दम के साथ कोलाकाता टीम उतरेगी। चूंकि मुंबई पिछले आईपीएल की चैंपियन है। ऐसे में यह टक्कर दिलचस्प होगी यह तो तय है।
– मुंबई और कोलकाता के बीच खेले गए मैचों में अब तक मुंबई ने 11 और कोलकाता ने 5 जीते हैं। 2013 तक मुंबई ने 10 और कोलकाता ने दो मैच जीते थे, लेकिन पिछले दो सीजनों में कोलकाता ने 3 और मुंबई ने एक मैच जीता है।
– यह युसुफ पठान का 200वां टी20 मैच होगा। वह सुरेश रैना, एम एस धोनी और रोहित शर्मा के बाद यह कारनामा करने वाले चौथे भारतीय होंगे। इसके अलावा वह अपने करियर में 199 छक्के भी जड़ चुके हैं।
– ईडेन गार्डन रोहित शर्मा के लिए काफी अच्छा रहा है और उन्होंने यहां पर मुंबई इंडियंस के लिए 152 के अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। इसके अलावा यहां पर उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक भी हैं।
– सुनील नरेन पिछले 6 मैचों में कोलकाता के मैदान पर विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाए हैं।
– रोहित शर्मा को आईपीएल में अपने 150 छक्के पूरे करने के लिए तीन और छक्कों की जरूरत है। अगर वह यह कारनामा पूरा करने में कामयाब हो जाते हैं तो वह सुरेश रैना(152) और क्रिस गेल(230) के बाद तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
– हरभजन सिंह और पीयूष चावला के 112 आईपीएल मैचों में 111 विकेट्स हैं- ये अमित मिश्रा के बाद किसी भारतीय खिलाड़ी के द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट्स हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा(कप्तान), लेंडल सिमंस, जोस बटलर(विकेटकीपर), अंबाती रायुडू, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, श्रेयस गोपाल, हरभजन सिंह, विनय कुमार, मिशेल मैक्लेनिघन, जसप्रीत बुमराह, पार्थिव पटेल, टिम साउथी , कोरी एंडरसन, अक्षय वाखरे, मर्चेंट डी लांगे, सिद्धेश लाड, उन्मुक्त चंद, क्रुनल पंड्या, सुचिथ, नीतीश राणा, जितेश शर्मा, दीपक पूनिया, नाथू सिंह, किशोर कामत
कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर(कप्तान), रॉबिन उथप्पा(विकेटकीपर), मनीष पांडे, कोलिन मुनरो, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, आंद्रे रसेल, जॉन हेस्टिंग्स, पीयूष चावला, उमेश यादव, ब्रैड हॉग, जयदेव उनादकट, क्रिस लिन, सुनील नारायण, शेल्डन जैक्सन, राजगोपाल सतीश, मनन शर्मा, जेसन होल्डर, मोर्ने मोर्कल, शाकिब अल हसन, कुलदीप यादव, अंकित राजपूत।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.