Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - April 17, 2016 12:21 AM IST
नमस्कार दोस्तों, क्रिकेट कंट्री की हिंदी लाइव कवरेज सेवा में मैं जय जायसवाल आपका स्वागत करता हूं। आज के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात लॉयंस आमने सामने हैं। इस मैच की हर छोटी बड़ी अपडेट मैं आप तक हिंदी में पहुंचाऊंगा मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा कर पहली जीत हासिल की थी। रोहित शर्मा इस जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेंगे। जबकि दूसरी ओर सुरेश रैना की कप्तानी में शानदार आगाज करने वाली गुजरात लॉयंस इस सीजन में अपनी जीत की हैट्रिक बनाना चाहेगी। अपने पहले दो मुकाबलों में गुजरात लॉयंस किंग्स इलेवन पंजाब और राईजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को मात दे चुकी हैं। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जीत की कशमश देखने को मिलेगी। ALSO READ: मुंबई इंडियंंस बनाम गुजरात लॉयंस मैच का फुल स्कोरकार्ड
गुजरात लॉयंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया
लाइव स्कोर, गुजरात लॉयंस 147/7, 20 ओवर। बल्लेबाज, फिंच 67(54),धवल 6(3), मुंबई इंडियंस 143/8। फिंच ने अंतिम ओवर कर रहे बुमराह की पहली गेंद पर 2 रन लिया। दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर फिंच ने स्ट्राइक धवल को दे दिया। तीसरी गेंद पर कुलकर्णी ने शानदार चौका जड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। चौथी गेंद पर कुलकर्णी ने 1 रन लेकर स्ट्राइक फिंच को दे दिया। फिंच ने 5वीं गेंद पर 2 रन लेकर स्कोर को बराबर कर दिया। 1 गेंद पर 1 रन की जरूरत। अंतिम गेंद पर फिंच ने चौका जड़कर गुजरात लॉयंस को लगातार तीसरी जीत दिला दी।
लाइव स्कोर, गुजरात लॉयंस 133/7, 19 ओवर। बल्लेबाज, फिंच 58(50),धवल 1(1), मुंबई इंडियंस 143/8। पारी का 19वां ओवर लेकर आए मैक्लेनेगन ने दूसरी गेंद पर फॉकनर को आउट कर टीम को छठी सफलता दिलाई। चौथी गेंद पर प्रवीण कुमार को भी आउट कर मैक्लेनेगन ने अपनी टीम को मैच में वापस ला दिया। पांचवी गेंद पर धवल कुलकर्णी ने 1 रन लेकर फिंच को स्ट्राइक पर भेजा। अंतिम गेंद पर फिंच ने 1रन लेकर अंतिम ओवर में स्ट्राइक अपने पास रखा। अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रनों की जरूरत है।
JP Faulkner c †Patel b McClenaghan 7 (8b 1×4 0x6) SR: 87.50
P Kumar c †Patel b McClenaghan 0 (2b 0x4 0x6) SR: 0.00
लाइव स्कोर, गुजरात लॉयंस 131/5, 18 ओवर। बल्लेबाज, फिंच 57(49),फॉकनर 7(6), मुंबई इंडियंस 143/8।मैक्लेनेगन ने 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षदीप को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराकर टीम को पांचवी सफलता दिलाई। फॉकनर अक्षदीप के जाने के बाद मैदान पर आए हैं। मैक्लेनेगन की दूसरी गेंद पर फिंच को लेग बाई के रूप में 4 रन मिला। फिंच ने मैक्लेनेगन की पांचवी गेंद पर चौका जड़कर इस सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। 17वें ओवर से कुल 12 रन आए। पारी का 18वां ओवर करने आए बुमराह की चौथी गेंद पर फॉकनर ने चौका जड़ा। इस ओवर से भी गुजरात के खाते में 10 रन जुड़े। अब टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 13 रनों की जरूरत है।
AD Nath c HH Pandya b McClenaghan 12 (11b 1×4 0x6) SR: 109.09
लाइव स्कोर, गुजरात लॉयंस 109/4, 16 ओवर। बल्लेबाज, फिंच 47(43),अक्षदीप 12(10), मुंबई इंडियंस 143/8। 15वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने 1-1 रन लिया। लेकिन चौथी गेंद पर अक्षदीप ने साउदी को चौका जड़ दिया। 15वें ओवर में 9 रन आए। 16वें ओवर की पहली गेंद पर फिंच ने 1 रन लेकर टीम का स्कोर तीन अंकों में पहुंचाया। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर फिंच ने छक्का जड़कर ओवर से कुल 10 रन ले लिये। अब जीत के लिए 24 गेंदों में 35 रनों की जरूरत हैं।
लाइव स्कोर, गुजरात लॉयंस 90/4, 14 ओवर। बल्लेबाज, फिंच 36(37),अक्षदीप 4(4), मुंबई इंडियंस 143/8। 13वां ओवर लेकर आए बुमराह ने अोवर की दूसरी गेंद पर ब्रावो को पटेल के हाथों कैच कराकर गुजरात को मुश्किल में डाल दिया। अक्षदीप ब्रावो का स्थान लेने आए हैं। अक्षदीप ने आते ही 2 रन लेकर अपना खाता खोला। विकेट गिरने का दबाव गुजरात की बैटिंग पर दिख रहा है। गुजरात ने पिछले दो ओवरों में सिर्फ 7 रन बनाए हैं। जीत के लिए 36 गेंदों में 54 रनों की जरूरत।
DJ Bravo c †Patel b Bumrah 2 (6b 0x4 0x6) SR: 33.33
लाइव स्कोर, गुजरात लॉयंस 83/3, 12 ओवर। बल्लेबाज, फिंच 33(31),ब्रावो 2(4), मुंबई इंडियंस 143/8। 11वेें ओवर की चौथी गेंद पर कार्तिक ने शार्ट फाइनलेग की दिशा में चौका जड़कर अपनी बाउंड्री का खाता खोला। लेकिन 12वें ओवर की पहली ही गेंद पर क्रुनाल ने कार्तिक को आउट कर हिसाब चुकता कर दिया। क्रुनाल ने कार्तिक को हरभजन के हाथों कैच आउट कराया। ब्रावो कार्तिक के जाने के बाद उनकी जगह लेने आए हैं। ब्रावो ने क्रुनाल की चौथी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला।
KD Karthik c Harbhajan Singh b KH Pandya 9 (11b 1×4 0x6) SR: 81.81
लाइव स्कोर, गुजरात लॉयंस 74/2, 10 ओवर। बल्लेबाज, फिंच 33(29), कार्तिक 4(5), मुंबई इंडियंस 143/8। पारी का नौवां ओवर लेकर आए मैक्लेनेगन ने तीसरी गेंद पर रैना को पटेल के हाथों कैच करा कर गुजरात लॉयंस को दूसरा झटका दिया। रैना के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक मैदान पर आए हैं। नौवेें ओवर में मैक्लेनेगन ने सिर्फ 3 रन खर्च किये। पारी का 10वां ओवर क्रुनाल ने किया दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक, दो-दो कर इस ओवर से 8 रन बटोरे।
SK Raina c †Patel b McClenaghan 27 (22b 3×4 1×6) SR: 122.72
लाइव स्कोर, गुजरात लॉयंस 63/1, 8 ओवर। बल्लेबाज, एरन फिंच 27(24), रैना 26(20), मुंबई इंडियंस 143/8। क्रुनाल के बाद हार्दिक पांड्या 7वां ओवर करने आए हैं। हार्दिक ने पहली 5 गेंदों पर 5 रन दिये लेकिन अंतिम गेंद पर रैना ने शानदार छक्का जड़कर ओवर से 11 रन ले लिये। आठवे ओवर में गेंदबाजी करने आए हरभजन की दूसरी और तीसरी गेंद पर फिंच ने दो लगातार चौका जड़ा।
लाइव स्कोर, गुजरात लॉयंस 42/1, 6 ओवर। बल्लेबाज, एरन फिंच 17(17), रैना 17(15), मुंबई इंडियंस 143/8। पांचवे ओवर की तीसरी गेंद पर फिंच ने एक बार फिर से साउदी को सीमारेखा के बाहर चार रनों के लिए भेजा। दोनों बल्लेबाज बड़े आराम से हर ओवर से 1-1 बाउंड्री लेकर स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं। 6वां ओवर लेकर आए क्रुनाल पांड्या की तीसरी गेंद पर रैना ने चौका जड़ा। पावर प्ले की समाप्ति तक दोनों ने 7 रन प्रति ओवर की औसत से रन बटोरे हैं।
लाइव स्कोर, गुजरात लॉयंस 29/1, 4 ओवर। बल्लेबाज, एरन फिंच 11(10), रैना 10(10), मुंबई इंडियंस 143/8। फिंच ने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। अगले ओवर में रैना ने मैक्लेनेगन की तीसरी गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से चौका मारा। अगली दो गेंदों पर रैना के बल्ले से कोई रन नहीं निकला लेकिन अंतिम गेंद पर उन्होने फिर से दनदनाता हुआ चौका जड़ दिया।
लाइव स्कोर, गुजरात लॉयंस 15/1, 2 ओवर। बल्लेबाज, एरन फिंच 6(5), रैना 2(3), मुंबई इंडियंस 143/8। मुंबई के लिए गेंदबाजी की शुरूआत साउदी करेंगे जबकि गुजरात के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर फिंच और मैकुलम आए हैं। साउदी की दूसरी गेंद पर फिंच ने चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। तो अंतिम गेंद पर मैकुलम ने शानदार छक्का जड़ दिया। लेकिन दूसरा ओवर लेकर आए बुमराह ने तीसरी गेंद पर मैकुलम को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिला दी। रैना क्रीज पर आए हैं। रैना ने पांचवी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला।
B McCullum c HH Pandya b Bumrah 6 (4b 0x4 1×6) SR: 150.00
गुजरात लॉयंस के सामने 144 रनों का लक्ष्य
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 143/8, 20 ओवर। बल्लेबाज, मैक्लेनेगन 0(0), क्रुनाल पांड्या 20(11)। 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर साउदी ने छक्का जड़ा। तो पांचवी गेंद पर क्रुनाल ने एक चौका और जड़ दिया। इस ओवर में कुल 17 रन आए। अंतिम ओवर की पहली गेंद पर साउदी ने 1 रन लिया। तो दूसरी गेंद पर क्रुनाल ने भी 1 रन लेकर छोर बदला। साउदी ने तीसरी गेंद पर चौका जड़ने के बाद चौथी गेेंद पर छक्का जड़ दिया। लेकिन पांचवी गेंद साउदी रन आउट हो गए। इन दोनों बल्लेबाजों ने 2.5 ओवर में 42 रन जोड़े। अंतिम गेंद पर क्रुनाल ने 2 रन लिया।
TG Southee run out 25 (11b 1×4 2×6) SR: 227.27
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 112/7, 18 ओवर। बल्लेबाज, टिम साउदी 5(3), क्रुनाल पांड्या 12(6)। 17वें ओवर में क्रुनाल ने फॉकनर की चौथी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला लेकिन अंतिम गेंद पर फॉकनर ने मुंबई इंडियंस की आखिरी उम्मीद रायडु को भी आउट कर दिया। रायडु की जगह आए साउदी ने ब्रावो की दूसरी और तीसरी गेंद पर 2-2 रन भागे। तो पांचवी गेंद पर क्रुुनाल ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर क्रुनाल ने 2 रन लिया। इस ओवर में 13 रन आए।
AT Rayudu b Faulkner 20 (19b 0x4 1×6) SR: 105.26
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 88/6, 16 ओवर। बल्लेबाज, अंबाती रायडू 15(14), क्रुनाल पांड्या0(1)। दोनों बल्लेबाजों ने संभल कर खेलना शुरू कर दिया है। इसके बाद एक भी विकेट गंवाने का मतलब है टीम का स्कोर 100 रन के अंदर रह जाना। फॉकनर ने 15वें ओवर में सिर्फ 4 रन दिये। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर हरभजन ने ब्रावों को चौका जड़ा लेकिन पांचवी गेंद पर ब्रावो ने हरभजन को कार्तिक के हाथों कैच करा दिया।
Harbhajan Singh c †Karthik b Bravo 8 (13b 1×4 0x6) SR: 61.53
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 78/5, 14 ओवर। बल्लेबाज, अंबाती रायडू 13(11), हरभजन सिंह0(5)। रायडु ने तांबे के ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जमाया। लेकिन अंतिम गेंद पर तांबे ने पटेल को फॉकनर के हाथोें कैच करा कर मुंबई इंडियंस की रही सही उम्मीद तोड़ दी। टीम पर बने इस दबाव का फायदा उठाते हुए जकाती ने 14वें ओवर में सिर्फ 1 रन दिया।
PA Patel c Faulkner b Tambe 34 (29b 2×4 2×6) SR: 117.24
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 68/4, 12 ओवर। बल्लेबाज, अंबाती रायडू 3(5), पार्थिव पटेल 34(28)। पारी का 11वां ओवर करने आए तांबे ने अपनी पहली ही गेंद पर पोलार्ड को आउट कराकर मुंबई को एक और झटका दिया। रायडू मैदान पर पोलार्ड की जगह आए हैं। इस ओवर में तांबे ने सिर्फ 3 रन खर्च किये। ब्रावो ने 12वां ओवर डाला। इस ओवर में कुल 6 रन आए। मुंबई की आखिरी उम्मीद इसी जोड़ी पर टिकी है।
Pollard c Dwayne Bravo b Tambe 1(3)
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 59/3, 10 ओवर। बल्लेबाज, केरेन पोलार्ड 1(2), पार्थिव पटेल 28(22)। नौवें ओवर की पहली ही गेंद पर पटेल ने शानदार छक्का जड़ने के बाद अगली गेंद पर 2 रन लिये। लेकिन जकाती ने इसी ओवर की पांचवी गेंद पर जॉश बटलर को आउट कर टीम को तीसरी सफलता दिला दी। जकाती ने बटलर को कार्तिक के हाथों स्टंप कराया। केरेन पोलार्ड बटलर का स्थान लेने मैदान में उतरे। पटेल ने कुलकर्णी के अगले ओवर में फिर से छक्का जड़कर टीम के पचास रन पूरे होने का जश्न मनाया।
Buttler st D Karthik b Jakati 16(21) [4s-3]
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 41/2, 8 ओवर। बल्लेबाज, जॉश बटलर 16(21), पार्थिव पटेल 12(12)। पारी का सातवां ओवर शादाब जकाती ने किया। इस ओवर में जकाती ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दोनों बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया और अपने ओवर में सिर्फ 2 रन खर्च किये। 8वां ओवर जेम्स फॉकनर लेकर आए। बटलर ने फॉकनर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 8 रन बटोरे।
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 31/2, 6 ओवर। बल्लेबाज, जॉश बटलर 10(13), पार्थिव पटेल 9(8)। प्रवीण कुमार के ओवर की तीसरी गेंद पर बटलर ने चौका जड़कर अपना खाता खोला। अगले ओवर में धवल की पहली ही गेंद पर शानदार चौका जड़कर बटलर ने अपने इरादे जता दिए। मुंबई इंडियंस एक चुनौती पूर्ण लक्ष्य रखे इसके लिए इन दोनों का विकेट पर टिकना बहुत जरूरी है खास कर बटलर अगर क्रीज पर होते हैं तो रन बहुत तेजी से आएंगे।
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 19/2, 4 ओवर। बल्लेबाज, जॉश बटलर 0(3), पार्थिव पटेल 9(6)। रोहित का विकेट गंवाने के बाद तेज रन बनाने की जिम्मेदारी पार्थिव पटेल ने उठाई और प्रवीण कुमार के तीसरे ओवर में 2 शानदार चौकों समेत ओवर से कुल 10 रन ले लिए। लेकिन धवल ने आते ही एक बार फिर से मुंबई को झटका दिया। धवल ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या को जकाती के हाथों कैच कर दिया। धवल ने अपने दूसरे ओवर में बिना कोई रन दिये पांड्या का विकेट लिया।
Pandya c Jakati b D Kulkarni 2(6)
लाइव स्कोर, मुंबई इंडियंस 9/1, 2 ओवर। बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या 1(1), पार्थिव पटेल 1(2)। मुंबई के लिए पारी की शुरूआत करने आए हैं जबकि गुजरात के लिए पहले ओवर की जिम्मेदारी प्रवीण कुमार को दी गई है। अपने पहले ओवर में प्रवीण ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए मात्र 3 रन दिये। रोहित ने प्रवीण की पांचवी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित ने धवल कुलकर्णी को चौका जड़ मैच का पहला चौका जड़ा। लेकिन धवल ने अपनी तीसरी गेंद पर रोहित को शादाब जकाती के हाथों कैच कराकर मुंबई को बड़ा झटका दिया।
Rohit c Jakati b D Kulkarni 7(9) [4s-1]
टॉस अपडेट: गुजरात लॉयंस ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला
दोनों टीमों की अंतिम एकादश इस प्रकार हैं:
मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा(कप्तान), जॉश बटलर, जसप्रीत बुमराह, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेनेगन, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, पार्थिव पटेल, केरेन पोलार्ड, अंबाती रायडू, टिम साउदी।
गुजरात लॉयंस:
सुरेश रैना(कप्तान), ब्रेंडन मैकुलम, ड्वेन ब्रावो, जेम्स फॉकनर, प्रवीण कुमार, दिनेश कार्तिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण तांबे, शादाब जकाती, अक्षदीप नाथ, आरोन फिंच।
बात करें दोनों टीमों की तो पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच जीताऊ पारी खेल कर फॉर्म में लौट चुके हैं। जॉश बटलर ने भी इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा मिशेल मैक्लेनेगन ने शानदार गेंदबाजी के अलावा बल्ले से भी करामात दिखाया था। तो कुल मिलाकर देखें तो मुंबई इंडियंस की टीम फॉर्म में लौट चुकी है।
दूसरी ओर गुजरात लॉयंस का टॉप आर्डर अपने पूरे शबाब पर है। पिछले मैच में फिंच और मैकुलम के बल्लों से रनों की बारिश हुई थी। कप्तान रैना जरूर बड़ी पारी खेलने में अभी तक नाकाम रहे हैं। ब्रावो गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि उनको बल्ले से जौहर दिखाने का मौका नहीं मिला है। तो अगर देखें तो दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में हैं इसलिये ये मुकाबला बराबरी का हो चुका है। मैच का पलड़ा किस टीम की ओर झुकेगा ये तो मैच के बाद ही पता चल पाएगा। ALSO READ: मुंबई इंडियंंस बनाम गुजरात लॉयंस मैच का फुल स्कोरकार्ड
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.